Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BB OTT 2: घरवालों पर भड़कीं पूजा भट्ट, सलमान खान के सामने निकले आंसू, कहा- 'लगता है मैंने कुछ अचीव नहीं किया'

    Bigg Boss OTT 2 रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के बीते एपिसोड में पूजा भट्ट घरवालों पर गुस्सा निकालती हुई दिखाई दीं। इसके बाद उन्होंने सलमान खान से बताया कि वह क्यों दुखी हैं। इस दौरान अपना दुख जाहिर करते हुए पूजा सलमान के सामने रो पड़ीं। आइए आपको बताते हैं पूजा भट्ट ने क्या - क्या कहा।

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki TiwariUpdated: Sun, 06 Aug 2023 10:40 AM (IST)
    Hero Image
    BB OTT 2 में इमोशनल हुईं पूजा भट्ट। Photo- Twitter

     नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2: विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' फिनाले के बेहद करीब है। आखिरी वीकेंड का वार चल रहा है। बीते एपिसोड में सलमान खान के हत्थे कई कंटेस्टेंट्स लगे। इस दौरान पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) बेहद इमोशनल हो गईं और वह सलमान के साथ बात करते हुए रो पड़ीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घरवालों पर भड़कीं पूजा भट्ट

    शनिवार का वार में पूजा भट्ट घरवालों से काफी नाराज दिखीं। बिग बॉस के घर में पाप का घड़ा भरने वाले कंटेस्टेंट्स के ऊपर कीचड़ डालने का टास्क था। जब वह यह टास्क करने गईं, तो उन्होंने 'छोटे लोग छोटी सोच' बोलकर अभिषेक मल्हान समेत बाकी घरवालों पर गुस्सा निकाला। साथ ही कहा कि वह खुद पर कीचड़ डालना चाहती हैं।

    'छोटे लोग छोटी सोच' के स्टेटमेंट की वजह से अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) की पूजा भट्ट से बहस भी हो गई। बिग बॉस के कहने पर पूजा ने जिया शंकर को बुलाया, लेकिन फिर मन बदल लिया और बिग बॉस ने उन्हें टास्क न करने की परमीशन दे दी। उनकी देखा-देखी बेबिका ने भी खुद पर कीजड़ डलवाने से मना कर दिया, आखिर में टास्क रद्द हो गया। इसके बाद शुरू हुआ वीकेंड का वार।

    सलमान खान के सामनेरो पड़ीं पूजा भट्ट

    सलमान खान ने टास्क रद्द करवाने का जिम्मेदार बेबिका को ठहराया और उन्हें जमकर ताने दिये। बाद में सलमान के निशाने पर अभिषेक मल्हान आये, जिनकी खूब क्लास लगी। तभी भाईजान की नजर पूजा पर पड़ी, जो थोड़ी उदास दिख रही थीं। सलमान ने पूछा कि वह उदास क्यों हैं, तब पूजा का दर्द छलक पड़ा। 51 साल की बेटी पूजा ने कहा-

    "मैं इस सिचुएशन की वजह से बहुत दुखी हूं। उनका बर्ताव का जो लेवल है, बहुत दुख की बात है। इस वजह से मैं लो महसूस कर रही हूं। मुझे नहीं लगता कि हम इस उम्र में ऐसे थे। अभी भी लगता है कि कुछ अचीव किया ही नहीं है। इसलिए नादानी है।"

    पूजा ने आगे कहा-

    "एक-दूसरे के काम को लेकर रिस्पेक्ट थी। खुलकर झगड़ते थे, एक-दूसरे से खुलकर प्यार करते थे, हम अपनी गलतियों की जिम्मेदारी लेते थे, लेकिन ये नौजवान हैं, ये इंफ्लुएंसर्स हैं। यह दुखद है और फिर ऐसे शब्द इस्तेमाल किए जाते हैं कि इस बार घर में इंसानियत ज्यादा है। बुरी चीज है ना इंसानियत? बुरी चीज है एक-दूसरे को समझाना। उनके रिश्ते को ठीक करवाना।"

    पूजा भट्ट की बातों से सहमत हुए सलमान खान

    पूजा भट्ट की बातों से सलमान खान सहमति जाहिर करते हैं और फिर कहते हैं कि ऐसे लोगों को इस देश में ही नहीं रहना चाहिए। शो में इमोशनल होने पर पूजा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। लोग उन्हें नौटंकी बता रहे हैं।

    बता दें कि पिछले हफ्ते कैप्टेंसी टास्क के दौरान अभिषेक ने एक बार फिर अविनाश सचदेव के साथ बद्तमीजी करते हुए उन्हें एज शेम किया था, जिसके बाद पूजा का पारा चढ़ गया था। तब से वह उनसे खफा थीं।