Bigg Boss 18: अब होगा असली धमाका! विवियन डीसेना के सामने काम नहीं आई शातिरगिरी, करण के बाद इन्हें दिखाया आईना
विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) दिन-ब-दिन दिलचस्प होता जा रहा है। बीते वीकेंड का वार में विवियन डीसेना (Vivian Dsena) की पत्नी नौरान अली (Nouran Aly) आई थीं और उन्हें अपनी पत्नी से टिप्स मिले। बीवी के आने के बाद से ही विवियन के तेवर बदले-बदले दिखे हैं और उन्होंने एक-एक करके सभी का पर्दाफाश किया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) का गेम पल-पल में बदल रहा है। वीकेंड का वार में फैमिली के आने से रजत दलाल और विवियन डीसेना के अंदर काफी बदलाव आ गया है। सबसे ज्यादा जिसके तेवर बदले हैं, वो विवियन डीसेना हैं। बीवी के तानों ने एक्टर पर इस कदर प्रभाव डाला है कि उन्होंने अपने दोस्तों से तीखे सवाल कर रिश्ता तोड़ दिया है।
वीकेंड का वार में विवियन डीसेना की पत्नी नौरान अली (Nouran Aly) आई थीं। उन्होंने विवियन डीसेना के गेम पर अपना रिएक्शन दिया और करणवीर मेहरा के साथ उनकी दोस्ती पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि करण पहले दिन से ही उन्हें दोस्त नहीं मानते हैं, फिर भी वह उनके साथ रहते हैं। यह चीज उनका खून खौला देती है। बीवी की डांट का विवियन पर इतना असर पड़ा कि उन्होंने अगले ही पल सारा पासा पलट दिया।
विवियन के अविनाश-ईशा पर तीखे बोल
विवियन डीसेना ने करणवीर मेहरा और शिल्पा शिरोडकर को नॉमिनेट करने के बाद अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह पर तीखे सवाल किए हैं। मधुबाला एक्टर ने अविनाश से सवाल करते हुए पूछा है कि वह शिल्पा को भी तो नॉमिनेट कर सकते थे? फिर उन्होंने ईशा से कहा, "कहीं तूने कुछ कहा है तो वह चुगली हुई।" उन्होंने अविनाश से कहा कि अगर ईशा बेवकूफ थीं तो उन्हें इसे कवर करना चाहिए था।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 का पलटा गेम! ट्रॉफी के दावेदार पर लटकी एलिमिनेशन की तलवार, चूर-चूर हो जाएगा विनर बनने का सपना?
Vivian badal raha hai game ka rukh. ☠️
Dekhiye #BiggBoss18, Mon-Fri raat 10 baje aur Sat-Sun 9:30 baje, sirf #Colors aur @JioCinema par.@bellavita_org #Vaseline @Parle2020cookie #ChingsSecret #Harpic #GoCheese#BiggBoss18 #BiggBoss #BB18@VivianDsena01 pic.twitter.com/2UiGV4g3dy
— ColorsTV (@ColorsTV) December 16, 2024
विवियन डीसेना के तीखे सवालों से अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह की बोलती बंद हो गई। बाद में अभिनेता खुद से बुदबुदाते हुए कहते हैं, "हमने प्यार-मोहब्बत क्या दिखाई, साला पूरा घर ही फरेबी निकला।"
करणवीर-शिल्पा को किया नॉमिनेट
सोमवार को होने वाले नॉमिनेशन टास्क में विवियन डीसेना अपनी प्रायोरिटीज साफ करने जा रहे हैं। लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया कि उन्होंने साफ-साफ कह दिया है कि वह करण के दोस्त नहीं हैं। उन्होंने करण के साथ-साथ शिल्पा को भी नॉमिनेट किया है। विवियन ने कहा कि अगर शिल्पा के लिए करण ही सब कुछ हैं तो अब वह उन्हीं के पास रहे। इस बात से शिल्पा और करण का पारा चढ़ा और उनके बीच बहस हो गई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।