Bigg Boss OTT 3 Winner: बिग बॉस ओटीटी 3 को मिला विनर, Sana Makbul ने जीती ट्रॉफी
Bigg Boss OTT 3 Winner: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के ग्रैंड फिनाले में सना मकबूल ने जीत हासिल की है। उन्होंने नैजी को हराकर बिग बॉस ओटीटी की ट्रॉफी अपने नाम की है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss OTT Season 3 Finale: 42 दिनों के अंतराल के बाद बिग बॉस ओटीटी 3 को सना मकबूल (Sana Makbul) के रूप में अपना विनर मिल गया है। ग्रैंड फिनाले में उन्होंने वोटिंग के आधार पर नैजी (Naezy) को हरा दिया है।
शो के होस्ट अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने अपने हाथों से सना को बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 की चमचमाती ट्रॉफी सौंपी है।
इससे पहले इस सीजन के फिनाले में सना और नैजी के अलावा रणवीर शौरी, कृतिका मलिक और साईं केतन राव शामिल रहे थे। लेकिन सना इन सबसे से आग रहीं और इतिहास रच दिया है। इससे पहले बिग बॉस ओटीटी शो को दिव्या अग्रवाल और एल्विश यादव ने जीता था।
बिग बॉस ओटीटी 3 जीतने के बाद सना मकबूल को अनिल कपूर ने एक चमचमाती ट्रॉफी दी है और इसके साथ ही उन्हें प्राइज मनी के तौर पर 25 लाख रुपये भी मिले हैं।
Video: Anil Kapoor hand over the Bigg Boss OTT 3 winning trophy to #SanaMakbul pic.twitter.com/diunZ6wGrp
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) August 2, 2024
बिग बॉस ओटीटी 3 का खिताब सना मकबूल ने अपने नाम किया है। 42 दिन तक उन्होंने बिग बॉस के घर में शानदार के खेल दिखाया और उन्हें जनता ने इस बार विनर चुना है।
🥁Drumrolls🥁
— JioCinema (@JioCinema) August 2, 2024
Our diva, Sana Makbul grabs the shining trophy for Bigg Boss OTT 3.
Congratulations @SANAKHAN_93 🎉 🥳🏆#BiggBossOTT3 #BBOTT3onJioCinema #BBOTT3 #BiggBoss #JioCinemaPremium pic.twitter.com/OuigmIfC5B
बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर रेस से रणवीर शौरी के बाहर होने से एक्स कंटेस्टेंट दीपक चौरसिया का दिल टूट गया है और वह भावुक होते दिखे।
सना मकबूल और नैजी आज सुबह से वोटिंग ट्रेंड के आधार पर टॉप-2 की रेस में शामिल थे। ऐसे में अब उनमें से एक के सिर बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 का ताज सजने वाला है।
42 दिनों का शानदार सफर तय करने के बाद नैजी और सना मकबूल (Sana Makbul) बिग बॉस के घर से बाहर आ गए हैं और थोड़ी ही देर में अनिल कपूर इन दोनों में से किसी एक को इस सीजन का विनर चुनने वाले हैं।
बिग बॉस ओटीटी 3 के ग्रैंड फिनाले को सना मकबूल और नैजी के रूप में टॉप-2 फाइनलिस्ट मिल गए हैं। जिनके लिए अब वोटिंग लाइन बंद हो गई हैं।
सना मकबूल और नैजी के बीच बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के विजेता बनने की जंग जारी है। वोटिंग लाइन खुली हुईं और इन दोनों के तमाम फैंस लगातार वोट कर रहे हैं।
बिग बॉस ओटीटी 3 के फिनाले से बाहर आने के बाद रणवीर शौरी की तमन्ना पूरी हो गई है। शो के होस्ट अनिल कपूर ने उन्हें अपने हाथों से मटन खिलाया है।
बिग बॉस ओटीटी 3 के फिनाले में अब दो फाइनलिस्ट बाकी रह गए हैं, जिनमें सना मकबूल और नैजी शामिल हैं। इनके लिए वोटिंग लाइन खुलने का एलान अनिल कपूर की तरफ से कर दिया गया है।
Aa gaya hai woh moment with 2️⃣ finalists left standing. Go on the app & vote for your favourite now!!!@NaezyOfficial70 @SANAKHAN_93 #BiggBossOTT3 #BBOTT3onJioCinema #BBOTT3 #BiggBoss #JioCinemaPremium pic.twitter.com/paSCpclRDt
— JioCinema (@JioCinema) August 2, 2024
