न्यूयॉर्क में होने वाली '39th India Day Parade' में शामिल होंगी Hina Khan, जाने किन एक्ट्रेस को मिला है ये सम्मान
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस हिना खान को 10 अगस्त को होने जा रही 39वीं इंडिया डे परेड में ग्रेंड मार्शल बनकर शामिल होने का सम्मान प्राप्त हुआ है।
नई दिल्ली, जेएनएन। टेलीविजन की सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेस हिना खान अपनी एक्टिंग और स्टाइल लिए जानी जाती हैं। आपको बता दें कि हिना खान पहली ऐसी टीवी एक्ट्रेस बनी हैं जिन्हे 18 अगस्त को न्यूयॉर्क में होने जा रह '39th इंडिया डे परेड' में ग्रेंड मार्शल बनकर शामिल होने का न्योता मिला है। इस परेड में ग्रेंड मार्शल बनकर शामिल होना हर भारतीय के लिए एक सम्मान की बात है। हिना से पहले बॉलीवुड की कई और हस्तियां भी इस परेड में शामिल हो चुकी हैं।
हाल ही में फेडरेशन ऑफ इंडियन असोसिएशन के ऑफीशियल अकाउंट से जानकारी देते हुए बताया गया है कि इस साल हिना खान '39th इंडिया डे परेड' में शामिल होने वाली हैं। ट्वीट में लिखा है 'इंडिया डे परेड-रविवार 18 अगस्त, सबसे खूबसूरत और टेलेंटेड टीवी और फिल्म एक्ट्रेस हिना खान के साथ भारत की 73वी स्वतंत्रता सेलेब्रेट करें'।
यह भी पढ़ें: Hina Khan Gym look: एक्ट्रेस का जिम लुक देखकर पूजा बनर्जी ने की ऐसी अपील
WORLD'S LARGEST INDIA DAY PARADE - SUN, AUG.18,2019. MADISON AVENUE. NYC.
Let's celebrate India's 73rd Independence Celebration with Most Gorgeous & Talented Indian TV & Film Actress HINA KHAN @eyehinakhan #Indiadayparade#indiadayparadenewyork #newyorkparade pic.twitter.com/CcevxHfIT8 — FIA NYNJCT (@FIANYNJCTorg) August 5, 2019
आपको बता दें कि इस परेड में बॉलीवुड सेलेब्स के अलावा हजारों भारतीय शामिल होते हैं। इस परेड का मुख्य उद्देश्य सैन्य बलों के पराक्रम और बलिदान को सम्मान देना है। इस बार 'इंडिया डे परेड की थीम 'अपने सैनिकों का समर्थन करो, अपने सैनिकों को सलाम करो' रखी गई है।
हिना खान से पहले बॉलीवुड सेलेब्स सैफ अली खान, अर्जुन कपूर, कमल हसन, श्रुति हसन, परीणिती चौपड़ा, अनुपम खैर और प्रियंका चोपड़ा भी इस परेड में ग्रेंड मार्शल बनकर शामिल हो चुके हैं।
18 अगस्त को होने जा रही इस परेड में हिना खान के अलावा सुनील शेट्टी, गुलशन ग्रोवर भी ग्रेंड मार्शल बनकर सम्मान प्राप्त करने वाले हैं।
Grand Marshal Suniel Shetty - FIA NYNJCT India Day Parade Newyork on Aug-18-2019 Madison Avenue pic.twitter.com/qsX0TLAkpZ— FIA NYNJCT (@FIANYNJCTorg) August 3, 2019
हिना खान आखिरी बार टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' में कौमोलिका के किरदार में नज़र आई थीं। इन दिनों वे अपनी फिल्म 'लाइन्स' से अपने बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी कर रही हैं। इस फिल्म का फर्स्ट लुक कांस फेस्टिवल में रिलीज़ किया जा चुका है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप