Celebs Transformation: Ram Kapoor से लेकर छोटी सलोनी तक TV सेलेब्स जिनके ट्रांसफॉर्मेशन ने किया सभी को हैरान
टीवी की दुनिया के चहेते सितारों से कई फैंस इंस्पीरेशन लेते हैं। उनका फेवरेट स्टार क्या कर रहा है कहां जा रहा है इस सबमें उन्हें बहुत इंटरेस्ट रहता है। वहीं कुछ सेलेब्स कई बार अपने फैंस के साथ अपना स्किन रूटीन या ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी या एक्सरसाइज रूटीन शेयर करते हैं। फिलहाल जो अभी ट्रेंड में है वो है ट्रांसफॉर्मेशन।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सेलेब्स अपने फैंस को अक्सर अपने ट्रांसफॉर्मेशन से चौंकाते रहते हैं। फैंस अपने फेवरेट सेलेब को काफी फॉलो करते हैं। हर कोई उनकी तरह फिट और हेल्दी दिखना चाहता है। इसके लिए वो भी उन्ही के जैसी डाइट और लाइफस्टाइल अपनाने की कोशिश करता है। उनके लिए वो किसी इंस्पीरेशन से कम नहीं हैं।
राम कपूर
हाल ही में राम कपूर के ट्रांसफॉर्मेशन ने सबको चौंका दिया। बड़े अच्छे लगते हैं फेम एक्टर ने अपनी वेट लॉस जर्नी फैंस के साथ शेयर की। उन्होंने इंस्टा पर एक फोटो शेयर किया जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। इन फोटोज में राम कपूर काफी पतले लग रहे थे। एक्टर ने 42 किलो वजन कम किया है।
यह भी पढ़ें: 14 साल में इतनी बदल गईं Samantha Ruth Prabhu, फैंस के लिए पहचानना तक हुआ मुश्किल, कहा- 'चेहरा ही बदलवा लिया'
फोटो शेयर करते हुए उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा - दोस्तों नमस्कार, इंस्टाग्राम से कुछ दिनों पर एक्टिव न रहने के लिए माफ करें। दरअसल, मैं खुद पर काम कर रहा था और इसी वजह से सोशल मीडिया से दूर था। आज आपको ऐसे ही कुछ एक्टर्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपने बदल बदले रूप से सभी को चौंका दिया।
सलोनी
टीवी की गंगूबाई को तो हर कोई जानता है। सलोनी जब छोटे पर्दे पर सबको हंसाने आई थीं तब उनका वजन काफी बढ़ा हुआ था। हाालंकि सलोनी ने अपने वेट पर काफी काम किया और 80 किलो से 22 किलो वजन कम किया। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान अपनी जीवनशैली में बदलाव किया और अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को हैरान कर दिया।
आशिका भाटिया
कुछ रंग प्यार के ऐसे भी में अपनी भूमिका के लिए जानी जाने वाली आशिका भाटिया ने अपनी वेट लॉस जर्नी से सभी को चौंका दिया। अपनी फोटोज शेयर करके उन्होंने ट्रोलर्स के मुंह पर ताला लगा दिया। एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स मोटी, भैंस और फैटसो कहकर तंज कसते थे लेकिन उनकी कायापलट देखकर सभी की आंखे खुली की खुली रह गईं।
शहनाज गिल
शहनाज गिल जब बिग बॉस में आईं थीं तो उनका वजन काफी बढ़ा हुआ था। वह बहुत ही बबली थीं। शहनाज ने भी लॉकडाउन में वजन कम करके सभी को चौंका दिया था। फिलहाल शहनाज मूवीज में एंट्री कर चुकी हैं और फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में एक आइटम सॉन्ग से उन्होंने सभी को चौंका दिया।
भारती सिंह
भारती सिंह को तो इस मामले में भुलाया ही नहीं जा सकता है। उनका ट्रांसफॉर्मेशन देखकर किसी को यकीन ही नहीं हो रहा था। भारती ने प्रेग्नेंसी से पहले 15 किलो वजन कम किया था। अब वो इसे ही मेंटेन कर रही हैं। एक इंटरव्यू में भारती ने कहा था कि अब मेरी सांस नहीं फूलती और हल्का हल्का फील होता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।