विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ankita Lokhande की सास ने उड़ाया Samarth Jurel का मजाक, वायरल हुआ वीडियो, कहा- 'उसका न चरित्र है...'

Published: Tue, 30 Jan 2024 03:18 PM (GMT+05:30)

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) की सास पर अब तक कई मीम्स भी बन चुके हैं। बिग बॉस 17 के ग्रैंड ...और पढ़ें

अंकिता लोखंडे की सास ने उड़ाया समर्थ जुरेल का मजाक, (X Image)
अंकिता लोखंडे की सास ने उड़ाया समर्थ जुरेल का मजाक, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 में कई सेलिब्रिटीज ने हिस्सा लिया। जिनके बीच विनर बनने के लिए कड़ा मुकाबला भी हुआ, लेकिन इस सीजन में लाइमलाइट कोई और चुरा ले गया, जिनका नाम है रंजना जैन यानी अंकिता लोखंडे की सास।

बिग बॉस 17 में विक्की जैन की मां ने तब दर्शकों का ध्यान खींचा, जब वो फैमिली वीक के दौरान पहली बार शो में शामिल हुईं।

रंजना जैन ने जिस तरह बेटे पर प्यार लुटाया और बहु को क्लास लगाई, सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। लोगों को उनका दबंग अंदाज बेहद एंटरटेनिंग लगा। कुछ लोगों ने उनकी तुलना हिंदी फिल्म की अदाकारा ललिता पवार से कर दिया, जो फिल्मों में अत्याचारी सास का किरदार निभाने के लिए जानी जाती थीं।

यह भी पढ़ें- Ankita Lokhande से मिलने पहुंचीं मुनव्वर फारुकी की 'एक्स' अंजलि अरोड़ा, Bigg Boss 17 में हुई हार पर बंधाया ढांढस

अंकिता-विक्की से ज्यादा हुई चर्चा

चिंटू का उड़ाया मजाक

अंकिता लोखंडे की सास पर अब तक कई मीम्स भी बन चुके हैं। बिग बॉस 17 के ग्रैंड फिनाले में सलमान खान ने भी उनके साथ काफी मस्ती- मजाक किया था। वहीं, अब रंजना जैन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो चिंटू यानी समर्थ जुरेल का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: जीतकर भी पीछे छूटे Munawar Faruqui, विनर से ज्यादा इस हारे हुए कंटेस्टेंट ने कर ली बिग बॉस से कमाई

क्या बोलीं विक्की की मां ?

रंजना जैन का ये वीडियो उनके एक इंटरव्यू का हिस्सा है। जिसमें उन्होंने अंकिता लोखंडे के जीतने पर बात करते हुए कहा, वो सीनियर भी है वहां, 17 साल पुरानी है, तो ध्यान में तो रखना चाहिए। तुम छोटे- छोटे लोगों को जिता दोगे, तो उससे क्या होगा, आपका शो खराब होता है। अब ये समर्थ कोई लायक है क्या, न इनका कोई चरित्र है, न कोई व्यक्तित्व है।

View this post on Instagram

A post shared by sillybee (@sillybee013)

यूजर्स ने किया कमेंट

अंकिता लोखंडे की सास के इस वीडियो पर कई कमेंट्स भी आए हैं। एक यूजर्स ने वीडियो पर कहा, आपके विक्की का चरित्र तो हमने देखा आंटी। एक और यूजर ने कहा, देख ले भाई चिंटू तुझे भी नहीं छोड़ा।