विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Housefull 5 OTT: अक्षय कुमार की फिल्म का ओटीटी पर क्या नहीं चला जादू? इतने प्रतिशत लोगों ने किया फिल्म को स्किप

Published: Sun, 03 Aug 2025 06:23 PM (IST)

अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 जो सिनेमाघरों में सफल रही अब ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई ...और पढ़ें

हाउसफुल 5 ओटीटी पर हुई रिलीज (Photo Credit- Instagram)
हाउसफुल 5 ओटीटी पर हुई रिलीज (Photo Credit- Instagram)

HighLights

  1. ओटीटी पर रिलीज हुई हाउसफुल 5
  2. कहां और किस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं फिल्म
  3. ओटीटी पर किसी मिल रही है फिल्म को प्रतिक्रिया

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मों की सफलता के लिहाज से अक्षय कुमार के लिए साल 2025 लकी साबित हुआ है। स्काई फोर्स, केसरी चैप्टर और और हाउसफुल 5 जैसी उनकी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिली। लेकिन ओटीटी का गणित थोड़ा अलग होता है। कुछ फिल्मों को सिनेमाघरों में असफलता मिलने के बाद भी ओटीटी पर प्यार मिलता है। आइए जानते हैं कि साजिद नाडियाडवाला की फिल्म हाउसफुल 5 को कैसा रिस्पॉन्स मिला है?

ओटीटी पर रिलीज हुई हाउसफुल 5

इस साल की चर्चित फिल्मों की लिस्ट में तरुण मनसुखानी की निर्देशित हाउसफुल 5 का नाम भी शामिल है। बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने के बाद अब फिल्म ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है। 1 अगस्त को अक्षय कुमार स्टारर फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उतारा गया। इससे पहले फिल्म को रेंटल बेस्ड पर देखने का मौका दिया गया था। हालांकि, अब फिल्म को प्राइम यूजर्स के लिए प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- 12 साल बाद रैंप पर उतरे Akshay Kumar ने क्यों की जल्दबाजी? पैपराजी ने उन्हें याद दिलाकर कहा- ये दिल्ली है

अमेजन प्राइम पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है फिल्म

ओटीटी पर जब कोई नई फिल्म दस्तक देती है, तो फैंस एक्साइटमेंट के साथ मूवी को देखते हैं। हाउसफुल 5 के रिलीज होने के तुरंत बाद लोगों ने इसे देखना शुरू जरूर कर दिया है। इस वजह से फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नंबर 1 पर ट्रेंड भारत में कर रही है। इसका मतलब है कि आते ही यह लोगों की पहली पसंद जरूर बन गई है। हालांकि, ओटीटी लवर्स के बीच फिल्म को लेकर कोई ज्यादा क्रेज देखने को नहीं मिल रहा है, क्योंकि ज्यादातर लोग फिल्म को थिएटर में देख चुके हैं।

हाउसफुल 5 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें, तो मूवी ने 183.3 करोड़ का कुल नेट लाइफटाइम कलेक्शन भारत में किया।

कितने प्रतिशत लोगों ने फिल्म को स्किप किया?

Koimoi की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हिट फ्रेंचाइजी फिल्म को उम्मीद से बेहतर प्रतिक्रिया ओटीटी पर मिलती नजर नहीं आई है। फिल्म को 50 प्रतिशत लोगों ने स्किप किया और बाकी 50 प्रतिशत ने पूरा देखा। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि लोग अपने पसंदीदा सीन्स को ही ज्यादा ध्यान से देख रहे हैं। फिलहाल यह कहना थोड़ा जल्दबाजी होगी कि फिल्म ओटीटी पर अपना दबदबा बना पाएगी या नहीं।

यह भी पढ़ें- Housefull 5 OTT: अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 का ओटीटी पर उठा सकते हैं मजा! देखने के लिए फॉलो करना होगा ये प्रोसेस 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।