विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: जिसने मारा थप्पड़ Samarth Jurel ने किया उनका गुणगान, Munawar Faruqui से ज्यादा बताया काबिल

Published: Wed, 31 Jan 2024 02:21 PM (GMT+05:30)

Bigg Boss 17 बिग बॉस सीजन 17 में समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार के बीच काफी लड़ाई देखने को मिली। ...और पढ़ें

Bigg Boss 17: जिसने मारा थप्पड़ Samarth Jurel ने किया उनका गुणगान / Photo- Instagram
Bigg Boss 17: जिसने मारा थप्पड़ Samarth Jurel ने किया उनका गुणगान / Photo- Instagram

HighLights

  1. थप्पड़ खाने के बाद समर्थ जुरेल ने की अभिषेक की तारीफ
  2. मुनव्वर फारुकी से ज्यादा अभिषेक को काबिल मानते हैं समर्थ
  3. समर्थ ने बताया बाहर अभिषेक से दोस्ती होगी या नहीं

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17: बिग बॉस सीजन 17 के रनरअप अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल के बीच सलमान खान के शो में काफी खींचतान दर्शकों को देखने को मिली। ईशा मालवीय को लेकर आए दिन उनके एक्स और प्रेजेंट ब्वॉयफ्रेंड के बीच जमकर झगड़ा हुआ।

एक एपिसोड में तो समर्थ ने ईशा की वजह से अभिषेक को पोक करके इतना परेशान कर डाला था कि उड़ारिया एक्टर ने उन्हें जोरदार तमाचा तक जड़ दिया था। फिनाले में अभिषेक कुमार ने जहां समर्थ से सबके सामने माफी मांगी, तो वहीं अब समर्थ ने भी अभिषेक कुमार की तारीफ की है।

समर्थ जुरेल ने अभिषेक के फेवर में कही ये बात

समर्थ जुरेल बिग बॉस सीजन 17 में वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर आए थे। ईशा मालवीय के कारण जहां सलमान खान के शो में उन्हें ट्रोलिंग झेलनी पड़ी, तो वही दूसरी तरफ उनके मजाकिया अंदाज पर भी फैंस ने जमकर प्यार लुटाया। बिग बॉस सीजन 17 के फिनाले के बाद जब मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui)ट्रॉफी लेकर बाहर आए, तो अभिषेक के फैंस का दिल बुरी तरह टूट गया।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: जीतकर भी पीछे छूटे Munawar Faruqui, विनर से ज्यादा इस हारे हुए कंटेस्टेंट ने कर ली बिग बॉस से कमाई

टीवी मसाला से बातचीत करते हुए समर्थ जुरेल ने कहा कि उन्हें लगता है कि मुनव्वर फारुकी से ज्यादा अभिषेक कुमार बिग बॉस की ट्रॉफी डिजर्व करते थे। उन्होंने कहा,

"अगर अभिषेक और मुनव्वर के बीच की बात हो, तो मुझे अभिषेक का गेम ज्यादा अच्छा लगता है। मैं मुनव्वर और अभिषेक में से चाहता था कि ट्रॉफी अभिषेक के पास जाए"।

सोशल मीडिया पर हुई समर्थ की तारीफ

समर्थ जुरेल के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "इस बंदे में एक अच्छी चीज है, इसको जो सही लगता है वही बोलता है"।

दूसरे यूजर्स ने लिखा, "क्या बात है हेटर्स भी बोल रहे हैं कि अभिषेक कुमार ही विनर बनना डिजर्व करता था"। एक अन्य यूजर ने लिखा, "अभिषेक और समर्थ दोनों ही अच्छे इंसान हैं, बस घर में ईशा को लेकर ये गलतफहमी हुई थी"।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 Fights: अभिषेक के चांटे ने बटोरी सुर्खियां, मुनव्वर की धमकी से हैरान थी जनता, शो के ये विवाद भी हुए फेमस