विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amit Sana के आरोपों पर Indian Idol के पहले विनर Abhijeet Sawant ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'वह नादान है'

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Sat, 18 Nov 2023 09:50 AM (IST)

Abhijeet Sawant Controversy रियलिटी शो इंडियन आइडल सीजन 1 के विनर अभिजीत सावंत किसी ने किसी वजह से आए दिन ...और पढ़ें

अमित साना के आरोप पर अभिजीत सावंत ने दिया ये जवाब। (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
अमित साना के आरोप पर अभिजीत सावंत ने दिया ये जवाब। (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. अमित साना के आरोप पर बोले अभिजीत सावंत
  2. अभिजीत सावंत ने अमित के आरोप पर उठाया सवाल
  3. अमित साना का दावा- अभिजीत के विनर बनने के पीछे की वजह साजिश थी

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Indian Idol Winner Abhijeet Sawant On Amit Sana Allegation: सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल सीजन 1' के फर्स्ट रनर-अप रहे अमित साना ने विनर अभिजीत सावंत को लेकर हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया था। अमित साना का कहना था कि अभिजीत सावंत को विनर बनाया गया था। ऐन मौके पर उनकी वोटिंग लाइन बंद कर दी गई थी, ताकि अभिजीत विनर बन सके। अब अभिजीत सावंत ने इन आरोपों पर रिएक्ट किया है।

अभिजीत सावंत ने अमित साना को कहा नादान

अभिजीत सावंत ने अमित साना के आरोपों को झूठा बताया और कहा कि उन्हें अपने भविष्य पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए, ना कि इस तरह के दावों पर। न्यूज18 के साथ बातचीत में अभिजीत ने कहा-

वह बहुत नादान हैं। मैं कई प्रतियोगिताओं में गया हूं। आप प्रतियोगिता क्यों हारे, इसके कई कारण होते हैं। यह सिर्फ एक चीज नहीं है। उन्हें भूलना नहीं चाहिए कि वह रनर-अप थे। ऐसा नहीं था कि शो में केवल हम दोनों ही टैलेंटेड थे, उस शो में कई और भी टैलेंटेड प्रतियोगी थे।

यह भी पढ़ें- Indian Idol के मेकर्स पर भड़के अभ‍िजीत सावंत, बोले- शो में टैलेंट से ज्‍यादा गरीबी दिखाने में इंटरेस्ट

अमित साना के आरोप पर अभिजीत ने उठाया सवाल

अभिजीत ने अमित साना के उस आरोप पर सवाल उठाया, जिसमें उन्होंने कहा कि फिनाले से दो दिन पहले उनकी वोटिंग लाइन बंद कर दी गई थी। इस पर सिंगर ने कहा- 

मुझे लगता है कि उनके लोगों ने इस तरह के आरोपों से उन्हें अवगत कराया है और यह भावुक भी हो सकता है। ये उनकी अपनी राय हो सकती है। पूरा भारत हमें वोट दे रहा था। यह कैसे मुमकिन हो सकता है कि हममें से एक को वोट मिल रहा है और दूसरे को नहीं?इंडियन आइडल 1 पर इंटरनेशनल टीम की भी नजर थी। मुझे याद है कि वे हर समय सेट पर मौजूद रहते थे। 

अभिजीत सावंत पर शो जीतने पर लगे कई आरोप

अभिजीत सावंत का ये भी कहना है कि इंडियन आइडल जीतने के बाद उनके खिलाफ कई बार इस तरह के आरोप लगाए गए। उन्होंने याद किया कि एक बार एक मैगजीन ने उनकी फोटो लगाते हुए लिखा था, "शो में धांधली हुई है।" अभिजीत ने ये भी कहा कि लोगों को शिकायत करने से ज्यादा अपने भविष्य पर ध्यान देना चाहिए। 

अमित साना ने ये भी कहा कि अभिजीत की जीत के पीछे राजनीतिक प्रभाव था। इसे सिंगर ने अनफेयर बताया और कहा कि इन मुद्दों पर बात करना उन्हें सही नहीं लगता है।

यह भी पढ़ें- Indian Idol विनर अभिजीत सावंत का अमित कुमार पर निशाना, ‘एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद ये सब कहना सही नहीं'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।