बिग बॉस ओटीटी 3 के ग्रैंड फिनाले के टॉप 3 में जगह बनाने वाले रणवीर शौरी (Ranveer Shorey) शो से बाहर हो गए हैं। अनिल कपूर ने उनके एलिमिनेशन का एलान किया है।
Finale ke itna kareeb aa kar ho chuke hai @RanvirShorey race se bahar! Drop ❤️ if you enjoyed his journey in the house.#BiggBossOTT3 #BBOTT3onJioCinema #BBOTT3 #BiggBoss #JioCinemaPremium pic.twitter.com/Xn49LBSgP3
— JioCinema (@JioCinema) August 2, 2024
बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 को थोड़ी ही देर में अपना विनर मिलने वाला है। होस्ट अनिल कपूर सना मकबूल, नैजी और रणवीर शौरी में से किसी एक के नाम पर विनर की मुहर जल्दी ही लगा सकते हैं।
बिग बॉस ओटीटी 3 की पॉपुलर कंटेस्टेंट रहीं शिवानी कुमारी को अनिल कपूर की तरफ से कबूतर जा टाइटल मिला है।
सलमान खान (Salman Khan) के भांजे अयान अग्निहोत्री अपने लेटेस्ट सॉन्ग पार्टी फीवर सॉन्ग को प्रमोट करने के लिए बिग बॉस ओटीटी 3 फिनाले के मंच पर पहुंच गए हैं।
बिग बॉस ओटीटी 3 के ग्रैंड फिनाले में फेवरेट फाइनलिस्ट सना मकबूल के डांस परफॉर्मेंस से तबाही मचा दी है।
कृतिका मलिक और साईं केतन राव के बाहर आने के बाद बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के विनर की रेस में अब तीन फाइनलिस्ट बाकी रह गए हैं, जिनमें सना मकबूल (Sana Makbul), रणवीर शौरी और नैजी शामिल हैं।
Our top 3 Bigg Boss Finalists have been announced! To know the ultimate winner, stay tuned!@RanvirShorey @SANAKHAN_93 @NaezyOfficial70 #BiggBossOTT3 #BBOTT3onJioCinema #BBOTT3 #BiggBoss #JioCinemaPremium pic.twitter.com/u4EZN6iY4E
— JioCinema (@JioCinema) August 2, 2024
बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर रेस से साईं केतन राव (Sai Ketan Rao) बाहर हो गए हैं। स्त्री 2 स्टार कास्ट उन्हें बिग बॉस के घर से बाहर लाए हैं।
Sai Ketan Rao ki entertainment se bhari journey ab hoti hai khatam! ☹️@saiketanrao #BiggBossOTT3 #BBOTT3onJioCinema #BBOTT3 #BiggBoss #JioCinemaPremium pic.twitter.com/9ZrVqcMNnm
— JioCinema (@JioCinema) August 2, 2024
रैपर नैजी ने एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के साथ मिलकर फिल्म एक विलेन के सुपरहिट सॉन्ग तेरी गालियां को अपने ही अंदाजा में गाया है।
ग्रैंड फिनाले में भी रणवीर शौरी ने सना मकबूल पर तंज कसने का मौका नहीं छोड़ा है। बिग बॉस ओटीटी 3 के फिनाले में रणवीर ने कहा कि बिग बॉस की दया से सना फिनाले में हैं।
Ranvir Shorey says, Bigg Boss ke daya se Sana Makbul is in FINALE. #BiggBossOTT3
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) August 2, 2024
अनिल कपूर के शो बिग बॉस ओटीटी 3 के ग्रैंड फिनाले में अपकमिंग फिल्म स्त्री 2 की स्टार कास्ट श्रद्धा कपूर और राजकुमार ने एंट्री ले ली है।
बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के बोल्डेस्ट कंटेस्टेंट्स का खिताब लवकेश काटरिया का मिला है। घर से बाहर होने के बाद उनके लिए खास सम्मान है।
फिनाले की रात अनिल कपूर ने सना मकबूल और रणवीर शौरी के बीच दोस्ती करा दी है और सना ने रणवीर से माफी भी मांगी है। बता दें की इस सीजन इन दोनों के बीच काफी तनाव देखने को मिला था।
कृतिका मलिक के बाहर होने के बाद अब सना मकबूल, रणवीर शौरी, साईं केतन राव और नेजी में से देखना होगा कि कौन इस बार बिग बॉस ओटीटी 3 का ट्रॉफी को उठाएगा।
कृतिका मलिक बिग बॉस ओटीटी 3 के ग्रैंड फिनाले से बाहर हो गई हैं। अब विनर रेस में सना मकबूल, रणवीर शौरी, साईं केतन राव और नैजी बाकी रह गए हैं।
