विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 16: बेघर होने से पहले साजिद खान ने इसे बताया सबसे शातिर खिलाड़ी, इस कंटेस्टेंट को किया सतर्क

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Mon, 16 Jan 2023 07:33 AM (IST)

Bigg Boss 16 अब्दु रोजिक के बाद अब साजिद भी बिग बॉस के घर को अलविदा कह चुके हैं। लेकिन ...और पढ़ें

bigg boss 16 sajid khan elimination director advice soundarya sharma to stay away from priyanka chahar choudhary. Photo Credit/Instagram
bigg boss 16 sajid khan elimination director advice soundarya sharma to stay away from priyanka chahar choudhary. Photo Credit/Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16 Sajid Khan Elimination: बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट तो रहते हुए तीन महीने से ज्यादा का समय हो चुका है और हर कोई ऑडियंस को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। जैसे-जैसे वक्त बीत रहा है, घरवाले एक-दूसरे से अपनी चीजें भी क्लियर करते हुए नजर आ रहे हैं। इस हफ्ते श्रीजिता और अब्दु रोजिक के साथ-साथ साजिद खान भी एविक्ट हो गए, लेकिन जाने से पहले वह घर के एक सदस्य को कंटेस्टेंट को लेकर आगाह करते हुए नजर आए और उसे घर का सबसे चालाक खिलाड़ी बताया।

साजिद खान को ये लगता है चालाक खिलाड़ी

बीते एपिसोड में प्रियंका चहर चौधरी सौंदर्या शर्मा के साथ अपनी दूरियां मिटाते हुए बातचीत करते नजर आईं। उन्होंने सौंदर्या से कहा कि उन्होंने अंकित को नॉमिनेट किया ये बात उन्हें काफी पिंच की। इस बात को लेकर सौंदर्या ने भी उनसे अपने दिल की बात करते हुए कहा कि वह सच में उन्हें दोस्त मानती थी। हालांकि एक तरफ जहां प्रियंका-सौंदर्या अपनी लड़ाई को खत्म कर रही थीं, तो वही दूसरी तरफ निमृत दोनों को बात करते हुए देख काफी इनसिक्योर दिखाई दीं। निमृत ने जब ये बात सौंदर्या से की, तो उन्होंने अपनी सफाई दी, लेकिन यही बात जब उन्होंने साजिद खान से ये बात कही तो निर्देशक ने उन्हें समझाते हुए कहा कि प्रियंका इस घर में सबसे चालाक खिलाड़ी हैं।

साजिद ने प्रियंका को कहा लीडर

साजिद खान ने सौंदर्या को समझाते हुए कहा कि प्रियंका फॉलोअर्स नहीं, बल्कि लीडर हैं। वह जिसको भी गाइड करती हैं वह इस घर से बेघर हो जाता है। पहले अंकित इस घर से गया और उसके बाद विकास मनकतला भी आउट हो गया। अब टीना उसके साथ है और तुम देखना वह भी घर से जाएगी। साजिद खान सौंदर्या को ये भी समझाते हुए नजर आए कि वह प्रियंका से दूर रहे, क्योंकि वह बहुत ही शार्प खिलाड़ी हैं। आपको बता दें कि जब तक अंकित गुप्ता घर में थे तो बहुत ही कम लड़ाई देखने को मिलती थी, लेकिन जैसे ही वह घर से गए दोनों के बीच की दूरियां बढ़ गई और अक्सर दोनों एक-दूसरे के खिलाफ दिखाई दिए।

सलमान खान नहीं करेंगे शो होस्ट

आपको बता दें कि बिग बॉस सीजन 16 अच्छी टीआरपी के चलते एक महीने के लिए एक्सटेंट हो गया है। अब इस शो का ग्रैंड फिनाले 12 या 13 फरवरी को होगा। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो जनवरी के बाद होस्ट सलमान खान अपनी फिल्मों के कमिटमेंट के चलते आगे इस शो को होस्ट नहीं कर पाएंगे और उनकी जगह करण जौहर लेंगे।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: अब्दू रोजिक के बाद साजिद खान भी हुए शो से बाहर, फूट-फूट कर रोई सुम्बुल और निमृत

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: MC स्टैन पर भड़के अर्चना गौतम के फैंस, बोले- जानबूझ कर बिग बॉस के मेकर्स इन्हें गिरा रहे नीचे