यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss OTT 2: जेड हदीद ने बेबीका ध्रुवे के सामने पैंट उतारने के लिए मांगी माफी, सलमान ने दिलाई बेटी की याद
Bigg Boss OTT 2 सलमान खान शो की शुरुआत में कहते हैं कि प्रतियोगियों की किसी भी हरकत से अगर ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का पिछला सप्ताह विवादों से भरा हुआ था। दरअसल मॉडल और अभिनेता जेड हदीद ने पिछले सप्ताह जहां आकांक्षा पुरी को 30 सेकंड तक किस कर दर्शकों में खलबली मचा दी थी। वहीं, उन्होंने अश्लीलता की सभी हदें पार करते हुए बेबीका धुर्वे के सामने अपनी पैंट उतार दी थी। इसके चलते, घर में काफी बवाल हुआ था और उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था।
सलमान खान ने जेड हदीद की क्लास क्यों लगाई है?
अब सलमान खान ने जेड हदीद की इसे लेकर काफी क्लास लगाई है। इसके बाद, उन्होंने माफी मांगी है। जेड ने बेबीका ध्रुवे पर अपमानजनक टिप्पणी भी की थी। वीकेंड का वार के एपिसोड की शुरुआत में सलमान खान दर्शकों से माफी मांगते हैं। वे पूछते हैं,
"कभी मेरी फिल्मों में आपने ऐसा देखा है?"
आकांक्षा पुरी और जेड हदीद ने किस क्यों किया था?
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह आकांक्षा पुरी और जेड हदीद ने एक-दूसरे को 30 सेकंड तक किस किया था। इसे लेकर काफी चर्चा हुई थी और बिग बॉस सुर्खियों में आ गया था। अविनाश सचदेव जेड हदीद और आकांक्षा पुरी को एक डेयर देते हैं कि दोनों एक-दूसरे को 30 सेकंड तक किस करना होगा। इसके बाद दोनों ऐसा करते हैं और यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। सलमान खान अभिषेक सचदेव से पूछते हैं कि उन्होंने यह डेयर क्यों दिया? क्या उन्हें लगता है कि यह भारत की सभ्यता के लिए था या उन्हें ऐसा लगा कि वे दोनों इसे नहीं करेंगे।
जेड हदीद ने किसके सामने अपनी पैंट उतार दी थी?
वहीं, दूसरा वाकया भी जेड हदीद का ही है। बेबीका धुर्वे के सामने उन्होंने अपनी पैंट उतार दी थी और अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद, बेबीका धुर्वे ने उन्हें शो से निकालने की मांग की थी। वहीं, पूजा भट्ट ने उनसे तीखी बहस की थी। फलकनाज रोने लगी थी। इसके चलते, घरवालों में भी टेंशन बढ़ गई थी। सलमान खान ने जेड हदीद को फटकारते है। इसपर जेड माफी मांगते हैं और बताते हैं कि उनकी 4 साल की एक बेटी भी है। इस पर सलमान खान चौंक जाते हैं और कहते हैं,
"तुम्हें ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए था, कम से कम तुम्हें अपनी बेटियां ख्याल करना चाहिए था।"
