विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: नॉमिनेशन में बड़ा उलटफेर, एक साथ एलिमिनेशन के घेरे में आए ये घरवाले, इस कंटेस्टेंट का सफर होगा खत्म!

Published: Mon, 08 Jan 2024 09:26 AM (IST)

Bigg Boss 17 सलमान खान के होस्टेड शो बिग बॉस 17 में काफी कुछ इंटरेस्टिंग होते देखने को मिलता है। ...और पढ़ें

समर्थ जुरेल, अभिषेक कुमार, विक्की जैन, मुनव्वर फारुकी फाइल फोटो
समर्थ जुरेल, अभिषेक कुमार, विक्की जैन, मुनव्वर फारुकी फाइल फोटो

HighLights

  1. 'बिग बॉस 17' के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स का नाम आया सामने
  2. अभिषेक कुमार आए नॉमिनेशन में
  3. इसी महीने है ग्रैंड फिनाले

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17 Nominations: 'बिग बॉस 17' में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। अभिषेक कुमार के वापस आने के बाद फैंस में खुशी का माहौल है। वहीं, घर में एक बार फिर लड़ाई झगड़े देखने को मिल रहे हैं। अंकिता और विक्की के बीच फैंस को एक बार फिर से तू तू-मैं मैं होते देखने को मिलेगी। इस झगड़े के बीच वो पल भी आ गया है, जो कंटेस्टेंट्स के दिल की धड़कन बढ़ा देता है। 'बिग बॉस 17' के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आ चुकी है।

'बिग बॉस 17' में हुआ नॉमिनेशन टास्क

बिग बॉस ने घरवालों को कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट करने का टास्क दिया। इसमें उन्हें घरवालों को अपनी सुविधा अनुसार डेंजर जोन में डालना था। ट्विस्ट से भरे इस एलिमिनेशन में सभी को बाउल में से उस कंटेस्टेंट की फोटो उठानी है, जिसे वह बेघर होते देखना चाहते हैं। इस दौरान मनारा को ईशा, आयशा और विक्की ने नॉमिनेट किया। अरुण को मुनव्वर, विक्की, ईशा और आयशा ने नॉमिनेट किया। नॉमिनेशन की इस प्रक्रिया में अभिषेक, मुनव्वर और आयशा का टास्क दिलचस्प रहा। उन्होंने उस घर वाले को एलिमिनेशन की कैटेगरी में डाला, जिसकी शायद ही किसी को उम्मीद रही हो।

अभिषेक का डिसीजन सुन खुश हुए लोग

इस टास्क में अभिषेक ने अरुण, विक्की, ईशा और समर्थ को नॉमिनेट किया है। अभिषेक का फैसला सुन सब खुश हुए क्योंकि उसने पहली बार एक्स गर्लफ्रेंड ईशा को नॉमिनेट किया है। वहीं, मुनव्वर को आयशा, अरुण और समर्थ ने नॉमिनेट किया। आयशा को ईशा, समर्थ, मनारा, मुनव्वर और विक्की ने नॉमिनेशन की कैटेगरी में डाला।

बॉटम 3 में ये सदस्य

टास्क के बाद बिग बॉस ने ऐलान किया कि अंकिता लोखंडे और ईशा मालवीय को छोड़कर बाकी सारे कंटेस्टेंट नॉमिनेशन में हैं। बॉटम 3 में समर्थ, आयशा और अरुण का नाम लिया गया है। 

नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स के नाम

अभिषेक कुमार, विक्की जैन, आयशा खान, मनारा चोपड़ा, मुनव्वर फारुकी, अरुण माशेट्टी और समर्थ जुरेल।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: 'फालतू हैं विक्की', पति पर जमकर बरसीं अंकिता लोखंडे, मनारा को मुनव्वर ने किया जबरदस्त तरीके से रोस्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।