विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऋग्वेद के श्लोक से बना था Doordarshan के कल्ट शो का टाइटल सॉन्ग, घर-घर में गूंजते थे इसके बोल

Published: Sun, 22 Nov 2026 07:43 PM (IST)

दूरदर्शन (Doordarshan) पर प्रसारित होने वाले एक ऐतिहासिक शो के टाइटल सॉन्ग की लाइनें ऋग्वेद से ली गई थी।

दूरदर्शन के कल्ट शो का एक सीन

दूरदर्शन के कल्ट शो का एक सीन

HighLights

  1. शो के टाइटल सॉन्ग की लाइनें ऋग्वेद के श्लोक पर थीं आधारित

  2. जवाहरलाल नेहरू की किताब पर बना था ये शो

  3. शो में दिखाया गया था भारत का इतिहास  

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जब भी दूरदर्शन पर आने वाले शोज, धारावाहिक और टीवी सीरीज की बात होती है तो पुरानी यादें ताजा हो जाती है। क्योंकि उस समय आने वाले ज्यादातर कार्यक्रमों को परिवार एक साथ बैठकर देखा करता था। वहीं शोज में इस्तेमाल होने वाले गाने या धुन भी लोगों को मुंह जुबानी याद हो जाती थी।

ऋग्वेद के श्लोक पर आधारित था शो का सॉन्ग

एक ऐसा ही ऐतिहासिक शो 1988 में दूरदर्शन (Doordarshan) पर प्रसारित होता था। जिसमें भारत का लगभग 5000 साल पुराना इतिहास दिखाया गया था। शो के 53 एपिसोड्स में भारत के इतिहास की अलग-अलग घटनाओं का संकलन था। वहीं इस शो का एक गीत ऐसा था जिसकी लाइनें सबसे प्राचीन ग्रंथों में से एक ऋग्वेद (Rigveda) से ली गई थीं।

शो का टाइटल सॉन्ग- सृष्टि से पहले सत नहीं था, असत भी नहीं, अंतरिक्ष भी नहीं, आकाश भी नहीं था, ऋगवेद के नासदीय सूक्त पर आधारित था। इसे सृष्टि के निर्माण से जुड़ा मंत्र कहा जाता है। यह गीत संस्कृति के मूल मंत्र से शुरू होता है और फिर हिंदी में सृष्टि की शुरुआत के प्रश्न और दर्शन को आगे बढ़ाता है।

जवाहरलाल नेहरू की किताब पर आधारित था शो

श्याम बेनेगल द्वारा बनाया गया ऐतिहासिक शो भारत एक खोज (Bharat Ek Khoj) भारत के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू की किताब द डिस्कवरी ऑफ इंडिया (The Discovery Of India) पर आधारित था।

Khoj (7)

यह टीवी सीरीज 1988 से 1989 तक प्रसारित हुई और प्राचीन काल से लेकर 1947 में भारत की आजादी तक, भारत के लगभग 5,000 सालों के इतिहास को कवर करती है।

500 से ज्यादा कलाकार थे शो का हिस्सा

इस शो में कई शानदार कलाकारों ने अलग-अलग एपिसोड्स में काम किया। ओम पुरी (Om Puri) से लेकर नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) और इरफान खान (Irrfan Khan) तक अलग-अलग किरदारों में नजर आए।

इस शो की शुरुआत जवाहरलाल नेहरू की जन्म शताब्दी के मौके पर हुई थी। ऐतिहासिक शो ने मनोरंजन के साथ-साथ दर्शकों को भारत के इतिहास की भी जानकारी दी।

यह भी पढ़ें- धार्मिक शो को दिखाने से Doordarshan ने किया था मना, 33 साल पुराने सीरियल ने तोड़े थे TRP के रिकॉर्ड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।