विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 18: 'कट्टर फैन जिता डालो...', MC Stan ने इस कंटेस्टेंट के लिए की Vote अपील

Published: Sat, 18 Jan 2025 09:37 PM (IST)Updated: Sat, 18 Jan 2025 09:57 PM (IST)

6 अक्टूबर को शुरू हुआ सलमान खान का रिएलिटी शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) अब अपने ग्रैंड फिनाले ...और पढ़ें

बिग बॉस 18 में इस कंटेस्टेंट को मिला MC Stan का सपोर्ट/ फोटो- Instagram
बिग बॉस 18 में इस कंटेस्टेंट को मिला MC Stan का सपोर्ट/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. बिग बॉस 18 में इस कंटेस्टेंट को सपोर्ट कर रहे हैं MC Stan
  2. बिग बॉस 16 के विनर रह चुके हैं रैपर एमसी स्टैन
  3. अपने फैंस से इस कंटेस्टेंट को सपोर्ट करने की अपील की

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 18 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है, ऐसे में फैंस अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को जियो सिनेमा पर जाकर वोट करने का और ट्रॉफी जिताने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि सितारे और बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट भी बता रहे हैं कि कौन इस सीजन का डिजर्विंग विनर है। वह फैंस से अपने दोस्तों को सपोर्ट करने की गुजारिश कर रहे हैं। 

अब हाल ही में बिग बॉस सीजन 16 में शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर चौधरी को हराकर सलमान खान के शो की ट्रॉफी जीतने वाले रैपर एमसी स्टैन ने भी ये बता दिया है कि वह इस सीजन की ट्रॉफी किसके हाथों में देखना चाहते हैं। उन्होंने अपने फैंस से टॉप 6 में किसे जिताने के लिए वोट अपील की है, चलिए जानते हैं: 

बिग बॉस 18 के इस कंटेस्टेंट को सपोर्ट कर रहे हैं MC Stan

मशहूर रैपर एमसी स्टैन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने बिग बॉस के लाडले विवियन डीसेना के लिए अपना सपोर्ट दिखाया है। MC Stan ने इंस्टा स्टोरी पर अपने फैंस से अपील करते हुए लिखा, "जाओ और जियो सिनेमा पर वोट करो...राडे डाल दो। कट्टर फैन जिता डालो विवियन भाई को। गैंग सपोर्ट करो अपने भाई को। 

Photo Credit- Instagram 

MC Stan से पहले इस विनर का भी मिल चुका है सपोर्ट

एमसी स्टैन से पहले बिग बॉस 17 के विनर और स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी भी विवियन डीसेना को जिताने के लिए सपोर्ट कर चुके हैं। इसके अलावा सरगुन मेहता, रवि दुबे सहित कई कंटेस्टेंट हैं, जो चाहते हैं कि ट्रॉफी विवियन डीसेना के हाथों में आए। 

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: राजमाता बनी Shilpa Shirodkar, करण-विवियन ने पूछा सवाल; तो दोनों ने दे दिया धक्का

फिलहाल वोटिंग ट्रेंड के हिसाब से कौन आगे कौन पीछे

बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले से एक दिन पहले तक के वोटिंग ट्रेंड पर अगर नजर डाली जाए, तो इसमें सबसे आगे फिलहाल रजत दलाल चल रहे हैं, जिन्हें 40 % वोट्स मिले हैं। दूसरे नंबर पर विवियन डीसेना (Vivian Dsena) हैं, जिन्हें 29 परसेंट वोट्स मिले हैं। विवियन डीसेना और रजत दलाल (Rajat Dalal) के वोट्स (Bigg Boss 18 Voting) में लगातार उतार-चढ़ाव आ रहा है।

Photo Credit- Instagram

इसके अलावा तीसरे नंबर पर इस सीजन के महारथी करणवीर मेहरा हैं, जिन्हें तकरीबन 15% वोट्स मिले हैं। इसके अलावा अविनाश मिश्रा को 6 परसेंट, ईशा सिंह को 2 परसेंट और चुम दरांग को 5 परसेंट वोट्स मिले हैं। 

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 Finale में जगह बनाने के लिए Eisha Singh ने मेकर्स को खिलाए पैसे? आरोप पर परिवार ने तोड़ी चुप्पी