विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल से दिल तक में होगी शोरबोरी की गोदभराई

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Mon, 30 Jan 2017 05:29 PM (IST)Updated: Mon, 30 Jan 2017 05:35 PM (IST)

दादाजी शोरबोरी को अपनी बहू स्वीकार कर लेते हैं और घर में जलसे की तैयारी शुरू हो जाती है। पार्थ पूरे घर के लिए मिठाइयां तो लाता ही है।

दिल से दिल तक में होगी शोरबोरी की गोदभराई
दिल से दिल तक में होगी शोरबोरी की गोदभराई

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। कलर्स टीवी के नए शो दिल से दिल तक की शुरुआत आज से हो रही है और पहले ही एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि पार्थ यह घोषणा कर देगा कि वह शोरबोरी से ही शादी करेंगे, लेकिन इसकी वजह से घर में दादाजी सबसे बहुत नाराज़ होंगे।

दर्शक मंगलवार के एपिसोड में देखेंगे कि जब उन तक यह जानकारी पहुंचती है कि उनका मूड ठीक हो जायेगा। दादाजी शोरबोरी को अपनी बहू स्वीकार कर लेते हैं और घर में जलसे की तैयारी शुरू हो जाती है। पार्थ पूरे घर के लिए मिठाइयां तो लाता ही है। वह अपनी पत्नी के लिए भी ढेर सारी मिठाइयां लेकर आता है। लेकिन बाद में पार्थ को यह जानकर बुरा लगता है कि शोरबोरी ने 18 साल पहले ही यह कसम खाई थी कि वह कभी मिठाई नहीं खाएंगी। इसकी वजह शोरबोरी पार्थ को बताती है कि जब वह मां बनेगी तभी मिठाई खायेगी।

इसे भी पढ़ें- मनवीर पैसे के लिए नहीं, इज़्ज़त के लिए बिग बॉस में गया

शोरबोरी की गोद भराई की रस्में पूरी की जाती हैं और इसी वक़्त तेनी की शो में एंट्री होती है। अब तेनी के डांस परफॉर्मेंस के साथ ही शो में जब उनकी एंट्री होगी तो क्या नया ट्विस्ट आएगा। यह दर्शक एपिसोड में देखेंगे।