Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    37 साल पुराने इस सीरियल ने किया था टीवी दर्शकों के दिलों पर कब्जा, कॉमेडी में कपिल शर्मा शो का था 'गुरु'

    Updated: Wed, 23 Jul 2025 05:43 PM (IST)

    दूरदर्शन ने 80 और 90 के दर्शकों को कई ऐसे शोज दिए हैं जिनकी मेमोरी कभी भी मिटाना मुमकिन नहीं है। अब तक हम आपको मालगुड़ी डेज से लेकर मुंगेरीलाल के हसीन सपने जैसे कई शोज के बारे में बता चुके हैं। अब हम आपको दूरदर्शन के एक और शो के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी कॉमेडी के आगे आप कपिल शर्मा को भी भूल जाएंगे।

    Hero Image
    37 साल पहले मिस्टर योगी ने लोगों को खूब हंसाया/ फोटो- Imdb

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कॉमेडी शो हमेशा से लोगों को पसंद आते रहे हैं। महमूद से लेकर मोहन छोटी, जॉनी वॉकर, जॉनी लीवर, अशोक सराफ, राजपाल यादव जैसे कई मंझे हुए एक्टर्स हैं, जिन्होंने अपनी सारी जिंदगी पर्दे पर कॉमेडी किरदार ही निभाए हैं। इन्हीं में से एक नाम 'हम दिल दे चुके सनम' एक्टर विक्रम गोखले के भाई मोहन गोखले का भी है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोहन गोखले ने 37 साल पहले दर्शकों को एक ऐसा यादगार शो दिया था, जिसे भूलना नामुमकिन है। उनके साथ इस शो में चार चांद लगाए थे ओम पुरी ने। अगर ये शो आज बना होता तो शायद आपको इसके आगे कपिल शर्मा और भारती सिंह की कॉमेडी भी फीकी लगती। कौन सा था ये शो और क्या थी इसकी कहानी, नीचे पढ़ें डिटेल्स में: 

    37 साल पहले केतन मेहता के इस शो ने जीता था दिल 

    दूरदर्शन पर कई ऐसे यादगार शोज आए हैं, जो कई सालों तक 80-90 और 2000 में पैदा हुए बच्चों को याद रहने वाले हैं। उनकी पूरी कहानी भले ही लोगों को याद न रहे, लेकिन किरदार तो दिल में बस चुके हैं। ऐसा ही एक शो था मिस्टर योगी, जो दूरदर्शन पर ही प्रसारित होता था। इस मिनी कॉमेडी सीरीज की शुरुआत साल 1988 में हुई थी। 

    यह भी पढ़ें- Sholay के डायरेक्टर ने बनाया था Doordarshan का ये कल्ट शो, 39 साल बाद भी दिलों पर करता है राज

    Photo Credit- imdb

    37 साल पहले 1988 से 1989 तक ऑनएयर हुए सीरियल मिस्टर योगी के टोटल 13 एपिसोड आए थे, जिन्हें केतन मेहता ने डायरेक्टर किया था, जो दर्शकों को 'माया मेमसाब', 'कैप्टन व्योम' और मांझी: द माउंटेन मैन की जैसी कई यादगार फिल्में और शोज दे चुके हैं। इस शो की कहानी क्या थी, चलिए जानते हैं। 

    12 दुल्हन के बीच फंसे एक दुल्हे की कहानी

    इस शो की कहानी अमेरिका से एमबीए करके आए मिस्टर योगी की थी, जिसका पूरा नाम योगेश ईश्वर लाल पटेल था, जो विदेश छोड़कर इंडिया में अपनी दुल्हन ढूंढने आता है। अरेंज मैरिज के इरादे से वह 12 लड़कियों से मिलता है, जिसमें से उसे अपनी एक दुल्हन ढूंढनी है। शो की कहानी योगी और उसकी परफेक्ट ब्राइड की तलाश के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे केतन मेहता ने कॉमेडी अंदाज में बहुत ही सटीक तरह से दर्शकों के सामने पेश किया था। 

    Photo Credit- imdb

    इस शो के सूत्रधार ओमपुरी थे। शो में जहां मोहन गोखले ने मिस्टर योगी का किरदार अदा किया था, तो वहीं चंद्रकांत ठक्कर मिस्टर योगी के पिता बने थे। इसके अलावा अरविंद झा ने उनके अंकल, रवि झंकाल ने जीतू भाई, पल्लवी जोशी ने दुल्हन का किरदार निभाया था। मोहन गोखले की पत्नी शुभांगी ने भी शो में काम किया था। 

    कैसे हुई थी मोहन गोखले की डेथ 

    मिस्टर योगी बनकर स्क्रीन पर छाने वाले अभिनेता मोहन गोखले का निधन बहुत ही कम उम्र में हो गई थी। दूरदर्शन के शो से फेमस होने के 10 साल बाद ही फैंस ने अपने इस चहेते सितारे को खो दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहन गोखले का निधन 19 अप्रैल 1999 में हार्ट अटैक से हुआ था, उस वक्त अभिनेता चेन्नई में थे। मोहन गोखले भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन वह दर्शकों को एक ऐसा शो देकर गए हैं, जिसके लिए फैंस उन्हें हमेशा याद रखेंगे। 

    यह भी पढ़ें- Mullah Nasruddin Show: 35 साल पुराना 13 एपिसोड वाला सुपरहिट कॉमेडी शो, यूनीक सेंस ऑफ ह्यूमर से किया था लोटपोट