विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'अप्सरा' की खातिर Anupamaa एक्टर ने घटाया 15 किलो वजन, 4 साल बाद सेम चैनल पर लौट रहा है टीवी का हैंडसम हंक

Published: Thu, 15 Oct 2026 01:57 PM (IST)

अनुपमा फेम पारस कलनावत 4 साल के बाद अब टीवी पर शो अप्सरा के साथ लौट रहे हैं। अभिनेता ने ...और पढ़ें

अप्सरा के साथ टीवी पर लौट रहे हैं पारस कलनावत/फोटो- इंस्टाग्राम

अप्सरा के साथ टीवी पर लौट रहे हैं पारस कलनावत/फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. पारस कलनावत 4 साल बाद टीवी पर कर रहे हैं वापसी 

  2. 'क्योंकि सास भी' को रिप्लेस करेगा पारस का शो 

  3. शो के लिए पारस कलनावत ने की जी-तोड़ मेहनत

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। क्योंकि सास भी कभी बहू थी शो जल्द ही ऑफएयर होने जा रहा है। इस कल्ट सीरियल को टेलीविजन पर रिप्लेस करने के लिए जल्द ही अप्सरा आ रही है। शो में जहां समीक्षा जयसवाल अप्सरा की भूमिका में नजर आएंगी, तो वहीं उनके अपोजिट सीरियल में अनुपमा फेम अभिनेता पारस कलनावत मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

हाल ही में पारस कलनावत लंबे समय बाद टीवी पर लौटने को लेकर काफी इमोशनल हो गए। साथ ही अप्सरा के लिए एक्टर ने कितने पापड़ बेले, इसके बारे में भी उन्होंने बात की।

पारस कलनावत बोले-घर वापसी लग रही है

पारस कलनावत ने टाइम्स ऑफ इंडिया से खास बातचीत करते हुए कहा, "इस चैनल पर वापस लौटकर ऐसा लग रहा है, जैसे घर वापसी हुई है। अनुपमा ने मुझे बड़ा ब्रेक दिया और ये मेरे करियर का टर्निंग प्वाइंट बना, तो ये चैनल मेरे लिए हमेशा खास है। मैंने कुछ समय के लिए टीवी से ब्रेक लिया था,क्योंकि मैं वेब सीरीज में काम कर रहा था। मुझे उस समय एहसास हुआ कि मैं टीवी को कितना ज्यादा मिस कर रहा था। टीवी हमेशा से मेर जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा रहा है और ठीक उसी समय पर मुझे अप्सरा से फोन आया।"

Untitled design - 2026-10-15T135016.425

15 से 18 किलो घटाया वजन

पारस कलनावत ने इंटरव्यू में बात करते हुए आगे कहा, "मैं एक लंबे समय से मुक्ता मैम के साथ काम करना चाहता था, इसलिए जब मुझे ये शो मिला तो मैं बहुत खुश हुआ। समीक्षा और अनुष्का के साथ काम करने का अनुभव बेहतरीन था। अगर मैं अपने लुक की बात करूं तो ये पहली बार है जब मैं रफ लुक अपना रहा हूं। पिछले एक से डेढ़ साल में मैंने 15 से 18 किलो वजन घटाया है। मैंने पतले होने पर काफी काम किया है।

Screenshot 2026-10-15 135059

कब से शुरू हो रहा है अप्सरा?

सीरियल अप्सरा की बात करें तो ये शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी को 21 अक्टूबर से रात को स्टार प्लस पर रिप्लेस करेगा। अप्सरा रात को साढ़े 10 बजे से ऑनएयर होगा। सीरियल में पारस कलनावत और समीक्षा जयसवाल के अलावा अनुष्का मर्चंडे मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें- Nakul Dhull और गुल्लू के पंगे का खुला राज, Bigg Boss 20 में निकाली पुरानी दुश्मनी; एल्विश हैं लड़ाई की जड़!

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20: 'जो पिट रहा उसी को...' Elvish Yadav ने Nakul Dhull पर कसा तंज, झगड़े के बाद गर्माया मामला