Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bigg Boss 17: बिग बॉस के मंच पर ईशा मालवीय ने अभिषेक कुमार पर लगाया मारपीट का आरोप, आगबबूला हुए सलमान खान

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Mon, 16 Oct 2023 12:38 AM (IST)

    Bigg Boss 17 रियलिटी शो बिग बॉस 17 शुरू हो चुका है। बिग बॉस 17 के घर में कई खिलाड़ियों ने शानदार एंट्री की। कुछ के बीच नोक-झोंक हुई तो कुछ के बीच लड़ाई। ग्रैंड प्रीमियर में ईशा मालवीय ने तो अभिषेक कुमार पर मारपीट करने का आरोप तक लगा दिया। इस वजह से सलमान खान बहुत गुस्सा हो गए।

    Hero Image
    ईशा मालवीय ने अभिषेक कुमार पर लगाया मारपीट का आरोप (फोटो क्रेडिट- ट्विटर)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17: रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' का आगाज हो गया है। शो में सभी कंटेस्टेंट ने एंट्री कर ली है। ग्रैंड प्रीमियर में जिसने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वो ईशा मालवीय (Isha Malviya) और अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) हैं। दोनों एक्स लवर रह चुके हैं। ग्रैंड प्रीमियर में दोनों के बीच बुरी लड़ाई हुई, जिसके बाद सलमान खान (Salman Khan) भी गुस्सा हो गए। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय ने 'उडारियां' में साथ काम किया था। शूटिंग के दौरान ही उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी थी, लेकिन पॉजेसिवनेस की वजह से उनका ब्रेकअप हो गया था। बिग बॉस में दोनों की साथ में एंट्री हुई और सलमान खान के सामने दोनों अपना ब्रेकअप लेकर बैठ गए और बुरी तरह लड़ने लगे।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: कौन हैं 'बिग बॉस 17' की मन्नारा चोपड़ा, एक Kiss से मच गया था बवाल, जानिए उनके बारे में सबकुछ

    सलमान खान के सामने लड़ पड़े ईशा और अभिषेक

    सलमान खान के शो में आने आते ही स्क्रीन पर ईशा और अभिषेक का इंटरव्यू दिखाया गया, जिसमें दोनों ने एक-दूसरे के बारे में बात की थी। अभिषेक ने कहा कि वह ईशा मालवीय से बहुत प्यार करते थे, लेकिन उनका ब्रेकअप हो गया, जिससे उबरने में उन्हें काफी वक्त लगा। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें सबसे ज्यादा दुख इस बात से हुआ कि ब्रेकअप के तुरंत बाद ईशा ने दूसरा ब्वॉयफ्रेंड बना लिया था।

    अभिषेक ने ये भी कहा कि ईशा और उनका ब्रेकअप एक्ट्रेस की मां की वजह से हुआ। उन्होंने ईशा से बात नहीं करवाई। इसके अलावा ईशा मालवीय ने अभिषेक के साथ अपने रिश्ते से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि वह अभिषेक को डेट नहीं कर रही थी। उनके बीच बस अटैचमेंट था। ईशा ने ये भी कहा कि अभिषेक काफी पॉजेसिव हैं। इसी बीच अभिषेक ने यूज करने वाली बात की, जो ईशा को काफी बुरी लगी।

     इस वजह से हुआ था ईशा मालवीय और अभिषेक का ब्रेकअप

    अभिषेक कुमार ने कहा कि अगर उन्हें ईशा की वजह से अटेंशन मिलता है तो वह उनका यूज भी कर लेंगे, जिसके बाद वह काफी नाराज हुईं। दोनों के बीच गरमा-गरमी हुई। ईशा ने कहा कि अभिषेक बहुत पॉजेसिव हैं। एक किस्सा सुनाते हुए ईशा ने कहा कि उडारियां के सेट पर उनकी और अंकित की शादी होने वाली थी, इस बात से परेशान अभिषेक ने खुद को घंटों बंद कर लिया था।

    ईशा ने अभिषेक पर लगाया आरोप

    अभिषेक ने माना कि हां वह पॉजेसिव हैं। उन्होंने कहा कि छोटे से गांव से वह चंडीगढ़ गए थे। वह इन चीजों के बारे में नहीं जानते थे। वह ईशा से प्यार करते थे और उन्हें किसी और के साथ नहीं देखना चाहते थे। ईशा मालवीय ने कहा कि उन्होंने काफी कुछ सहा है, लेकिन वह फिजिकल वायलेंट नहीं सह सकती हैं। इस पर अभिषेक नाराज हो गए। फिर ईशा ने कहा कि एक बार अभिषेक ने उन पर हाथ उठाया।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    आगबबूला हुए सलमान खान

    सफाई में 'बेकाबू' एक्टर ने कहा कि वह नाखून मार रही थीं। इसलिए उन्होंने बचाव में ऐसा किया। दोनों के बीच बहस होने लगी, तभी सलमान नाराज हो गए और अभिषेक से आवाज नीचे करने की बात कही। फिर सलमान ने दोनों को समझाया। 

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Premiere Live: शुरू हुआ सलमान खान का 'बिग बॉस 17', ईशा-अभिषेक लड़ाई से तहलका भाई के थप्पड़ खाने तक, जानें प्रीमियर में क्या-क्या हुआ