Kritika Malik hai pehli contestant to get evicted out of the top 5 finalists!#KritikaMalik #BiggBossOTT3 #BBOTT3onJioCinema #BBOTT3 #BiggBoss #JioCinemaPremium pic.twitter.com/n1fJ4h0mit
— JioCinema (@JioCinema) August 2, 2024
लवकेश कटारिया (Lovekesh Kataria), विशाल पांडेय, शिवानी कुमारी ने फाइनलिस्ट सना मकबूल के साथ मिलकर जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस देकर महफिल लूट ली है।
Gearing up for the finale in style 😎
— JioCinema (@JioCinema) August 2, 2024
Watch the Grand Finale of #BiggBossOTT3, now streaming exclusively on JioCinema.@shivanikumari00 @SANAKHAN_93@loveutuber #VishalPandey #BBOTT3onJioCinema #BBOTT3 #BiggBoss #JioCinemaPremium pic.twitter.com/Ai6nnrzgpJ
बिग बॉस सीजन 3 के ग्रैंड फिनाले में फाइनलिस्ट रणवीर शौरी और साईं केतन राव का ब्रोमांस देखने को मिला है और दोनों ने बिग बॉस के मंच पर शानदार डांस परफॉर्मेंस दी है।
Friendship duos ne diye shandaar performances!
— JioCinema (@JioCinema) August 2, 2024
Don’t miss the Grand Finale of #BiggBossOTT3, now streaming exclusively on JioCinema.@NaezyOfficial70 @RanvirShorey@SANAKHAN_93 @saiketanrao#ArmaanMalik #KritikaMalik #BBOTT3onJioCinema #BBOTT3 #BiggBoss #JioCinemaPremium pic.twitter.com/5LqBcZuck9
बिग बॉस ओटीटी 3 ग्रैंड फिनाले के मंच पर विशाल पांडे का थप्पड़ कांड पर चर्चा हुई है। जिस पर विशाल और अरमान मलिक के बीच माहौल गर्माया है।
बिग बॉस ओटीटी 3 ग्रैंड फिनाले में कृतिका मलिक काफी भावुक हो गईं। इसके पीछे वजह पायल मलिक रहीं, जब उन्होंने उनसे माफी मांगी।
बिग बॉस ओटीटी 3 के फाइनलिस्ट सना मकबूल, कृतिका मलिक, रणवीर शौरी, साईं केतन राव और नैजी ने एक दूसरे के लिए खास एडवाइस दी हैं।
अनिल कपूर ने बताया है कि उनके पास रिजल्ट आ गए हैं और थोड़ी देर में बिग बॉस ओटीटी 3 के टॉप-2 फाइनलिस्ट की घोषणा कर दिया जाएगा।
रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के होस्ट अनिल कपूर स्टाइल में ग्रैंड फिनाले की शुरुआत की है। उन्होंने इस सीजन शो के एक्स कंटेस्टेंट्स और फाइनलिस्ट के परिवारों वालों स्वागत किया है।
बिग बॉस ओटीटी 3 के फिनाले में रणवीर शौरी (Ranveer Shorey) को बी टाउन एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट्स रहीं शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) का साथ मिला है, उन्होंने रणवीर को बधाई दी है।
रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 3 के ग्रैंड फिनाले का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में अब ये शुरू हो गया है और कुछ ही घंटों में अनिल कपूर शो के विजेता का नाम बताएंगे।
फिनाले की रेस में जगह बनाने वाले अभिनेता रणवीर शौरी से फैंस को काफी उम्मीदें हैं। जिस तरह से इस सीजन उन्होंने खेल दिखाया है, उसके आधार पर वो भी विनर बनने के दावेदार हैं।
ओटीटी के बाद फैंस छोटे पर्दे पर बिग बॉस के लिए अभी से इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि अक्टूबर में सलमान खान बिग बॉस सीजन 18 लेकर वापसी कर सकते हैं।
करीब 40 मिनट बाद ही बिग बॉस ओटीटी 3 ग्रैंड फिनाले का आगाज होने वाला है। सना मकबूल, नैजी, साईं केतन राव, कृतिका मलिक और रणवीर शौरी टॉप-5 फाइनलिस्ट हैं।
बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के फिनाले में 5 सदस्यों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। इसके एलान खुद बिग बॉस ने कर दिया है।
Finale mein hogi tough competition!🫠 We can’t wait to see who will lift the trophy, can you?!
