विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 16: शालीन के लिए प्रियंका-टीना का बर्ताव देख भड़कीं दलजीत कौर, बोलीं- मैं जानती हूं बिग बॉस में...

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Tue, 24 Jan 2023 03:57 PM (IST)

Bigg Boss 16 बिग बॉस 16 में सोमवार के एपिसोड में शालीन भनोट का भावुक रूप देखा। टीना दत्ता और ...और पढ़ें

File Photo of Shalin Bhanot and Dalljiet Kaur
File Photo of Shalin Bhanot and Dalljiet Kaur

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के हाल के एपिसोड में शालीन भनोट और टीना दत्ता के बीच भयंकर लड़ाई दिखाई गई। यह भी देखा गया कि इसके बाद टीना ने शालीन से बातचीत बंद कर दी और प्रियंका के साथ मिलकर उन्हें बुली किया। दोनों एक्ट्रेस का ऐसा बर्ताव सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया। इस बीच शालीन भनोट की एक्स वाइफ दलजीत कौर ने उन्हें लेकर एक पॉजिटिव पोस्ट शेयर किया है।

रो पड़े शालीन

सोमवार के एपिसोड में दिखाया गया कि प्रियंका और टीना ने शालीन को बुली करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वह जहां भी जाते, यह दोनों कंटेस्टेंट उनका मजाक बनाती देखी गईं। यहां तक कि घर की बाकी लड़कियां भी उनसे बात नहीं कर रही थीं। घर वालों का यह बर्ताव देख शालीन रो पड़े और शिव और स्टैन से नॉमिनेट करने के लिए कहा।

दिलजीत कौर ने कही यह बात

शालीन की ऐसी हालत उनकी एक्स वाइफ दलजीत कौर से देखी नहीं गई। उन्होंने बेटे जेडन के साथ एक फोटो शेयर करते हुए शालीन के लिए मैसेज लिखा। उन्होंने लिखा, 'बिग बॉस को खत्म होने में कुछ ही हफ्ते रह गए हैं। शालीन मैं तुम्हें शुभकामनाएं देती हूं। शांत रहो, धीरज रखो और स्ट्रांग रहो।'

हालांकि इसके बाद दलजीत कौर ने एक और पोस्ट किया। उन्होंने इस पोस्ट के जरिए यह क्लियर किया कि शालीन और उनके बीच पहले जो कुछ भी हुआ उसे भुलाया नहीं जा सकता। लेकिन अब वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं। उन्होंने शालीन को सिर्फ शुभकामनाएं दी हैं।

टीना ने लगाए थे गंभीर आरोप

बता दें कि पिछले एपिसोड में टीना दत्ता ने यह खुलासा किया कि शालीन भनोट ने कभी सौंदर्य को लेकर अश्लील बातें की थीं। टीना के इस आरोप के बाद वीकेंड का वार में सलमान खान ने उन पर ही सवाल खड़े कर दिए थे। शालीन और टीना के बीच जबरदस्त लड़ाई होते देखी गई। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे से बात करना बंद कर दिया।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: टीना दत्ता बिग बॉस को कहेंगी अलविदा? सलमान खान की फटकार के बाद बिगड़ी एक्ट्रेस की तबीयत

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: बिग बॉस से बाहर आते ही सौंदर्या ने खोली सबकी पोल, एमसी स्टैन और सुम्बुल के बारे में कही यह बात