विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Charu Asopa ने राजीव को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- 'जब मैं नहीं रहती थी तो घर के सारे कैमरों को...

By Priti KushwahaEdited By:
Published: Thu, 03 Nov 2022 11:06 AM (IST)

सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और एक्ट्रेस चारू असोपा इनदिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में बने ...और पढ़ें

Photo Credit : Charu Asopa Instagram Photos Screenshot
Photo Credit : Charu Asopa Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Charu Asopa and Rajeev Sen: टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा और सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन की शादीशुदा जिंदगी में इस वक्त काफी बवाल मचा हुआ है। दोनों अपने बिगड़ते हुए रिश्ते की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। शादी के कुछ महीनों बाद से ही दोनों के खराब रिश्ते को लेकर खबरें सामने आई हैं। हालांकि दोनों ने गणपति सेलिब्रेशन के बाद एक बार फिर से अपने रिश्ते को एक मौका देने का फैसला लिया था, लेकिन उनकी सारी कोशिशें नाकाम साबित हुईं। इस वक्त दोनों एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। इसी बीच एक बार फिर से चारू ने राजीव को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।

मैं नहीं रहती तो वह घर के सारे कैमरे बंद कर देते हैं...

चारु असोपा ने हाल ही में पिंकविला को अपना इंटरव्यू दिया है। इस दौरान चारू ने राजीव सेन पर धोखा देने का आरोप लगाया है। चारु ने कहा, 'जब में प्रेग्नेंट थी और कुछ महीनों के लिए अपने घर बीकानेर में थी या कहीं भी जाती थी तो मेरी गैरमौजूदगी में वो मेरे पीछे से हमेशा घर के सारे कैमरे बंद कर देते थे। इस बात को लेकर मैंने काफी हैरान होती थी। इसको लेकर जब मैंने राजीव से पूछा कि वो ऐसा क्यों करते हैं तब वो बोलते थे, 'आप बिग बॉस की तरह घर पर जासूसी करना चाहती हैं।'

जब मैं 8 महीने की प्रेग्नेंट थी तब..

इसके साथ ही चारू असोपा ने आगे कहा, 'राजीव सुबह 11 बजे जिम जाने की बात कहकर घर से निकलते थे और फिर रात को 11 बजे के आसपास आते थे। कई-कई बार तो वह 8, 9, 10 बजे भी घर आते थे। मैंने उनसे पूछा इतना वक्त कहां लग गया। इस पर वह ट्रैफिक की खराब हालत को लेकर बहाना बनाते थे। राजीव की इन सब बातों को मैं हर बार सच मान लेते थी। लेकिन एक बार मुझे उनके बैग में कुछ ऐसा मिला, जिसे देखकर मैं समझ गई कि वो मुझे धोखा दे रहे हैं और मेरे साथ चीटिंग कर रहे हैं। ये बात मैंने पूरी फैमिली को बताई थी।'

यह भी पढ़ें: Charu Asopa ने राजीव सेन को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, प्रेग्नेंसी के दौरान उनके बैग में...