विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Abdu Rozik Height: रमजान महीने में अब्दु रोजिक के साथ हुआ चमत्कार, सालों पुरानी बीमारी का हुआ इलाज

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Wed, 05 Apr 2023 03:10 PM (IST)

अब्दु रोजिक 5 साल के थे तब से उन्हें ग्रोथ हॉर्मोन डिफिशिएंसी जैसी बीमारी का शिकार है। इसका इलाज तो संभव था लेकिन परिवार के पास इतने पैसे नहीं थे इसलिए वो इसका ट्रीटमेंट नहीं करवा सके। अब रमजान महीने में उनके साथ चमत्कार हुआ है।

growth hormone, abdu rozik, abdu rozik News, Abdu Rozik Height, abdu rozik bigg boss 16, Tajikistan singer, Entertainment News
growth hormone, abdu rozik, abdu rozik News, Abdu Rozik Height, abdu rozik bigg boss 16, Tajikistan singer, Entertainment News

नई दिल्ली, जेएनएन। Abdu Rozik Height: बिग बॉस सीजन 16 में नजर आ चुके तजाकिस्तान सिंगर अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) को भारत के लोगों ने खूब पसंद किया था। इस शो से उन्होंने दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई।

अब्दु अपनी सिंगिंग और कम हाइट की वजह से फेमस है। अब्दु की उम्र 19 साल है लेकिन उनकी हाइट की बात करे तो 94 सेंटीमीटर यानी 3 फीट 1 इंच है। ऐसे में शो में कई टास्क करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा था। वहीं अब अब्दु ने फैन्स संग एक गुड न्यूज शेयर की है।

अब्दु के साथ हुआ अनोखा  चमत्कार

उन्होंने फैंस को बताया है कि अब धीरे-धीरे उनकी हाइट बढ़ रही है। इंस्टाग्राम पर अब्दु ने अपनी एक फोटो साझा की है जिसमे वह गाड़ी में बैठे नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- क्या आप अंतर देख सकते हैं? डॉक्टर्स ने कहा था कि मैं अब ग्रो नहीं करूंगा क्योंकि मेरे पास 0 पर्सेंट ग्रोथ हॉर्मोन हैं। अलहमदुलिल्लाह ये चमत्कार आप सभी के प्यार, सपोर्ट और दुआओं का नतीजा है कि मैं ग्रो कर रहा हूं। मेरी हाइट बढ़ रही है।

फैन्स ने लुटाया प्यार

एक यूजर ने लिखा- ये तो बढ़िया खबर है। अल्लाह का शुक्र है कि अब्दु रोजिक की हाइट बढ़ रही है। माशाअल्लाह। एक ने लिखा- कई बार हमें सिर्फ दुआओं की जरूरत होती है। भगवान की कृपा अब्दु आप पर बनी रहे।

इस बीमारी से जूझ रहे हैं सिंगर

अब्दु रोजिक 5 साल के थे तब से उन्हें ग्रोथ हॉर्मोन डिफिशिएंसी से जूझ रहे थे। उन्हें रिकेट्स हो गया था। इसका इलाज तो संभव था, लेकिन परिवार के पास इतने पैसे नहीं थे इसलिए वो इसका ट्रीटमेंट नहीं करवा सके। वहीं अब उनकी हाइट बढ़नी शुरु हो चुकी है।

सलमान खान की फिल्म में आएंगे नजर 

वर्कफ्रंट की बात करें तो, अब्दु ने अब तक कई गाने गाए है। हाल ही में उनका गाना प्यार रिलीज हुआ था। इसके अलावा वह सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में भी नजर आने वाले हैं। तो वहीं अब्दु अब जल्द ही यूके बेस्ड 'बिग ब्रदर' के नए सीजन में नजर आएंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।