विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Entertainment Top News 3rd March: RRR के लिए आलिया को मिला खास अवॉर्ड, तेलुगु इंडस्ट्री में नजर आएंगी मानुषी

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Fri, 03 Mar 2023 10:10 PM (IST)Updated: Fri, 03 Mar 2023 10:52 PM (IST)

Entertainment Top News 3 March फिल्म RRR के लिए आलिया भट्ट ने भी इस फिल्म के लिए हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन ...और पढ़ें

Entertainment Top News, Deewane Song, Manushi Chhillar Telugu industry, Arshad Warsi, Bollywood New
Entertainment Top News, Deewane Song, Manushi Chhillar Telugu industry, Arshad Warsi, Bollywood New

 नई दिल्ली, जेएनएन। Entertainment Top News 3 March: शुक्रवार यानी 3 मार्च का दिन मनोरंजन की दुनिया में खास खबरों के साथ खत्म हो रहा है। फिल्म RRR एक के बाद एक अवॉर्ड अपने नाम कर रही हैं। वहीं अब आलिया भट्ट ने भी इस फिल्म के लिए हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन में स्पॉटलाइट अवॉर्ड अपने नाम किया है। वहीं दूसरी तरफ अरशद वारसी ने सेबी द्वारा रोक लगाने के बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है। लेखन और निर्देशन फरहाद सामजी अब ओटीटी स्पेस में कदम रख रहे हैं। तो चलिए डालते हैं एक नजर दिनभर की कुछ खास खबरों पर...

आलिया भट्ट को मिला हॉलीवुड 'स्पॉटलाइट अवॉर्ड'

अब आलिया भट्ट ने भी इस फिल्म के लिए हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन में स्पॉटलाइट अवॉर्ड अपने नाम किया है। आलिया के अलावा जूनियर NTR को भी स्पॉटलाइट अवॉर्ड मिला है। हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन के ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी गई। यहां पढ़ें पूरी खबर...

सेबी की कार्रवाई पर अरशद ने तोड़ी चुप्पी

अरशद वारसी और उनकी पत्नी मारिया गोरेट्टी बीते दिनों एक बड़ी मुसीबत में फंसते नजर आए। सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) ने अरशद उनकी पत्नी समेत 45 इकाइयों पर बड़ी कार्रवाई की है। सेबी के रोक लगाने के बाद अरशद वारसी ने अपनी सफाई में लोगों से अनुरोध किया कि वे सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास न करें। यहां पढ़ें पूरी खबर...

IAF पर बन रही फिल्म से तेलुगु डेब्यू करेंगी मानुषी छिल्लर

पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर वरुण तेज स्टारर फिल्म से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं। यह एक्शन फिल्म है, जिसकी कहानी इंडियन एयर फोर्स की बैकग्राउंड में स्थापित की गई है। तेलुगु फिल्म के बारे में मानुषी ने बताया कि इसमें वो एक रडार ऑफिसर का किरदार निभा रही हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

फरहाद के कॉमेडी शो में नजर आएंगे राजपाल, जॉनी लीवर और चंकी पांडेय

लेखन और निर्देशन के लिए मशहूर फरहाद सामजी अब ओटीटी स्पेस में कदम रख रहे हैं। फरहाद डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर कॉमेडी शो पॉप कौन लेकर आ रहे हैं, जिसमें इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकार नजर आएंगे। शुक्रवार को इस शो का दूसरा प्रोमो रिलीज किया गया, जिसमें कॉमेडी के बाप की तलाश की जा रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

सोनम और रिया की अलमारी से चीजें चुराते हैं अनिल कपूर

एक इंटरव्यू में अनिल कपूर ने खुलासा किया है कि उन्हें दूसरों से कपड़े और अन्य चीजें लेने की आदत हैं और वह कभी-कभी सोनम कपूर और रिया कपूर की अलमारी से चीजें निकाल लेते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...