— JioCinema (@JioCinema) August 2, 2024
Dekhiye #BiggBossOTT3 ka Grand Finale aaj raat, 9 baje.
Streaming exclusively on JioCinema Premium.@SANAKHAN_93 @saiketanrao @RanvirShorey #KritikaMalik @NaezyOfficial70… pic.twitter.com/5rJ8YdcgTS
पिछले 3 साल से बिग बॉस के इतिहास में कोई भी फीमेल कंटेस्टेंट्स ट्रॉफी जीतने में नाकाम रही हैं। आखिरी बार 2021 में दिव्या अग्रवाल ने ये कारनामा किया था। इसके बाद टीवी और ओटीटी पर क्रमश: एल्विश यादव, एमसी स्टेन और मुनव्वर फारूकी विनर बने हैं।
इस सीजन बिग बॉस ओटीटी 3 के ग्रैंड फिनाले में फेवरेट के तौर सना मकबूल को देखा जा रहा है, जिसकी वजह शो में उनका सॉलिड माइंड गेम है।
फिनाले शुरू होने से पहले बिग बॉस ओटीटी 3 विजेता को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। उनके मुताबिक सना मकबूल और नैजी आगे के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। पूरी खबर पढ़ें-
बिग बॉस ओटीटी 3 को टॉप-5 फाइनलिस्ट में रैपर नैजी का भी नाम शामिल है। मुंबई की गलियों से निकलकर उन्होंने अपना नाम बनाया है। पूरी खबर यहां पढ़ें-
बिग बॉस ओटीटी 3 के फाइनलिस्ट और टीवी एक्टर साईं केतन राव की लाइफ काफी संघर्षपूर्ण रही है। एक नजर उनकी प्रोफाइल पर डालते हैं। पूरी खबर पढ़ें-
बिग बॉस ओटीटी 3 ग्रैंड फिलाने से सना मकबूल और कृतिका मलिक का लुक सामने आ गया है। जिसमें ये दोनों हद से ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं।
इस सीजन बिग बॉस ओटीटी 3 में होस्ट अनिल कपूर के निशाने पर अगर कोई कंटेस्टेंट रहा है तो वो कोई और नहीं सना मकबूल रही हैं।
बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में इस बार रोमांस की काफी खमी खली। शो में इस बार किसी भी कंटेस्टेंट्स की जोड़ी नहीं बन पाई।
सना मकबूल (Sana Makbul), साईं केतन राव, रणवीर शौरी (Ranvir Shorey), कृतिका मलिक और नैजी बिग बॉस ओटीटी 3 के फिनाले में हैं। शो में इन सभी के घरवालों की एंट्री होगी और उनसे मिलकर ये सब भावुक हो गए हैं।
Gharwalon ka bhar aaya dil aur tham gayi dhadkanein jab vo mile apnon se ❤️🥹
— JioCinema (@JioCinema) August 2, 2024
Dekhiye #BiggBossOTT3 ka Grand Finale, aaj raat 9 baje sirf #JioCinema par.
