विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

39 साल पहले Ramayan के 'लक्ष्मण' बन घर-घर में हुए थे मशहूर, एक्टिंग छोड़ इस काम से गुजारा कर रहे अभिनेता

Published: Sat, 13 Jun 2026 01:46 PM (GMT+05:30)

रामानंद सागर के रामायण (Ramayan) में लक्ष्मण की भूमिका निभाकर घर-घर में मशहूर हुए अभिनेता अब कहां और क्या कर रहे हैं, चलिए आपको इस आर्टिकल में बताते हैं।

रामायण के लक्ष्मण। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

रामायण के लक्ष्मण। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. रामायण में लक्ष्मण की भूमिका निभाकर हुए मशहूर

  2. स्मिता पाटिल के साथ कम उम्र में किया था एक्टिंग डेब्यू

  3. 150 लड़कों में से लक्ष्मण के लिए चुने गए थे एक्टर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रामानंद सागर की 'रामायण' को भले ही चार दशक होने वाले हैं, लेकिन इस पौराणिक शो से जुड़ा हर कलाकार अपने किरदारों की वजह से आज भी मशहूर है। इनमें लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी (Sunil Lahri) भी शामिल हैं।

सुनील लहरी ने फिल्मों में काम किया, टीवी शोज किए लेकिन आज भी उन्हें 'रामायण' के लक्ष्मण के रूप में याद किया जाता है। 'रामायण' में अहम भूमिका निभाने के बाद आज अभिनेता कहां और क्या कर रहे हैं, चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं।

स्मिता पाटिल के साथ किया था डेब्यू

मध्य प्रदेश के दमोह में जन्मे सुनील लहरी ने भोपाल से स्कूलिंग करने के बाद मुंबई में अपना ग्रेजुएशन किया और यहीं से उन्हें एक्टिंग का चस्का लगा। मात्र 19 साल की उम्र में उन्हें स्मिता पाटिल (Smita Patil) के साथ 'द नेक्सलाइट्स' में काम करने का मौका मिला। इससे उन्हें पहचान मिली और फिर उन्होंने कुछ समय का ब्रेक लेने के बाद 'फिर आई बरसात' फिल्म की।

Ramayan

150 लड़कों में सिलेक्ट हुए थे 'लक्ष्मण'

इसी साल सुनील लहरी की टीवी में एंट्री हुई। उनका पहला शो विक्रम और बेताल था, जो 1985 में आया था। फिर रामानंद सागर ने करीब 150 लड़कों के ऑडिशन में लक्ष्मण की भूमिका के लिए सुनील लहरी को चुना और यहां से अभिनेता चमक गए। सात साल की मेहनत के बाद एक्टिंग वर्ल्ड में सुनील लक्ष्मण के किरदार से घर-घर में छा गए।

यह भी पढ़ें- 'आपकी फिल्म चल नहीं पाएगी...' Ramayana का टीजर देखकर खुश नहीं हैं सुनील लहरी, रणबीर को लेकर कही ऐसी बात

सालों से एक्टिंग से दूर हैं सुनील लहरी

इसके बाद उन्होंने कई टीवी शोज किए और फिल्मों में भी काम किया लेकिन आज वह एक्टिंग से दूर है। आखिरी बार उन्हें फिल्म अ डॉटर्स टेल पंख (2017) के बाद उन्होंने काम नहीं किया। हालांकि, द कपिल शर्मा शो (2020) और सा रे गा मा पा लिटिल चैम्प्स (2020) में वह बतौर गेस्ट नजर आ चुके थे।

 

कहां और क्या कर रहे हैं सुनील लहरी?

आज सुनील लहरी एक्टिंग से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह खेती-बाड़ी करने लगे हैं जिसके वीडियोज भी वह सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अभिनेता ने अपने फार्म हाउस से एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने दिखाया गया था कि वह किन-किन चीजों की खेती करते हैं। उन्होंने अपने खेत में काजू भी उगाए हैं।

यह भी पढ़ें- 'रामायण' के 'लक्ष्मण' के घर में रिश्तेदार बनकर घुसा एक अनजान शख्स, Sunil Lahri ने वीडियो किया शेयर