Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रिश्तों पर Deepika Padukone ने बोला झूठ? कैजुअल डेटिंग पर वायरल हुआ एक्ट्रेस का वीडियो, भड़के यूजर्स

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बी टाउन के पावरफुल कपल में से एक हैं। इनकी जोड़ी फैंस के बीच काफी पॉपुलर है। रियल लाइफ के साथ ही रील लाइफ में भी इनकी केमेस्ट्री ने हमेशा लोगों का दिल जीता है। हालांकि कॉफी विद करण के 8वें सीजन में दीपिका द्वारा दिए गए बयान के बाद वह यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं।

    By Karishma Lalwani Edited By: Karishma Lalwani Updated: Sat, 28 Oct 2023 12:32 PM (IST)
    Hero Image
    Ranveer Singh and Deepika Padukone from Koffee with Karan

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'कॉफी विद करण' के 8वें सीजन की काफी धमाकेदार शुरुआत हुई। पावरफुल कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने स्टाइल में एंट्री लेते हुए एपिसोड की ओपनिंग की। 'दीपवीर' को देखने के लिए फैंस खासे उत्साहित रहे। हालांकि, लोगों ने जैसा सोचा था, शो में उन्हें उससे ज्यादा ही देखने को मिला। रणवीर से दीपिका संग सीक्रेट सगाई और रिलेशन पर बात की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दीपिका ने रणवीर के अलावा अपने और भी रिलेशन का जिक्र किया, जिसे सुन रणवीर का पारा चढ़ गया। अपनी लव लाइफ पर बयान देने के बाद दीपिका बुरी तरह फंस गई हैं। अब उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी वजह से वह एक बार फिर यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं।

    ट्रोल हुईं दीपिका पादुकोण

    'कॉफी विद करण' के हर सीजन में आने वाले मेहमान अपने बारे में कुछ ऐसी चीजों का खुलासा करते हैं, जिससे कंट्रोवर्सी क्रिएट हो जाती है। इस सीजन के पहले एपिसोड में फैंस की फेवरेट जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने शिरकत की। इस दौरान इन्होंने अपने रिलेशन पर बात की और बताया कि इनकी लव स्टोरी कैसे शुरु हुई थी।

    रणवीर ने बताया कि 2015 में इन्होंने सीक्रेट सगाई कर ली थी। अभी तक सब कुछ अच्छा ही चल रहा था कि दीपिका ने डेटिंग पर ऐसी बात कह दी, जिससे रणवीर का मूड ही खराब हो गया।

    दीपिका का वीडियो आया सामने

    'कॉफी विद करण 6' में दीपिका पादुकोण ने प्रियंका चोपड़ा संग एक एपिसोड में एंट्री ली थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि कैजुअल रिलेशन उन्हें समझ नहीं आता। मुझे ये सिचुएशन नहीं समझ आती कि डेट भी करना और कमिटेडे भी न होना। जबकि, इस सीजन में उन्होंने कहा कि जब वो और रणवीर रिलेशन के शुरुआती दौर में थे, तब वे दूसरों को भी डेट कर रही थीं। हालांकि, अपने दिमाग में वह रणवीर सिंह से ही कमिटेड थीं। दीपिका के मुंह से ये सुनते ही रणवीर सकपका गए।

    नेटिजन्स के निशाने पर आईं दीपिका

    दीपिका का कंट्रोडिक्टरी स्टेटमेंट यूजर्स को रास नहीं आया है। एक ने कमेंट किया, 'इंग्लिश बोलने वाली लड़की पर भरोसा नहीं करना चाहिए।' एक अन्य ने लिखा, 'इसने हमे बताया कि सुंदर चेहरे का सुंदर दिल भी हो, ये जरूरी नहीं।'

    दीपिका का ये इंटरव्यू उसी साल का है, जब रणवीर से इनकी मुलाकात हुई थी। दोनों को तब मिले ज्यादा टाइम नहीं बीता था। ऐसे में यूजर्स का कहना है कि एक्ट्रेस का झूठ सामने आ गया है।

    यह भी पढ़ें: Koffee With Karan 8: लगातार 3 फ्लॉप फिल्में देने पर छलका Ranveer Singh का दर्द, बोले- 'बहुत कुछ झेला है'