विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 16 के पहले कंटेस्टेंट के नाम से सलमान खान ने उठाया पर्दा, ये फेमस यूट्यूबर घर में मचाएगा बवाल

By JagranEdited By: Priti Kushwaha
Published: Tue, 27 Sep 2022 10:08 PM (IST)

Bigg Boss 16 Live Updates टीवी का सबसे विवादित शो बिग बॉस एक बार फिर चर्चाओं में बना हुआ है। ...और पढ़ें

Photo Credit : Bigg Boss 16 Salman Khan Instagram Photos Screenshot
Photo Credit : Bigg Boss 16 Salman Khan Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16 Live Updates: टीवी के सबसे ज्यादा चर्चित और विवादित शो ‘बिग बॉस‘ एक बार फिर से धमाल मचाने के लिए तैयार है। ‘बिग बॉस‘ के सीजन 16 का धमाकेदार आगाज जल्द ही होने वाला है। सलमान खान होस्ट ये शो 1 अक्टूबर को शुरू होने जा रहा है। शो के कई प्रोमो भी जारी हो चुके हैं। हर बार की तरह ही इस बार भी शो की थीम के साथ कई नियमों में बदलाव किए गए हैं, जो कि काफी दिलचस्प हैं। इसी बीच अब सलमान खान ने लाइव इवेंट के दौरान शो के पहले कंटेस्टेंट के नाम पर से खुद पर्दा उठा दिया है। आइए जानते हैं कौन है वो?

यह भी पढ़े : Bigg Boss 16: जब अदब-लिहाज छोड़ सलमान खान से भिड़ गए थे ये कंटेस्टेंट्स, गुस्से से पागल हुए थे भाईजान

ये मशहूर यूट्यूबर बाना शो का पहला कंटेस्टेंट

‘बिग बाॅस 16‘ को लेकर कई नाम अबतक सामने आ चुके हैं। वहीं अब खुद सलामान खान ने अपने शो के पहले कंटेस्टेंट का नाम रिविल कर दिया है। बता दें कि ये कंटेस्टेंट दिखने में भले छोटे हैं, लेकिन इनकी पाॅपुलेरिटी के आगे बड़े-बड़े स्टार्स फीके पड़ जाते हैं। ये कोई और नहीं बल्कि फेमस यूट्यूबर अब्दुल राजिक हैं। सलमान ने बड़े ही प्यार से इनके नाम की घोषणा कीं। बता दें कि वो बिग बाॅस के घर बतौर कंटेस्टेंट नजर आएंगे। अब वो घर में कितना धमाल मचाएंगे कितना नहीं ये तो शो प्रीमियर होने के बाद ही पता चलेगा।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

सलमान की फिल्म भी आएंगे नजर

बता दें कि अब्दुल राजिक, सलमान खान की फिल्म ‘कभी भाई कभी जान‘ में भी काम कर रहे हैं। ‘बिग बाॅस 16‘ के लाइव इवेंट में अब्दुल ने कहा, ‘मैं बिग बॉस हाउस में जाने को लेकर काफी एक्साइटेड हूं। मुझे सपोर्ट करें Abdul Razik'। आपको बता दें कि अब्दुल से पहले शो के दो कंटेस्टेंट के नाम का खुलासा हो चुका है। ये हैं 'इमली' फेम टीवी अभिनेत्री सुम्बुल तौकीर और अभिनेता गौतम विज सिंह।