विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तलाक की खबरों के बीच Akansha Chamola ने गौरव खन्ना को किया अनफॉलो, हटाई सारी तस्वीरें

Published: Sun, 13 Sep 2026 07:31 PM (IST)

टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना से अलगाव की खबरों के बीच उन्हें इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है और उनकी तस्वीरें हटा दी हैं।

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला (Akansha Chamola) ने उस वक्त सबको चौंका दिया था जब उन्होंने गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) के साथ अपने सेपरेशन को लेकर बात की थी। आकांक्षा ने ये खुलासा लॉक अप 2 में किया था।

आकांक्षा ने हटाई तस्वीरें

शो खत्म हो चुका है और उसके बाद से ऐसी खबर आई कि आकांक्षा ने ये सब शो में अपनी जगह बनाने के लिए किया था। अब इस पर कुछ और ही खबर आ रही है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार अब आकांक्षा ने अपने पति गौरव को अनफॉलो कर दिया है और अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से गौरव की तस्वीरें और वीडियो हटा दिए हैं।

हालांकि, गौरव अभी भी आकांक्षा को फॉलो करते हैं और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी तस्वीरें रखी हुई हैं। सोशल मीडिया पर यह बदलाव ऐसे समय में आया है जब एक्स कपल के अलगाव की खबरें लगातार सुर्खियों में हैं।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Gaurav Khanna (@gauravkhannaofficial)

लॉक अप 2 में किया था खुलासा

आकांक्षा ने पहले 'लॉक अप 2' के प्रीमियर के दौरान अपने रिश्ते के बारे में बात की थी, जहां उन्होंने खुलासा किया था कि वे अलग होने की ओर बढ़ रहे हैं। तब से,दोनों अभिनेताओं ने अपनी शादी के विभिन्न पहलुओं और अपने अलगाव के कारणों पर खुलकर बात की है। आकांक्षा ने बताया था कि वो और गौरव काफी समय से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Gaurav Khanna (@gauravkhannaofficial)

एलिमनी अमाउंट पर क्या बोलीं आकांक्षा

सोशल मीडिया पर इस तरह की बातें भी आई थीं कि आकांक्षा ने कथित तौर पर 10 करोड़ रुपये की एलिमनी ली है। इसका जवाब उन्होंने एक इंटरव्यू में दिया। मैशेबल इंडिया के साथ एक इंटरव्यू के दौरान उनसे इस कथित रकम के बारे में पूछा गया तो आकांक्षा ने कहा,'अगर मंगा होता और अगर मिल गया होता तो मैं यहां बैठती। अगर सच में मेरे पास इतने पैसे होते ना तो मैं कब का ये देश छोड़ कर चली गई होती।

आकांक्षा और गौरव की शादी नवंबर 2016 में हुई थी। आकांक्षा ने पहली बार 'लॉक अप 2' में अपने सेपरेशन के बारे में सार्वजनिक रूप से बात की थी। गौरव बाद में शो के तीसरे सप्ताह में गेस्ट के रूप में आए। अपने शो में कहा कि आकांक्षा की इस अनाउंसमेंट से दोनों परिवारों को बड़ा झटका लगा।

यह भी पढ़ें- 'फर्जी तलाक'और गौरव का इस्तेमाल करने के आरोपों पर भड़कीं Akanksha Chamola, बोलीं- 'जब से मेरी शादी हुई है…'

यह भी पढ़ें- एकता कपूर के नए टीवी शो में नजर आएगी Gaurav Khanna और श्रद्धा आर्या की जोड़ी, कब से आएगा सीरियल?