विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कॉरियोग्राफर गीता कपूर को मिल गया उनका जीवन साथी?

By Manoj KumarEdited By:
Published: Fri, 19 Aug 2016 04:56 PM (IST)Updated: Fri, 19 Aug 2016 05:16 PM (IST)

राजीव मॉडल के साथ साथ कॉरियोग्राफर और डिज़ाइनर भी हैं। गीता ने अब तक अपनी तरफ से इस खबर की पुष्टि नहीं की है।

News Article Hero Image

मुंबई। जीटीवी के शो 'डांस इंडिया डांस' में गीता मां के रूप में जानी जाने वालीं गीता कपूर की हमेशा शो में इस बात को लेकर टांग खिंचाई होती रहती थी, कि वो शादी कब करेंगी। और अब लगता है कि वे इस बात को लेकर काफी सीरियस हो गयी हैं।

अब वो तुरंत शादी के मूड में हैं कि नहीं, ये बात तो स्पष्ट नहीं है, लेकिन खबर है, कि उन्होंने अपनी जिंदगी के प्यार को ढूंढ लिया है। खबर है कि वो इन दिनों मॉडल राजीव खींची के साथ डेट कर रही हैं। ये खबर मीडिया में अब तक नहीं आई थी। लेकिन राजीव ने जब गीता के साथ एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की, राज खुल गया। इस तस्वीर में दोनों ने काफी केजुअल नजर आ रहे हैं। इससे इस बात का अनुमान लगाया जा सकता है, कि गीता की जिंदगी में एक नए लड़के की एंट्री हुई है।

शूटिंग अधूरी छोड़कर क्यों भागीं रक्षंदा खान

#party #fun #travel #friends

A photo posted by Rajeev Khinchi (@rajeev.khinchi) on

खबर है, कि राजीव मॉडल के साथ साथ कॉरियोग्राफर और डिज़ाइनर भी हैं। गीता ने अब तक अपनी तरफ से इस खबर की पुष्टि नहीं की है। लेकिन तस्वीर भी तो बहुत कुछ कहती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।