विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले फूटा इस कंटेस्टेंट का भांडा, शो जीतने के लिए इंटरनेट पर अपनाए घटिया हथकंडे!

By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
Published: Sun, 15 Jan 2023 07:54 AM (IST)

Bigg Boss 16 सोशल मीडिया पर इन दिनों बिग बॉस 16 जीतने के लिए एक अजीब सा खेल चल रहा ...और पढ़ें

Bigg Boss 16 priyanka chahar choudhary adopted cheap tactics
Bigg Boss 16 priyanka chahar choudhary adopted cheap tactics

नई दिल्ली, जेएनएन। बिग बॉस 16 अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। प्रियंका चाहर चौधरी सीजन की ट्रॉफी जीतने की तगड़ी दावेदार मानी जा रही है। शो में उन्होंने अकेले दम पर अच्छा परफॉर्म किया। उनके पास सुनहरा मौका है खुद को साबित करने का क्योंकि मंडली के दो सदस्यों की घर से छुट्टी हो चुकी है। लेकिन प्रियंका पर आरोप लग रहे हैं कि वो शो जीतने के लिए घटिया हथकंडे अपना रही है।

प्रियंका चाहर चौधरी पर लगा संगीन इल्जाम

सोशल मीडिया पर कुछ ग्रुप्स ने ये मुद्दा उठाया है कि प्रियंका की टीम उन्हें जिताने के लिए किसी भी हद से गुजर रही है। बिग बॉस के ऐसे कंटेस्टेंट जो घर से जा चुके हैं उनके नाम पर फेक आईडी बनाकर दूसरे कंटेस्टेंट के बारे में दुष्प्रचार किया जा रहा है। कुछ ऐसा ही आरोप निमृत के पापा ने भी लगाया था। जब उन्होंने कहा कि प्रियंका उनकी बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर हेटर्स खरीद रही हैं। 

शो जीतने के लिए प्रियंका ने अपनाया ये हथकंडा

प्रियंका चाहर चौधरी के फैन पेज दूसरे कंटेस्टेंट्स को खुलेआम ट्रोल कर रहे हैं। वो सोशल मीडिया पर ऐसा नेरेटिव सेट कर रहे हैं कि जैसे प्रियंका को में टार्गेट किया जाता है और तो और सलमान खान भी उन्हें जबरदस्ती हर वीकेंड का वार पर आड़े हाथों लेते हैं।यह कुछ ऐसा है जो इससे पहले के सीजन में बिग बॉस के किसी भी कंटेस्टेंट ने नहीं किया है। एक नजर इन ट्वीट्स पर...

इंटरनेट पर चल रहा ये खेल

वैसे इन ट्विस्ट पर नजर डाले तो पता चलेगा कि अंकित गुप्ता के शो से बाहर आने के बाद से प्रियंका के सोशल मीडिया कैंपेन में इजाफा हुआ है। अंकित और उनकी दोस्ती लोगों को पसंद आती थी लेकिन जब से वो घर में अकेली पड़ी है और भी स्टॉन्ग बनकर सामने आईं है। हाल ही में घर से बेघर हुई श्रीजिता डे ने कहा है कि वो प्रियंका को शो का विनर बनते देखना चाहती हैं।

ये भी पढ़ें

Bigg Boss 16: Abdu Rozik ने गलती से बताया कौन बनने वाला है बिग बॉस 16 का विनर! नाम सुन घरवालों को लगेगा झटका

Bigg Boss 16: सिमी गरेवाल से बोले सलमान खान, 'शाह रुख, संजय, और कटरीना के साथ घर में होना चाहूंगा लॉक'