विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मेरी डिवोर्स पार्टी...'पैपराजी के सवाल पर आकांक्षा चमोला ने दिया अजीब जवाब, लोगों ने जमकर किया ट्रोल

Published: Tue, 27 Oct 2026 08:19 AM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2026 08:22 AM (IST)

आकांक्षा चमोला ने पैपराजी से बातचीत के दौरान अपने तलाक पर 'डिवोर्स पार्टी' देने की बात कहकर सबको चौंका दिया।

अकांक्षा ने डिवोर्स पार्टी पर बात की

अकांक्षा ने डिवोर्स पार्टी पर बात की

HighLights

  1. आकांक्षा चमोला ने तलाक पर पार्टी करने की बात की

  2. गौरव खन्ना से एक साल से अलग रह रही हैं आकांक्षा

  3. आपसी सहमति से तलाक ले रहे हैं दोनों कलाकार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आकांक्षा चमोला (Akansha Chamola) ने लॉक अप सीजन 2 (Lock Upp Season 2) में अपने गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) के रिश्ते पर जो बात कही उससे उनके फैंस को काफी धक्का लगा। एक्ट्रेस ने बताया कि वो और गौरव तलाक लेने वाले हैं और दोनों काफी समय से अलग रह रहे हैं।

हाल ही में पैपराजी से बातचीत के दौरान आकांक्षा चमोला ने पैप्स के साथ मजाक करते हुए कहा कि वो डिवोर्स पार्टी' देंगी। आकांक्षा ने एक पैपराजी के साथ मजाक-मजाक में यह बात कही, जब उस पैपराजी ने बताया कि हाल ही में उसका ब्रेकअप हुआ है।

पैप्स से आकांक्षा ने पार्टी की बात की

बता दें कि आकांक्षा इन दिनों 'द इंडियन गेम शो' में नजर आ रही हैं। इसे भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया होस्ट करते हैं। इस दौरान पैप्स के सामने पोज कर रही आकांक्षा से जब एक पैपराजी ने बताया कि हाल ही में उसका ब्रेकअप हुआ है तो यह सुनकर आकांक्षा ने उससे पूछा, 'पार्टी दे रहे हो या नहीं?'

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Telly Talk (@tellytalkindia)

जब पपराजो ने पूछा कि क्या वह भी एक पार्टी रखेगी, तो आकांक्षा ने अपने तलाक की ओर इशारा करते हुए जवाब दिया,'नहीं, मैं अभी घर बनाने में व्यस्त हूं ना। उसके बाद करूंगी पार्टी।' फिर उसने सुझाव दिया कि वे एक साथ जश्न मनाएं, तो आकांक्षा हंसी और सहमत हो गईं। उन्होंने कहा,'हां, साथ में करूंगी। तेरा ब्रेकअप पार्टी और मेरा डिवोर्स पार्टी।'

WhatsApp Image 2026-10-27 at 8.18.25 AM

इसके बाद कमेंट सेक्शन में फैंस आकांक्षा को ट्रोल करने लगे। एक ने कहा- इसके बाद डिवोर्स के अलावा बात करने को कुछ भी नहीं है।

एक साल से अलग रह रहा कपल

आकांक्षा और गौरव की शादी 24 नवंबर 2016 को कानपुर में हुई थी। शो पर जब आकांक्षा ने खुलासा किया कि वो और गौरव लगभग एक साल से अलग रह रहे हैं तो हर कोई शॉक्ड रह गया। अपने इस फैसले के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें आपसी सहमति से यह एहसास हुआ कि वे एक-दूसरे के साथ तालमेल नहीं बिठा पा रहे हैं और जीवन से उनकी उम्मीदें अलग-अलग हैं।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके बीच कोई कड़वाहट नहीं है और वे अभी भी एक-दूसरे से बातचीत करते हैं।

यह भी पढ़ें- टीवी पर पहली बार साथ नजर आएगी गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या की जोड़ी, नए शो का टीजर हुआ लॉन्च

यह भी पढ़ें- तलाक की खबरों के बीच Akansha Chamola ने गौरव खन्ना को किया अनफॉलो, हटाई सारी तस्वीरें