@SANAKHAN_93 @saiketanrao @NaezyOfficial70#KritikaMalik #BBOTT3onJioCinema #BBOTT3 #BiggBoss #JioCinemaPremium pic.twitter.com/8OpxYj9RTj
बिग बॉस ओटीटी को शुरू ज्यादा समय नहीं बिता है। उसके आधार पर अब तक इस शो को दो विजेता मिल चुके हैं। शो का पहला सीजन दिव्या अग्रवाल के नाम रहा तो दूसरे सीजन में एल्विश यादव ने जीत का परचम लहराया है। ऐसे में 2024 में आज एक और नया चैंपियन मिलने वाला है।
टीवी से लेकर ओटीटी के इतिहास में पहली बार अनिल कपूर ने बिग बॉस होस्ट की कमान संभाली। उनकी ये नई पारी काफी शानदार रही है।
बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के विनर की घोषणा आज रात को जाएगी। उसके लिए रात 9 बजे लाइव वोटिंग कर जाएगी, जो इसमें आगे रहेगा, वही बिग बॉस ओटीटी का नया चैंपियन बनेगा। पूरी खबर पढ़ें-
रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 फिनाले में शुरू होने में अब बस कुछ ही घंटों का समय बाकी रह गया है। रात 9 बजे से इसका आगाज हो जाएगा और इससे पहले टॉप-5 फाइनलिस्ट के लिए वोटिंग लाइन भी ओपन हो जाएंगी।
फिनाले से पहले एक बार फिर से बिग बॉस ओटीटी 3 के विनर के लिए चालू वोटिंग ट्रेंड के आधार पर सना मकबूल अभी भी रेस में आगे चल रही हैं।
अनिल कपूर के शो बिग बॉस ओटीटी 3 में फाइनलिस्ट कृतिका मलिक की सफर काफी शानदार रहा है। उसकी झलक जियो सिनेमा की तरफ से शेयर किए गए शो के लेटेस्ट प्रोमो वीडियो में मौजूद है।
Dil ki acchi aur rishton mein ekdam sacchi.
— JioCinema (@JioCinema) August 2, 2024
Kya #KritikaMalik kar paayegi iss aakhri mukaam ko paar?
Dekhiye #BiggBossOTT3 ka Grand Finale aaj raat, 9 baje.
Streaming exclusively on JioCinema Premium.#BBOTT3onJioCinema #BBOTT3 #BiggBoss #JioCinemaPremium pic.twitter.com/Qnmm969GVU
बिग बॉस ओटीटी 3 का फिनाले कुछ घंटे दूर है। जैसे-जैसे फिनाले की घड़ी करीब आ रही है, विजेता के लिए इंतजार बेकरार कर रहा है। रणवीर शौरी भी जीत के दावेदरों में शामिल हैं। शो में एक बार रणवीर ने बताया था कि उनके लिए प्राइज मनी क्या मायने रखती है। पूरी स्टोरी यहां पढ़ें।
यूट्यूबर कृतिका मलिक इस बार बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के टॉप-5 फाइनलिस्ट में शामिल हैं। उनकी असली जिंदगी की कहानी काफी दर्दभरी रही है। पूरी खबर पढ़ें-
बिग बॉस ओटीटी 3 के ग्रैंड फिनाले के मंच पर विशाल पांडे और अरमान मलिक एक साथ दिखे। प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि इन दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं हो रही है।
AK addresses the Vishal Armaan mudda! Whose POV do you agree with?
— JioCinema (@JioCinema) August 2, 2024
Watch the Grand Finale of #BiggBossOTT3, streaming exclusively on #JioCinema, at 9pm tonight. @AnilKapoor #VishalPandey #ArmaanMalik #BBOTT3onJioCinema #BBOTT3 #BiggBoss #JioCinemaPremium pic.twitter.com/2xglfHhAL4
बिग बॉस ओटीटी 3 के ग्रैंड फिनाले के प्रोमो वीडियो लगातार सामने रहे हैं। एक वीडियो में दिखाया गया है कि अनिल कपूर टॉप-5 फाइनलिस्ट को बॉक्स देते हैं, जिनमें में एक में फिनाले से बाहर जाने वाले कंटेस्टेंट का नाम मौजूद होगा।
इस सीजन बिग बॉस ओटीटी 3 में एक दूसरे के कट्टर दुश्मन रहने वाले रणवीर शौरी और सना मकबूल फिनाले से पहले दोस्त बनने वाले हैं, जिसकी झलक लेटेस्ट प्रोमो वीडियो में दिखती हैं।
Pyaar wala romance toh sabne dekha hai, aaj Ranvir aur Sana dikhane wale hai nafrat wala romance!
