विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 16 Winner: तेजस्वी प्रकाश की जुबां पर गलती से आ गया विनर का नाम! ये कंटेस्टेंट जीतने वाला है ट्रॉफी

By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
Published: Sun, 05 Feb 2023 01:04 PM (IST)

Bigg Boss 16 Winner बिग बॉस 16 के फिनाले में बस एक हफ्ता ही समय बचा हुआ है। ऐसे में ...और पढ़ें

Bigg Boss 16 Winner Tejashwi Prakash says Priyanka Chahar Choudhary
Bigg Boss 16 Winner Tejashwi Prakash says Priyanka Chahar Choudhary

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16 Winner: इंडिया का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस अब अपने अंत की तरफ बढ़ रहा है। लोग इस सीजन के विनर का नाम जानने के लिए बेताब है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर लगातार ट्रेंड्स सामने आ रहे हैं। बिग बॉस 16 में इस वक्त 6 सदस्य बचे हैं शालीन भनोट, शिव ठाकरे, प्रियंका चाहर चौधरी, अर्चना गौतम, एमसी स्टैन और निमृत कौर।

ये कंटेस्टेंट जीतेगा बिग बॉस 16 की ट्रॉफी

हाल ही में सीजन 14 की विनर रह चुकीं रुबीना दिलैक से जब पूछा गया कि वो किसे ट्रॉफी जीतते हुए देख रही है। तो उन्होंने कहा कि वो प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे को फाइनल में आमने-सामने देख रही है। इसी तरह से अब सीजन 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश ने भी बताया कि उन्होंने क्या लगता है कि इस सीजन का विनर कौन बनने वाला है।

तेजस्वी प्रकाश ने किया खुलासा

बिग बॉस 14 और 15 की विजेता रुबीना दिलैक और तेजस्वी प्रकाश ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में विजेता के बारे में कुछ बड़े संकेत दिए हैं। फिल्मी घंटा के अनुसार, दोनों को लगता है कि प्रियंका इस साल ट्रॉफी जीत लेगी, क्योंकि उनमें एक विजेता के सभी गुण हैं जो उन्हें ट्रॉफी का प्रबल दावेदार बनाता है। रुबीना और तेजस्वी दोनों ने घर में प्रियंका की दृढ़ संकल्प, रणनीति और पूरे गेमप्ले के लिए उनकी तारीफ की।

प्रियंका हैं पहली पसंद

इन दोनों के अलावा अर्जुन बिजलानी, एली गोनी, निक्की तम्बोली, गौहर खान और अन्य हस्तियों ने भी खुलासा किया है कि बिग बॉस 16 का विजेता कौन है। उन्हें भी लग रहा है कि प्रियंका चाहर बिग बॉस 16 जीत जाएंगी। सोशल मीडिया पर भी प्रियंका को लेकर बज पहले से है, फैंस उन्हें जीतते हुए देखना चाहते हैं।  

12 फरवरी को है फिनाले

हालांकि, बिग बॉस 11 की विनर रह चुकी शिल्पा शिंदे को लगता है कि घर में शिव ठाकरे ही ऐसे हैं जिन्हें विजेता बनना चाहिए। तो वहीं बिग बॉस 4 में नजर आ चुकी डॉली बिंद्रा ने कहा कि निमृत को ही जीतना चाहिए क्योंकि प्रियंका काफी मैनिपुलेटिव लगती है शो में हर बार।

ये भी पढ़ें

Bigg Boss 16 Grand Finale: नहीं होगा इस हफ्ते बिग बॉस 16 का फिनाले! एक्सटेंशन सुनकर सलमान खान को भी लगेगा झटका

Bigg Boss 16 Mid Week Eviction: सुम्बुल के बाद इस कटेंस्टेंट पर गिरेगी गाज, चकनाचूर हो जाएगा विनर बनने का सपना