यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 17: मुनव्वर फारूकी ने आते ही फोड़े बम, मेकर्स की खोली पोल, बताया दो बार शो से किया गया रिप्लेस
बिग बॉस 17 का शानदार आगाज हो चुका है। रविवार को होस्ट सलमान खान ने सभी कंटेस्टेंट्स के नाम से ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) की कंटेस्टेंट लिस्ट से आखिरकार पर्दा उठ गया है। सलमान खान (Salman Khan) के इस विवादित शो का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। रविवार को मेकर्स ने आखिरकार शो के सारे पत्ते खोल दिए।
बिग बॉस 17 में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के साथ- साथ पत्रकारिता, कॉमेडी और सोशल मीडिया की दुनिया से भी सेलेब्स ने हिस्सा लिया। इनमें स्टैंड- अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui)का नाम भी शामिल है, जिन्होंने शो में एंट्री करते ही दर्शकों को एंटरटेन करना शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: सलमान खान के शो का हिस्सा बनीं क्रिमिनल लॉयर सना रईस खान, आर्यन खान ड्रग केस से है कनेक्शन
किसने किया मुनव्वर को रिप्लेस ?
बिग बॉस 17 के मंच पर मुनव्वर ने अपने ह्यूमर का तड़का लगाया। होस्ट सलमान खान के साथ-साथ उन्होंने दर्शकों को भी अपने जोक्स से हंसाया। जब सलमान खान उनके पास आए, तो उन्होंने मजाक करते हुए कहा कि मेकर्स ने दो बार उन्हें धोखा दिया। कॉमेडियन ये भी बताया कि बिग बॉस का पिछला सीजन भी उन्हें ऑफर हुआ था, लेकिन अंत उन्हें एमसी स्टैन को उनकी जगह रिप्लेस करके ले लिया, दो उस सीजन के विनर भी बने।
View this post on Instagram
मेकर्स पर लगाया क्या इल्जाम ?
भाईजान के मुंह से इतना सुनते ही मुनव्वर फारूकी दर्द छलक गया। कॉमेडियन ने पहले खतरों के खिलाड़ी 12 और फिर बिग बॉस 16 की ओर इशारा करते हुए कहा, भाई दो बार मेरे साथ ऐसा हो चुका है। पहले एक बार मुझे बुलाया फिर लेकर नहीं गए अफ्रीका। फिर एक बार स्टैन को लेकर चले गए, तो इस बार मैं थोड़ा कंफ्यूज हूं कि जा रहा हूं या नहीं जा रहा हूं।

बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट लिस्ट
बिग बॉस 17 में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स की बात करें तो इस लिस्ट में मुनव्वर फारूकी के अलावा अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट और ईशा मालवीय, अभिषेक कुमार, सना रईस खान, मन्नारा चोपड़ा, सोनिया बंसल, अनुराग दोभाल (यूके07 राइडर), जिगना वोरा, फिरोजा खान (खानजादी),सनी आर्या (तहलका प्रैंक), रिंकी धवन, अरुण श्रीकांत मशेट्टी (अचानक भयानक) और नाविद सोले शामिल हैं।
