Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'घमंड किसको दिखा रहे हो?' Bigg Boss 18 में एकता कपूर ने लगाई विवियन की क्लास, सलमान खान की हो गई छुट्टी?

    Updated: Fri, 08 Nov 2024 10:53 AM (IST)

    रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 18 को एक महीने से भी ज्यादा समय हो गया है। सलमान खान (Salman Khan) का रियलिटी शो कई वजहों से चर्चा में रहता है। हाल ही में शो पर टीवी क्वीन एकता कपूर ने दस्तक दी और सेट पर आते ही उन्होंने बवाल मचा दिया। एकता ने सबके फेवरेट विवियन डिसेना की जमकर क्लास लगाई।

    Hero Image
    एकता कपूर ने लगाई विवियन की क्लास

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। टीवी का पॉपुलर शो बिग बॉस लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। इस शो की शुरुआत 6 अक्टूबर को हुई थी और तभी से लेकर आज तक आए दिन यहां कोई न कोई ड्रामा होता रहता है। शायद इसलिए इसे टीवी का सबसे विवादित शो भी कहा जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शो के विकेंड का वार एपिसोड में कई बार कोई न कोई सेलेब्रिटी अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए आता ही रहता है। इस बार इस एपिसोड में सलमान खान की मेहमान बनेंगी एकता कपूर। अब एकता कपूर आ रही हैं तो जाहिर सी बात ड्रामा भी भरपूर ही होगा। जी हां, शुक्रवार के एपिसोड में एकता कपूर इस शो पर नजर आएंगी।

    सलमान खान इस वीकेंड नहीं आएंगे नजर

    दरअसल इस वीकेंड सलमान खान के फैंस उन्हें थोड़ा मिस करने वाले हैं क्योंकि एकता कपूर और रोहित शेट्टी उन्हें वीकेंड एपिसोड में रिप्लेस करेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि सलमान खान हैदराबाद में फिल्म सिकंदर के शूट में बिजी हैं। एकता कपूर शो पर अपनी अपकमिंग फिल्म साबरमती रिपोर्ट को प्रमोट करती नजर आएंगी।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: इन 4 कंटेस्टेंट्स पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार, अब कौन होगा बिग बॉस के घर से बाहर?

    एकता कपूर ने लगाई विवियन की डांट

    घर में आते ही एकता ने बवाल मचा दिया और कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाती नजर आईं। इसका एक प्रोमो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है जिसमें टीवी क्वीन बिग बॉस के लाडले विवियन डिसेना को डांटती नजर आ रही हैं।

    एकता ने पूछा - घमंड किसे दिखा रहे?

    बता दें कि एकता कपूर ने ही विवियन को टीवी पर लॉन्च किया था। एकता आगे कहती हैं- विवियन मुझे इतना तो हक है कि आपको लॉन्च करने के बाद आपसे कुछ सवाल मैं खुद कर सकूं। वह विवियन पर गुस्सा निकालते हुए कहती हैं,“अगर आपने 10 साल काम किया, तो क्या? घर के सारे लोग आपको कुर्सी पर चढ़ा दे?" जबकि विवियन अपना बचाव करते हुए कहते हैं कि उनमें किसी भी तरह का अहंकार नहीं है, एकता स्पष्ट रूप से सवाल करती हैं, "तो फिर ये काम का घमंड आप किसको दिखा रहे हैं?"

     एकता आगे कहती हैं कि विवियन घर के मुद्दों से दूर भागता है। तो अगर ऐसा ही करना था फिर 8 साल बाद बिग बॉस आए ही क्यों?

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss स्टार ने मदीना में किया गुपचुप निकाह, छुपाया शौहर का चेहरा; वायरल हुईं Sana Sultan की वेडिंग फोटोज