— JioCinema (@JioCinema) August 2, 2024
Dekhiye #BiggBossOTT3 ka Grand Finale, aaj raat 9 baje sirf #JioCinema par.@AnilKapoor @SANAKHAN_93 @RanvirShorey#BBOTT3onJioCinema #BBOTT3 #BiggBoss #JioCinemaPremium pic.twitter.com/i1nmYB55S1
आज रात 9 बजे बिग बॉस ओटीटी 3 का ग्रैंड फिनाले शुरू हो जाएगा। शो का लेटेस्ट प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें होस्ट अनिल कपूर अपनी फिल्म जुग जुग जियो गाने नाच पंजाबन पर एंट्री करते दिख रहे हैं।
Moves aise ki harr koi bann jayega fan! AK is here to make the finale night extra khaas 😉
— JioCinema (@JioCinema) August 2, 2024
Watch the Grand Finale of #BiggBossOTT3, streaming exclusively on #JioCinema, at 9pm tonight. @AnilKapoor#BBOTT3onJioCinema #BBOTT3 #BiggBoss #JioCinemaPremium pic.twitter.com/TO441Y8whH
अनिल कपूर के शो बिग बॉस ओटीटी 3 के ग्रैंड फिनाले में स्त्री 2 (Stree 2) फिल्म की स्टार कास्ट राजकुमार राव और श्रद्धा धमाल मचाते हुए दिखेंगे।
Grand Finale ki shaam banne wali hai aur bhi dhamakedaar! Kyunki aane wale hai Shraddha aur Rajkummar!
— JioCinema (@JioCinema) August 2, 2024
Watch the Grand Finale of #BiggBossOTT3, streaming exclusively on #JioCinema, tonight at 9pm. @AnilKapoor @ShraddhaKapoor @RajkummarRao @jiostudios @MaddockFilms… pic.twitter.com/hTQqcRihUz
बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के टॉप-5 फाइनलिस्ट साईं केतन राव, कृतिका मलिक, सना मकबूल (Sana Makbul, रणवीर शौरी और नैजी फिनाले की रात डांस परफॉर्मेंस देते दिखेंगे।
Action se bhara tha @saiketanrao ka finale tak ka role, ab kya track kar payega winning code?
— JioCinema (@JioCinema) August 2, 2024
Dekhiye #BiggBossOTT3 ka Grand Finale aaj raat, 9 baje.
Streaming exclusively on JioCinema Premium.#BBOTT3onJioCinema #BBOTT3 #BiggBoss #JioCinemaPremium pic.twitter.com/CvktNt0yBC
ग्रैंड फिनाले की रात इस सीजन बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आने वाले कंस्टेस्टेंट्स जैसे चंद्रिका दीक्षित, लवकेश कटारिया, विशाल पांडे (Vishal Panday) और पायल मलिक (Payal Malik) नजर आएंगे।
बिग बॉस ओटीटी जीतने के प्रवल दावेदार के तौर पर फाइनलिस्ट सना मकबूल को देखा जा रहा है। लेकिन क्या आपको उनके ब्वॉयफ्रेंड के बारे में कोई जानकारी है, अगर नहीं तो यहां जान लें। पूरी खबर पढ़ें-
बिग बॉस ओटीटी 3 के ग्रैंड फिनाले को लेकर इस वक्त सुर्खियों का बाजार काफी गर्म है। लेकिन क्या बिग बॉस इतिहास के सबसे झगड़ालू कंटेस्टेंट्स के बारे में जानते हैं। पूरी खबर पढ़ें-
बिग बॉस ओटीटी 3 की कंटेस्टेंट रहीं शिवानी कुमारी ने हाल ही में बताया है कि अरमान मलिक के घर पर उनके साथ अच्छा बर्ताव नहीं हुआ था। पूरी खबर पढ़ें-
बिग बॉस ओटीटी 3 के ग्रैंड फिनाले से पहले रणवीर शौरी ने अपने 25 लाख रुपये वाले बयान को लेकर सफाई दी और बताया है आखिर उन्होंने ऐसा क्यों कहा था। पूरी खबर पढे़ें-
