यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
BB OTT 3 में Kritika Malik को रोता छोड़कर अरमान ने दिया इस कंटेस्टेंट का साथ, पत्नी बोलीं- अब मैं इनसे...
बिग बॉस ओटीटी 3 में हर एक कंटेस्टेंट का धमाकेदार गेम देखने को मिल रहा है। कुछ के बीच लड़ाई ...और पढ़ें

HighLights
- दो पत्नियों के साथ बिग बॉस ओटीटी 3 में आए अरमान मलिक
- घर में कृतिका मलिक की हुई इस कंटेस्टेंट के साथ लड़ाई
- पति अरमान मलिक ने नहीं दिया कृतिका का साथ
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यूट्यूबर अरमान मलिक ने बिग बॉस ओटीटी 3 में अपनी दोनों पत्नियों पायल मलिक और कृतिका मलिक के साथ एंट्री ली। इनमें से पायल वीकेंड का वॉर पर एलिमिनेट होकर घर से बेघर हो गई हैं और अब शो में कृतिका-अरमान अपना गेम खेलते हुए नजर आ रहे हैं।
इन दोनों ही कंटेस्टेंट की पहले दिन से ही बिग बॉस के घर में बाकी घरवालों के साथ अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिल रही है, लेकिन दूसरे हफ्ते में कुछ ऐसा देखने को मिला, जहां अरमान ने अपनी पत्नी कृतिका का साथ छोड़ दिया और घर के इस सदस्य का साथ देते हुए नजर आए। चलिए जानते हैं कि आखिर ये पूरा माजरा क्या है।
यह भी पढ़ें: '5 शादियां करो, बस इस बीमारी को...', Devoleena Bhattacharjee ने पायल मलिक को सुनाई खरी-खोटी
रणवीर से थी कृतिका की नाराजगी
दरअसल, ये मुद्दा दीपक चौरसिया के साथ शुरू होता है। वह नींद में किसी को थप्पड़ मारने की बात कहते हुए नजर आते हैं। इसके बाद रणवीर को लगता है कि वह लवकेश के लिए कह रहे हैं, लेकिन तभी कृतिका बोलती हैं कि मुझे लगा अरमान को बोल रहे हैं।
फिर रणवीर घर में भेदी लंका ढहाये वाला मुहवारा बोल देते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, इसके बाद रणवीर एक और मुहवारा बोलते हैं, जो कृतिका को अच्छा नहीं लगता और वह अरमान से कहती हैं कि उन्हें तमीज नहीं है। लड़की बैठी है। अब मैं इनसे बात नहीं करुंगी और रोने लग जाती हैं।
अरमान ने नहीं दिया कृतिका का साथ
दूसरी तरफ अरमान मलिक अपनी पत्नी कृतिका का साथ देने के बजाय रणवीर की साइड लेते हुए नजर आते हैं। वह कहते हैं कि उनके मुंह में जो आता है वो बोल देते हैं। तुम्हें नहीं बोला था उन्होंने। इसके बाद कृतिका वॉशरूम में जाकर रोती हुई नजर आती हैं। हालांकि, बाद में रणवीर शौरी खुद आकर कृतिका मलिक से यह क्लियर करते हैं कि उन्होंने सिर्फ मुहावरा बोला था, जो उनके लिए नहीं था।
