Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुरुक्षेत्र में नहीं हुई थी Mahabharat की शूटिंग, इस शहर का इलाका बना था युद्ध का मैदान?

    Updated: Sun, 29 Jun 2025 02:35 PM (IST)

    Mahabharat Shooting 1980 में दूरदर्शन पर टेलीकास्ट होने वाली महाभारत को भला कौन भूल सकता है। इस शो की कास्ट को लेकर आए दिन खबरें सामने आती रहती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि महाभारत की शूटिंग कहां हुई थी और मेकर्स ने कुरुक्षेत्र का मैदान किस शहर में बनाया था।

    Hero Image
    कहां हुई महाभारत की शूटिंग (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 80 के दशक में जब भी दूरदर्शन पर महाभारत टीवी शो का प्रसारण होता है तो उस समय का माहौल किसी उत्सव से कम नहीं रहता है। इस बात का अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि आज भी बी आर चोपड़ा की महाभारत का जिक्र आसानी से मिल जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शो की कास्ट के बारे में खूब चर्चा की जाती है। मगर क्या आपको ये जानकारी है कि महाभारत की शूटिंग को कहां किया गया था। खासतौर पर पांडवों और कौरवों का युद्ध दिखाने के लिए सेट को किस शहर की भूमि पर लगाया गया था।  आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 

    कहां हुई थी महाभारत की शूटिंग?

    माइथोलॉजिकल शो महाभारत हर किसी का फेवरेट माना जाता है। नए जमाने में भी टीवी पर कई तरह की महाभारत बनी हैं, लेकिन जो लोकप्रियता बी आर चोपड़ा की महाभारत ने हासिल की, उसे शायद ही कोई और निर्देशक-चैनल वाली महाभारत प्राप्त कर पाई हो। किसी भी फिल्म और टीवी शो को बनाने के लिए उसकी लोकेशन का अहम योगदान रहता है।

    ये भी पढ़ें- Mahabharat Cast: द्रौपदी के चीरहरण सीन के दौरान सेट पर लगी थी आग, एक्ट्रेस को महसूस हुई थी दिव्य शक्ति?

    महाभारत के केस में सबको पता है कि कौरवों और पांडवों के बीच महाभारत का युद्ध हरियाणा के कुरुक्षेत्र के मैदान में लड़ा गया था। लेकिन टीवी की महाभारत में युद्ध का मैदान राजस्थान के जैसेलमर में दिखाया था।दरअसल जैसलमेर में रेगिस्तान और मरुस्थलीय क्षेत्र काफी ज्यादा है और मेकर्स के लिए युद्ध के मैदान का सेट तैयार करने के लिए ये परफेक्ट लोकेशन रहीं।  

    इसके अलावा इन अन्य शहरों में भी महाभारत की शूटिंग हुई थी। जिसमें अधिकांश हिस्से की शूटिंग मुंबई की फिल्म सिटी में हुई थी। 

    • जैसलमेर

    • जयपुर

    • मुंबई

    • गुजरात

    • नेपाल 

    • श्रीलंका

    खूब चली थी महाभारत 

    2 अक्टूबर 1988 को डीडी नेशनल टीवी चैनल पर पहली बार महाभारत को टेलीकास्ट किया गया था। 94 एपिसोड वाला ये माइथोलॉजिकल शो 24 जून 1990 तक दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ। इस तरह से करीब दो साल तक इस धारावाहिक ने दर्शकों के ऊपर अपनी अमिट छाप छोड़ी थी। मुकेश खन्ना, पुनीत इस्सर, रूपा गांगुली, पंकज धीर, नीतिश भारद्वाज, गोफी पेंटल और फिरोज खान जैसे कई कलाकारों ने इस सीरियल में अहम किरदारों का अदा किया था।

    ये भी पढे़ं- टीवी की Mahabharat के दमदार डायलॉग, जिन्हें सोशल मीडिया पर खूब किया गया पसंद