बिग बॉस का रियलिटी शो सलमान खान के लिए मशहूर है। बेशक अनिल कपूर जैसे दिग्गज कलाकार ने इस बार बिग बॉस ओटीटी 3 को होस्ट किया है, लेकिन फैंस को भाईजान की कमी जरूर खली है।
बिग बॉस ओटीटी 3 के फिनाले से पहले वोटिंग ट्रेंड की तरफ रुख किया जाए तो उसमें सना और नैजी टॉप 2 में शामिल हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें-
सलमान खान के शो बिग बॉस सीजन 17 का खिताब जीतने वाले मुनव्वर फारूकी ने बिग बॉस ओटीटी 3 के फिनाले से पहले अपने चैंपियन का एलान कर दिया है। पूरी खबर यहां पढ़ें-
बिग बॉस ओटीटी 3 का आज ग्रैंड फिनाले होना वाला है। इसमें बतौर गेस्ट बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी स्त्री फिल्म का प्रमोशन करते हुईं नजर आएंगे। इसके साथ ही वह अपने साथ एक फाइनलिस्ट को भी ले जाएंगी। पूरी खबर पढ़ें-
ओटीटी के चर्चित शो बिग बॉस ओटीटी 3 का सफर शुक्रवार को पूरा हो रहा है। सना मकबूल ट्रॉफी की दावेदारों में से एक हैं। शो में सना एक ऐसी कंटेस्टेंट रही हैं, जिन्हें शो में अलग-अलग नाम मिले हैं। कभी नागिन तो कभी सांप। कैसी रही सना की जर्नी? पूरी स्टोरी यहां पढ़ें।
ग्रैंड फिनाले शुरू होने से पहले बिग बॉस ओटीटी 3 के फाइनलिस्ट के एलिमेशन को लेकर एक नया ट्विस्ट सामने आ गया है। पूरी खबर पढ़ें-
इस बार बिग बॉस का शो छोटे पर्दे की बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रहा है। ऐसे में सीजन 3 का ग्रैंड फिनाले आपको जियो सिनेमा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रात 9 बजे देखने को मिलेगा।
बिग बॉस ओटीटी 3 के चर्चित कंटेस्टेंट रहे अरमान मलिक के जीवन में एक टाइम ऐसा भी आया था, जब वह अपनी दोनों पत्नियों के साथ सुसाइड करना चाहते थे। पूरी खबर पढ़ें-
हमेशा की तरह इस बार भी बिग बॉस शो में कंट्रोवर्सी काफी ज्यादा हुई थीं। जिनमें विशाल पांडे का थप्पड़ कांड और अश्लील कंटेट जैसे कई मुद्दे शामिल रहे। पूरी खबर पढ़ें-
बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) के दोस्त लवकेश कटारिया (Lovekesh Kataria) इस सीजन बिग बॉस ओटीटी में नजर आए। लेकिन फिनाले से पहले उनका बाहर होना फैंस के लिए एक बड़ा झटका था।
बिग बॉस ओटीटी 3 के ग्रैंड फिनाले में टॉप-5 फाइनलिस्ट में से कुछ का पत्ता कटना तय है। माना जा रहा है कि अरमान मलिक (Armaan Malik) की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक (Kritika Malik) का नाम इस लिस्ट में शामिल हो सकता है।
फिनाले से पहले ही फाइनलिस्ट रणवीर शौरी ने बिग बॉस के घर में ट्रॉफी से ज्यादा 25 लाख रुपये की चाहत जाहिर की है। वह अपने बेटे के लिए इस धनराशि का उपयोग करना चाहते हैं।
बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 अन्य सीजन की तुलना में काफी जल्दी खत्म होने जा रहा है। बीते 21 जून को अनिल कपूर (Anil Kapoor) के इस रियलिटी शो की शुरुआत हुई थी। ऐसे में लगभग डेढ़ महीने बाद ये खत्म होने जा रहा है।
आज 2 अगस्त को बिग बॉस ओटीटी 3 को अपना विजेता मिलने वाला है। फिनाले में विनर की रेस में फिलहाल जिस कंटेस्टेंट का नाम आगे चल रहा है, सना मकबूल (Sana Makbul) हैं। वोटिंग ट्रेंड और सोशल मीडिया के दावों के आधार पर वह मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं।