विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Koffee With Karan 8: लगातार 3 फ्लॉप फिल्में देने पर छलका Ranveer Singh का दर्द, बोले- 'बहुत कुछ झेला है'

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
Published: Thu, 26 Oct 2023 10:26 AM (GMT+05:30)

करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण के पहले एपिसोड में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मेहमान बनकर आने ...और पढ़ें

कॉफी विद करण में रणवीर सिंह (Photo Credit: Instagram)
कॉफी विद करण में रणवीर सिंह (Photo Credit: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का नाम उन एक्टर में लिया जाता है, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी काबिलियत से एक अलग पहचान बनाई है। रणवीर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आई फिल्म 'बैंड बाजा बारात से' की थी। इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा दिखाई दी थीं। इसके बाद रणवीर सिंह ने कई फिल्मों में काम किया, जिसमें से कुछ हिट तो कुछ फ्लॉप भी हुईं।

अब हाल ही में, रणवीर सिंह ने करण जौहर के सेलिब्रिटी चैट शो 'कॉफी विद करण' के 8वें सीजन के पहले एपिसोड में अपनी लगातार तीन फ्लॉप फिल्मों के बारे में बात की है।

यह भी पढ़ें: Deepika-Ranveer ने शादी के 5 साल बाद शेयर किया वेडिंग वीडियो, प्रकाश पादुकोण ने दामाद के लिए कही दिल छू लेने वाली बात

लगातार तीन फ्लॉप फिल्मों पर छलका दर्द

दरअसल, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पहली बार एक साथ करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में पहुंचे हैं। इस शो में उन्होंने अपनी पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक के बारे में काफी बात की। इसी शो में करण जौहर के साथ दिल से दिल की बातचीत के दौरान, रणवीर सिंह ने आखिरकार लगातार तीन असफल फिल्मों के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि 'मैं बहुत कुछ झेल चुका हूं, खासकर साल 2022 में रिलीज हुई सर्कस के बाद'।

फिल्म 83 को लेकर बोले रणवीर

करण जौहर से बात करते हुए रणवीर ने साझा किया कि 'मैं आपको महामारी में वापस ले चलता हूं। महामारी से बाहर आते हुए, हमारे पास प्यारी फिल्म '83' (2021) थी, जिसे सभी ने पसंद किया। यह सिर्फ गलत समय पर रिलीज हुई। रिलीज से 48 घंटे पहले, हम प्रमुख बाजार खो दिए, क्योंकि ओमिक्रोन के कारण वे सभी बंद हो गए। दुर्भाग्य से, एक प्यारी फिल्म पर व्यावसायिक रूप से खराब प्रदर्शन करने का कलंक लगा'।

उसके बाद उनकी फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' आई, जिसे 2022 में रिलीज किया गया था। इस बारे में बात करते हुए रणवीर ने कहा, 'जयेशभाई जोरदार फिर से एक प्यारी, नेक इरादे वाली फिल्म थी, जिसे अंत में स्ट्रीमिंग पर अपने दर्शक मिले, जो महामारी के बाद के माहौल में थे'।

अपनी तीसरी फ्लॉप फिल्म 'सर्कस' के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'सर्कस में मेरा सीमित योगदान और सीमित जिम्मेदारी थी। इसलिए, मैं वास्तव में इस पर खुद को कोस नहीं सकता। मैंने लगातार तीन बड़ी फ्लॉप फिल्में नहीं देखी थीं। इसलिए, यह मेरे लिए नया था'। रणवीर ने कबूल किया कि इस दौरान उन्होंने बहुत कुछ झेला है, लेकिन अब वह काफी खुश हैं।

यह भी पढ़ें: 'कॉफी विद करण 8' के नए प्रोमो में नजर आए Deepika Padukone और Ranveer Singh, कपल ने खोली एक दूसरे की पोल