विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss OTT 2 Eviction: बिग बॉस में होगा शॉकिंग एविक्शन, दो घरवाले होंगे OUT, नाम जानकर लगेगा तगड़ा झटका!

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Sun, 06 Aug 2023 01:10 PM (IST)

Bigg Boss OTT 2 Eviction रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में चार कंटेस्टेंट्स मनीषा रानी जिया शंकर अविनाश ...और पढ़ें

Bigg Boss OTT 2 से बाहर होंगे ये दो कंटेस्टेंट्स। Photo-Twitter
Bigg Boss OTT 2 से बाहर होंगे ये दो कंटेस्टेंट्स। Photo-Twitter

 नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2 Eviction: विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' फिनाले के बेहद करीब है। जल्द ही शो को टॉप 5 कंटेस्टेंट्स मिलने वाले हैं। अभिषेक मल्हान ने तो ग्रैंड फिनाले में पहले ही अपनी सीट पक्की कर ली है। अब बाकी चार कंटेस्टेंट्स कौन होंगे, यह तो आने वाले एपिसोड में पता चलेगा। इस हफ्ते दो कंटेस्टेंट्स का का पत्ता शो से साफ हो जाएगा।

बिग बॉस के घर में होगा डबल एविक्शन!

बिग बॉस के घर में इस हफ्ते चार कंटेस्टेंट्स के ऊपर नॉमिनेशन की तलवार लटकी है। एलिमिनेट होने के लिए मनीषा रानी (Manisha Rani), जिया शंकर (Jiya Shankar), अविनाश सचदेव (Avinash Sachdev) और जद हदीद (Jad Hadid) नॉमिनेटेड हैं। इनमें से दो कंटेस्टेंट बिग बॉस से बाहर हो जाएंगे।

बिग बॉस ओटीटी 2 से कौन हुआ एविक्ट?

रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' में डबल एविक्शन होने वाला है। सोशल मीडिया पर चल रहीं खबरों के मुताबिक, शो से अविनाश सचदेव और जद हदीद का पत्ता कटने वाला है, क्योंकि उन्हें सबसे कम वोट्स मिले हैं। हालांकि, रविवार का वार में ही पता चलेगा कि चारों में से किन कंटेस्टेंट्स का बिग बॉस का सफर खत्म होगा।

View this post on Instagram

A post shared by Biggboss ott 2 (@biggboss17____khabri)

वीकेंड का वार में किसकी लगी क्लास?

बीते वीकेंड का वार में सलमान खान ने सबसे ज्यादा अभिषेक मल्हान को खरी-खोटी सुनाई। फॉलोअर्स का घमंड करने के लिए अभिषेक की जमकर क्लास लगी। बाद में उनका एक फुटेज भी चलाया गया, जिसमें वह अपनी मां से कहते हुए नजर आए थे कि एक वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट कभी विनर नहीं बन सकता। उनका इशारा एल्विश यादव की तरफ था। ये फुटेज देख एल्विश दंग रह गये थे। उन्हें बात बुरी लगी, लेकिन उन्होंने इस पर गुस्सा नहीं किया।

कब होगा ग्रैंड फिनाले?

'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' का फिनाले पहली बार सोमवार को होस्ट किया जा रहा है। 14 अगस्त 2023 को ग्रैंड फिनाले होगा, जो जियो सिनेमा पर रात 9 बजे से टेलीकास्ट होगा। माना जा रहा है कि एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान के बीच विनर को लेकर कड़ा मुकाबला होगा, क्योंकि उनकी फैन-फॉलोइंग घर में सबसे ज्यादा है।