यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss OTT 3: सना मकबूल की जीत का Arjun Bijlani ने मनाया जश्न, बोले- 'यह शो करना आसान नहीं'
बिग बॉस ओटीटी 3 की ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद सना मकबूल इस समय लाइमलाइट में बनी हुई हैं। ...और पढ़ें

HighLights
- अर्जुन बिजलानी ने किया सना के लिए पोस्ट
- अर्जुन ने दी एक्ट्रेस को जीत की बधाई
- काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं अर्जुन-सना
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 का ग्रैंड फिनाले 2 अगस्त को हुआ था। इस बार सना मकबूल ने सभी 16 कंटेस्टेंट को हराकर विनर का खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही उनको चमचमाती ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपये की इनाम राशि भी मिली। खिताब जीतने के बाद सना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया था।
इसके साथ ही उनकी जीत पर कई सेलेब्स ने उनको बधाई दी। अब जीत के एक दिन बाद टीवी एक्टर और सना के दोस्त अर्जुन बिजलानी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर को बधाई दी है।
यह भी पढ़ें: BB OTT 3 से बाहर होते ही एल्विश ने की थी जिगरी दोस्त से बात, सना की जीत पर Lovekesh Kataria ने किया रिएक्ट
अर्जुन ने शेयर किया सना का वीडियो
अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर सना मकबूल का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अनिल कपूर विनर का नाम बताते हैं उसकी एक क्लिप शेयर की गई है। इसके साथ ही इसी वीडियो में दोनों स्टार्स के मस्ती करते हुए कई मोमेंट्स भी देखने को मिले।
यह वीडियो शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा कि बधाई हो सना मकबूल। यह शो करना आसान नहीं है और तू तो जीत गई यार, धन्य रहो और सफर का आनंद लो। अनिल सर तुस्सी ग्रेट हो।
बता दें कि अर्जुन और सना काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। दोनों को साथ में स्टंट बेस्ड शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में देखा गया था। उनके इस पोस्ट पर फैंस ने भी अपने-अपने रिएक्शन दिए हैं।
सना ने किया फैंस का शुक्रिया
सना ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने फैंस का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया। सना ने कहा कि थैंक्यू सो मच यह हम सब की जीत है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा कि बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में अपने पूरे सफर के दौरान मुझे जो प्यार मिला है, उसके लिए मैं शब्दों से परे आभारी हूं।
सना के सितारे यह आपका अटूट समर्थन है, जिसकी वजह से मैं ट्रॉफी घर ले आई हूं। चाहे मुझे कितनी भी नेगेटिविटी का सामना करना पड़ा हो, आपके प्यार ने हर चीज पर काबू पा लिया। यही वो है जो मैंने वाकई कमाया है।
