Exclusive: टीवी पर 'अप्सरा' बनकर कमबैक कर रहीं Avika Gor, कब और कहां देख सकेंगे फैंटेसी शो?
एक्ट्रेस अविका गोर (Avika Gor) टेलीविजन में वापसी कर रही हैं और इस बार वे फैंटेसी वर्ल्ड की एक दिलचस्प कहानी में नजर आने वाली हैं।

अविका गोर की टेलीविजन पर वापसी
HighLights
अविका गोर की टेलीविजन पर वापसी
अविका गोर की टेलीविजन पर वापसी
एक्ट्रेस ने शेयर किया अपना एक्पीरियंस
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अविका गोर, स्टार प्लस के आने वाले सुपरनैचुरल शो 'अप्सरा' में 'अप्सराओं की रानी' के रूप में टेलीविजन पर वापसी कर रही हैं। शो के शानदार प्रीमियर एपिसोड में वह अपनी दमदार मौजूदगी, ग्रेस और गहरी भावनाओं के साथ नजर आएंगी।
समुद्र मंथन से प्रेरित, मुक्ता ढोंड के इस प्रोडक्शन में समीक्षा जायसवाल 'सुनहरी' का किरदार निभा रही हैं। कहानी में सुनहरी बुरी ताकतों से लड़कर अमृत की रक्षा करती है और साथ ही अपने लोगों को भी सुरक्षित रखती है। इस शो में पारस कलनावत, अनुष्का मर्चंडे और अदा खान भी अहम भूमिकाओं में हैं।
यह भी पढ़ें- KSBKBT 2 की एक साल बाद ही डूबी नैया, बंद हो रहा है कल्ट शो; 'तुलसी' को रिप्लेस करने आई 'अप्सरा'
अविका के लिए मायने नहीं रखता मीडियम
शो से जुड़ने के बारे में बात करते हुए, अविंका कहती हैं, 'मेरे लिए किरदार और कहानी मायने रखती है, मीडियम कोई भी हो। जब मुझे यह किरदार मिला, तो इसमें मौजूद कई लेयर्स देखकर मैं प्रभावित हो गई। यह पावरफुल और प्रभावशाली है लेकिन साथ ही उसमें कुछ कमजोरियां भी हैं। इस किरदार को निभाने से मुझे रोमांस और एक्शन से लेकर भावनात्मक पलों और डांस तक, सब कुछ एक्सप्लोर करने का मौका मिला।

को-स्टार्स के साथ कैसा रहा काम करने का अनुभव
इस फैंटेसी दुनिया को जीवंत बनाने के लिए भव्य कॉस्ट्यूम, गहने और खास स्टाइलिंग की जरूरत थी। अविका इस ट्रांसफॉर्मेशन को अपने आप में एक अनोखा अनुभव बताती हैं, जहां हर छोटी डिटेल ने उन्हें अपने किरदार में ढलने में मदद की। वह इस शानदार और अलग दुनिया को रचने का क्रेडिट प्रोड्यूसर मुक्ता ढोंड और विक्रम घई को देती हैं। साथ ही, वह बताती हैं कि मनीष और अदा खान (Adaa Khan) के साथ काम करने से यह अनुभव और भी मजेदार हो गया।
-1792400375166.webp)
हमें अपनी जड़ें नहीं भूलनी चाहिए- अविका
हालांकि, इस प्रोजेक्ट का सबसे खास पहलू टेलीविजन पर वापसी करना है। अपने सफर को याद करते हुए अविका कहती हैं, 'टेलीविजन ही वह जगह है जहां एक एक्टर के तौर पर मेरा काफी विकास हुआ है। यहां वापस आकर मुझे एहसास हुआ कि आप चाहे कितने भी आगे बढ़ जाएं, विकसित हो जाएं या अलग-अलग माध्यमों में काम कर लें, आपको कभी भी अपनी जड़ों को नहीं भूलना चाहिए'।
'अप्सरा' के जरिए, अविका एक नई फैंटेसी दुनिया को एक्सप्लोर करने के लिए एक्साइटेड हैं! 'अप्सरा' (Apsara) का प्रीमियर 21 अक्टूबर को रात 10:30 बजे स्टार प्लस और जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर होगा।
यह भी पढ़ें- 'अप्सरा' की खातिर Anupamaa एक्टर ने घटाया 15 किलो वजन, 4 साल बाद सेम चैनल पर लौट रहा है टीवी का हैंडसम हंक
