Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bigg Boss 18: ‘तू चाहता क्या है’ इस कंटेस्टेंट पर आगबबूला हुए Vivian Dsena, वजूद पर ही उठाए सवाल

    Updated: Sat, 14 Dec 2024 06:37 PM (IST)

    बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट्स अलग-अलग वजह के चलते आपस में झगड़ते रहते हैं। अपकमिंग एपिसोड में विवियन डीसेना और दिग्विजय सिंह राठी के बीच जुबानी बहस होने वाली है। इतना ही नहीं विवियन ने दिग्विजय ने शो में होने के वजूद पर सवाल खड़े किए हैं। आइए जानते हैं कि आखिकर दोनों के बीच झगड़ा किस बात को लेकर शुरू हुआ।

    Hero Image
    विवियन डीसेना और दिग्विजय सिंह राठी के बीच हुआ झगड़ा (Photo Credit- Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 18 लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। वीकेंड के वार एपिसोड में सलमान खान कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते हुए नजर आते हैं। वहीं, घरवाले भी एक-दूसरे के ऊपर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। बीबी हाउस में कुछ प्रतियोगियों का रिश्ता शो की शुरुआत से ही खराब रहा है। वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स दिग्विजय सिंह राठी के साथ भी अलग-अलग घरवाले झगड़ते रहते हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिग बॉस से जुड़े लेटेस्ट अपडेट देने वाले फैन पेज ने बताया है कि सलमान खान के शो का फिनाले 19 जनवरी 2025 को होगा। इसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। खैर, इस बात का पता तो ग्रैंड फिनाले के दिन ही चलेगा कि बिग बॉस 18 की ट्रॉफी कौन उठाने वाला है। इस बीच सलमान खान के शो से जुड़ा लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है। इसमें विवियन डीसेना अपना गुस्सा दिग्विजय राठी पर निकालते नजर आ रहे हैं।

    दिग्विजय को समझ नहीं पा रही हैं ईशा

    घरवालों की राय जानने के लिए बिग बॉस एक टास्क देते हैं। इसमें उन्हें बताना होगा कि घर में कौन ऐसा सदस्य है, जिसका बीते कुछ दिनों में कोई वजूद नजर नहीं आया है। सबसे पहले ईशा सिंह आती हैं और दिग्विजय को बुलाकर उनके चेहरे पर स्प्रे लगा देती हैं। ईशा ने सवाल खड़े करते हुए कहा, मुझे बीते कुछ समय से समझ नहीं आ रहा है कि आप करना क्या चाहते हैं। इसके बाद दिग्विजय भी ईशा के साथ बहस करते नजर आते हैं। 

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18: घर में शुरू होगा तांडव! वीकेंड के वार में इन दो कंटेस्टेंट के फैमिली मेंबर दिखाएंगे आईना?

    विवियन ने उठाए दिग्विजय के वजूद पर सवाल

    विवियन डीसेना को भी घर के अंदर दिग्विजय का कोई वजूद नजर नहीं आता है। वह शुरुआत में ही कहते हैं कि मैने आपको नाम दिया था बिना मुद्दे वाला व्यक्ति। आपके पास कोई मुद्दा नहीं होता है और घर में खोजते हैं कि आप किसे पोक करना है। दिग्विजय ने सवाल किया कि मैनें तुम्हें कैसे उकसाया है। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, मैं तेरे अंदर बहुत गुस्सा देख रहा हूं निकाल बाहर। मतलब, तू कहना क्या चाहता है।

    दिग्विजय ने अपना बचाव करते हुए कहा, मेरे कहने का मतलब है कि बोलकर अपना गुस्सा प्रकट करें। किसी को मारकर या चोट पहुंचाकर नहीं करना चाहिए। अपकमिंग एपिसोड में दोनों का झगड़ा देखना बेहद दिलचस्प होने वाला है। 

    ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18: खुल गया राज! जनता की आंख का तारा बनेगा 'बिग बॉस 18' का विनर, सलमान इस दिन थमाएंगे ट्रॉफी?