विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मिलिए शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के नए टप्पू से

By ShikhasEdited By:
Published: Fri, 03 Mar 2017 12:18 PM (IST)Updated: Fri, 03 Mar 2017 05:39 PM (IST)

सुना है भव्य ने बिना बताए शो से निकलने की प्लानिंग कर ली थी और गुजरती फ़िल्म भी साइन कर ...और पढ़ें

मिलिए शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के नए टप्पू से
मिलिए शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के नए टप्पू से

मुंबई। शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले कई सालों से लोगों को एंटरटेन कर रहा है। और पिछले कई दिनों से सुर्ख़ियों में भी छाया हुआ है। अभी कुछ दिनों पहले ही ख़बर आई थी कि इस शो के सबसे चहीते स्टार टप्पू यानी कि भव्य जोशी इस शो को छोड़ कर जा रहे हैं। इस ख़बर को जाने के बाद हर कोई चौंक गया मगर, अब सवाल यह उठता है कि अब भव्य की जगह कौन लेगा?

आपको बता दें कि भव्य की जगह लेने वाले आ गए है। जी हां, तारक मेहता का उल्टा चष्मा के नए टप्पू ने कर ली है अपनी एंट्री करने की तैयारी। और ये है राज अनादकत, जिन्हें मेकर्स ने खूब सारे ऑडिशन के बाद चुना है। राज फ़िलहाल मास मीडिया का कोर्स कर रहे है और मेकर्स ने इन्हें किरदार टप्पू के बर्थडे पर शो में इंट्रोड्यूस करवाने का तय किया है।

इसे भी पढ़ें- नायरा-कार्तिक की हो रही है शादी, लेकिन बदल ही गया दूल्हा

सुना है भव्य ने बिना बताए शो से निकलने की प्लानिंग कर ली थी और गुजरती फ़िल्म भी साइन कर ली थी। इस वजह से मेकर्स भी भव्य से नाराज़ थे। अब अंदर की बात क्या है यह तो टप्पू या मेकर्स ही जाने। वैसे, नए टप्पू के बारे में आपका क्या ख़याल है?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।