Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ram Kapoor Weight Loss: ये क्या हो गया! राम कपूर के 6 पैक एब्स देख खुली रह गई फैंस की आंखें

    टीवी और बॉलीवुड में अपने काम के लिए मशहूर एक्टर राम कपूर (Ram Kapoor) सुर्खियों में आ गए हैं। एक्टर लंबे समय से सोशल मीडिया ब्रेक पर थे। अब उन्होंन इसका कारण बताते हुए फैंस को हैरान कर दिया है। अभिनेता ने अपनी लेटेस्ट तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसमें उन्हें पहचानना तक फैंस के लिए मुश्किल काम हो गया है।

    By Sahil Ohlyan Edited By: Sahil Ohlyan Updated: Fri, 20 Dec 2024 01:56 PM (IST)
    Hero Image
    राम कपूर ने घटाया 42 किलो वजन (Photo Credit- Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छोटे पर्दे के मशहूर सीरियल्स का जिक्र होता है तो कसम नाटक का नाम जरूर लिया जाता है। टीवी के इस चर्चित सीरियल में अहम किरदार की भूमिका राम कपूर और प्राची देसाई ने निभाई। दोनों ही टीवी के बाद बॉलीवुड में भी अपने अभिनय को प्रदर्शन कर चुके हैं। प्राची अक्सर अपनी फिटनेस से लोगों का ध्यान आकर्षित करती हैं। अब राम कपूर ने भी एक सोशल मीडिया पोस्ट से इंटरनेट हिलाकर रख दिया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    51 वर्षीय राम कपूर को आखिरी बार युधरा फिल्म में देखा गया। बीते कुछ समय से वह सोशल मीडिया से दूरी बनाए हुए थे। एक्टर की लेटेस्ट पोस्ट ने फैंस को हैरान कर दिया है। राम ने उस उम्र में वजन घटाकर युवाओं का उत्साह बढ़ाने का काम किया है, जब आमतौर पर लोग बीमारियों की गिरफ्त में आ जाते हैं।

    राम कपूर ने शेयर की वेट लॉस की तस्वीर

    एक्टर राम कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी गौतमी कपूर के साथ एक फोटो शेयर की। इसमें वह काफी फिट नजर आ रहे हैं। एक्टर ने फोटो पर लिखा है कि उन्होंने 42 किलो वजन (Ram Kapoor Transformation) कम किया है। पोस्ट के कैप्शन में अभिनेता ने लिखा कि दोस्तों नमस्कार, इंस्टाग्राम से कुछ दिनों पर एक्टिव न रहने के लिए माफ करें। दरअसल, मैं खुद पर काम कर रहा था और इसी वजह से सोशल मीडिया से दूर था।

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- Bade Acche Lagte Hain फेम राम कपूर ने घटाया फिर वजन, यूजर्स हुए शॉक्ड, फौरन मांग ली वेट लूज की टिप्स

    फैंस हैरानी के साथ दे रहे हैं रिएक्शन

    राम कपूर के वजन घटाने की तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है। फैंस एक्टर की वेट लॉस जर्नी पर लगातार रिएक्शन भी शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यह आपकी क्षमता और दृढ़ निश्चय के कारण संभव हुआ है।' दूसरे ने टिप्पणी कि 'क्या जबरदस्त बदलाव है, मुझे आपका बड़े अच्छे हैं लगते वाला लुक अच्छा लगा।' एक अन्य यूजर ने कहा कि वह उनके पहले वाले लुक को ज्यादा पसंद करते हैं। वहीं, ज्यादातर यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में लव इमोजी भी पोस्ट की है। 

    Photo Credit- Instagram

    इन सीरीयल्स में काम कर चुके हैं राम कपूर

    टीवी के पॉपुलर अभिनेता राम कपूर के करियर की बात करें तो उन्हें कसम के अलावा कई बड़े सीरियल्स में देखा जा चुका है। इसमें बड़े अच्छे लगते हैं, कुछ कुछ लोचा है, युध्रा, हमशक्ल और कले तू भी मौहब्बत जैसे टीवी के पॉपुलर सीरीयल्स का नाम शामिल है। 

    ये भी पढ़ें- Bade Achhe Lagte Hain: फिर राम के खर्राटों से परेशान होगी प्रिया, इस दिन से आ रहा पुराना 'बड़े अच्छे लगते हैं'