विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बर्थडे पर Himanshi Khurana को एक्स ब्वॉयफ्रेंड की तरफ से मिला सरप्राइज! नई गर्लफ्रेंड के साथ दिखे Asim Riaz?

Published: Wed, 27 Nov 2024 07:45 PM (IST)

सलमान खान के कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस सीजन 13 ( Bigg Boss 13) से चर्चा में आए आसिम रियाज ने ...और पढ़ें

आसिम रियाज ने हिमांशी खुराना के जन्मदिन पर न्यू गर्ल के साथ फोटो की शेयर/ फोटो- Instagram
आसिम रियाज ने हिमांशी खुराना के जन्मदिन पर न्यू गर्ल के साथ फोटो की शेयर/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. हिमांशी से ब्रेकअप के बाद आसिम की जिंदगी में आई न्यू गर्ल
  2. पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस के बर्थडे पर किया शॉकिंग पोस्ट
  3. सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले लगा रहे हैं अंदाजा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 13 से आसिम रियाज को काफी पहचान मिली। हजारों की फैन फॉलोइंग के साथ सलमान खान के विवादित शो में एंट्री करने वाले आसिम रियाज जब इस शो से टॉप 2 कंटेस्टेंट बनकर बाहर आए, तो फैंस का उन्हें भरपूर प्यार मिला।

साल 2019 में इस कंट्रोवर्शियल शो में ही उनकी मुलाकात हिमांशी खुराना से हुई थी। वह वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर इस शो में आई थी। शो से बाहर आने के बाद उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में साथ काम किया। हालांकि, चार साल के बाद दोनों ने धर्म अलग होने की वजह से ब्रेकअप कर लिया। अब हाल ही में आसिम रियाज ने हिमांशी खुराना के जन्मदिन पर ऐसा पोस्ट किया, जिसे देखकर उनके फैंस भी शॉक्ड हो गए।

हिमांशी खुराना के जन्मदिन पर शेयर किया न्यू गर्ल के साथ पोस्ट?

हिमांशी खुराना आज यानी कि 27 नवंबर को अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर इंडस्ट्री और उनके कई करीबी दोस्तों ने जन्मदिन की बधाई दी, लेकिन इस बीच ही उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड आसिम रियाज (Asim Riaz) ने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसने सभी को हैरान कर दिया।

यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi के मेकर्स पर Asim Riaz का निशाना, कहा- उन्होंने सिर्फ मेरा रिएक्शन दिखाया

आसिम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कश्मीर में समय बिताते हुए दो फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह हाउस बोट में बैठे हुए हैं। दोनों ही फोटो में उन्होंने अपने चेहरे पर रूमाल बांधा हुआ है और वह कैमरे के लिए स्टाइल में पोज कर रहे हैं।

Photo Credit: Instagram 

हालांकि, आसिम से ज्यादा उनके पीछे बैठी हुई एक मिस्ट्री गर्ल फोटोज में लोगों का ध्यान खींच रही है। लड़की का चेहरा दूसरी ओर होने के कारण दिखाई नहीं दे रहा है। हालांकि, तस्वीर देख लोगों ने ये अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है कि ये आसिम रियाज की नई गर्लफ्रेंड हैं। ऐसा है या नहीं, जागरण इसकी पुष्टि नहीं करता।

सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा-हमारी भाभी

इस फोटो पर फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "फाइनली आसिम रियाज ने मूव ऑन कर लिया है"। दूसरे यूजर ने लिखा, "भाभी हैं साथ में"। एक और अन्य यूजर ने लिखा, "चलो सब भाभी का वेलकम करो"।

 

Photo Credit: Instagram

एक और अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "जिस लड़के के लिए हिमांशी खुराना ने अपने नौ साल का रिश्ता दांव पर लगा दिया, उस शख्स को मूव ऑन करने में जरा भी समय नहीं लगा। वाह क्या बात है"। ये पहली बार नहीं है जब आसिम रियाज ने मिस्ट्री गर्ल के साथ फोटो शेयर की है। कुछ महीने पहले अपनी इंस्टा स्टोरी पर उन्होंने मिस्ट्री गर्ल के साथ फोटोज शेयर की थी। बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के बाद आसिम रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 14 में नजर आए थे।

यह भी पढ़ें: KKK14: 'अगर सही से खेलता तो' Asim Riaz की रोहित शेट्टी से लड़ाई का करणवीर मेहरा ने सुनाया आंखों देखा हाल