कौन हैं Bigg Boss 19 में आईं विदेशी छोरी Natalia Janoszek? अक्षय कुमार की फिल्म में कर चुकी हैं काम
Who Is Bigg Boss 19 Natalia Janoszek बिग बॉस के घर में हर साल एक विदेशी मेहमान जरूर शामिल होता है औ इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। बिग बॉस सीजन 19 में ग्लैमर का तड़का लगाने पॉलिश अभिनेत्री नतालिया जानोसज़ेक (Natalia Janoszek) आई हैं। चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 (Bigg Boss Season 19) कल यानी 24 अगस्त से टीवी पर शुरू हो गया है। इस बार बिग बॉस के घर में कुल 16 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री मारी। ग्रैंड प्रीमियर में कई कंटेस्टेंट्स ने अपनी पर्सनैलिटी से दर्शकों का ध्यान खींचा और सबसे ज्यादा जो इस वक्त सुर्खियां बटोर रही हैं, वो हैं विदेशी छोरी नतालिया जानोसज़ेक (Natalia Janoszek)।
बिग बॉस 19के ग्रैंड प्रीमियर में नतालिया जेनोस्जेक ने शानदार तरीके से एंट्री मारी। उनके ग्लैमर और ब्यूटी ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। अब ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि आखिर नतालिया कौन हैं। चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं।
मल्टी टैलेंटेड हैं नतालिया
नतालिया पॉलैंड की रहने वाली हैं। वह पॉलिश टेलीविजन और फिल्मों में काफी एक्टिव रही हैं और अपनी अदाकारी दिखाई है। एक्टिंग करियर से पहले उन्होंने मॉडलिंग में सफलता हासिल की थी। सिर्फ इतना ही नहीं 35 साल की नतालिया ऑथर भी हैं। उन्होंने बिहाइंजड द सीन ऑफ बॉलीवुड (Behind The Scene of Bollywood) नाम की एक किताब भी लिखी है। एक्टिंग और लेखन के अलावा वह म्यूजिक इंडस्ट्री और पॉलिटिक्स में भी एक्टिव हैं।
Photo Credit - Instagram
अक्षय कुमार की फिल्म में भी किया काम
नतालिया जानोसज़ेक ने साल 2014 में बिल्स्को-बियाला नगर परिषद के लिए चुनाव भी लड़ा था। वह कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्हें एरोटिक थ्रिलर 365 डेज (365 Days) से पॉपुलैरिटी मिली। फिर उन्होंने द स्विंग ऑफ थिंग्स, चिकन करी लॉ और द ग्रीन फेयरी जैसी फिल्मों में काम किया है। इसी साल वह अक्षय कुमार स्टारर फिल्म हाउसफुल 5 (Housefull 5) में नजर आई थीं।
Photo Credit - Instagram
नतालिया की आगामी बॉलीवुड फिल्म
नतालिया भले ही इन दिनों सलमान खान के शो बिग बॉस सीजन 19 में नजर आ रही हैं, लेकिन चार दिन पहले ही उन्होंने अपनी आगामी फिल्म मस्ती 4 (Mastii) में शामिल होने की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी। इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके 1.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अब देखना होगा कि बिग बॉस में नतालिया का सफर कैसा होता है। वह ज्यादा समय तक मजबूत पर्सनैलिटी बनकर शो में टिक सकती हैं या नहीं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।