विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss OTT 2 Weekend Ka Vaar: 'किस' विवाद पर आया सलमान खान का रिएक्शन, गुस्से में छोड़ा शो

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Sat, 01 Jul 2023 08:38 PM (IST)

Bigg Boss OTT 2 Weekend Ka Vaar सलमान खान किस विवाद से नाराज हैं। इसके पहले बिग बॉस की प्रेस ...और पढ़ें

Bigg Boss OTT 2 Weekend Ka Vaar
Bigg Boss OTT 2 Weekend Ka Vaar

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2 Weekend Ka Vaar: फिल्म अभिनेता सलमान खान ने जेड हदीद और आकांक्षा पुरी के वायरल किस पर प्रतिक्रिया दी है। वह काफी गुस्से में है। सलमान खान बिग बॉस के प्रतियोगी जेड हदीद और आकांक्षा पुरी के बीच हुए किस को लेकर खुश नहीं है। गौरतलब है कि जेड और आकांक्षा ने 30 सेकंड का किस किया था। उन दोनों को एक डेयर दिया गया था।

View this post on Instagram

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

सलमान खान ने जेड और आकांक्षा के किस विवाद से शो क्या छोड़ दिया है?

अब एक नया प्रोमो जारी किया गया है। इसे शनिवार को जारी किया गया है। इसमें सलमान खान दोनों को लताड़ते नजर आ रहे हैं। यह वीकेंड का वार का एपिसोड का प्रोमो है। इसमें वह कहते नजर आ रहे हैं,

"आप सबको ऐसा लगता है कि यह इस वीक का हाईलाइट था। परवरिश, परिवार, मोरालिटी, क्या वो टास्क अपने सभ्यता को लेकर था। आप लोगों को मुझसे माफी मांगने की जरूरत नहीं है। आपने जो भी किया, अब मुझे उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं यहां से जा रहा हूं। मैं यह शो छोड़ रहा हूं।"

इसके बाद वह स्टेज से चले जाते हैं। सभी लोग देखकर दंग रह जाते हैं।

जेड हदीद और आकांक्षा पुरी सोशल मीडिया पर क्यों ट्रेंड होने लगे थे?

जेड हदीद और आकांक्षा पुरी सोशल मीडिया पर किस के बाद ट्रेंड होने लगे थे। जेड ने आकांक्षा को बुरा किसर भी बताया था। वहीं, आकांक्षा पुरी ने भी माना कि वह किस के दौरान अनकंफरटेबल थी।

सलमान खान बेबीका धुर्वे पर क्यों चिल्ला रहे हैं?

एक अन्य प्रोमो में सलमान खान बेबीका धुर्वे को बीच में रोकने पर चिल्ला रहे हैं। गौरतलब है कि वह लगातार पिछले सप्ताह घर में उधम मचाती नजर आई हैं। जब उन्होंने सलमान खान को रोकने का प्रयास किया, तब उन्हें भी डांट पड़ी। उन्होंने कहा,

"बेबीका मैं बात कर रहा हूं, यहां पर आपको किसने इजाजत दी बोलने की। जब मुझे आपकी राय चाहिए होगी मैं आपसे पूछ लूंगा। मैं जेन, जिया या अभिषेक नहीं हूं।"

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 से बेघर होने के कौन-कौन नॉमिनेटेड है?

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में जिया शंकर, मनीषा रानी, अभिषेक मल्हान, पूजा भट्ट और फलकनाज जैसे प्रतियोगी हैं। वहीं, इस हफ्ते अभिषेक सचदेव, आकांक्षा पुरी और जिया शंकर घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड है।