विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 16 Finale: प्रियंका और शिव शो में करेंगे शादी! इस बार वीकेंड का वार देख उड़ जाएंगे अंकित के भी होश

By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
Published: Fri, 03 Feb 2023 10:21 AM (GMT+05:30)

Bigg Boss 16 Finale बिग बॉस 16 में इस बार फिनाले से पहले कुछ ऐसा होने वाला है जो दर्शकों ...और पढ़ें

Bigg Boss 16 Finale Priyanka chahar chaudhary and Shiv thakare get married
Bigg Boss 16 Finale Priyanka chahar chaudhary and Shiv thakare get married

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16 Finale: बिग बॉस 16 में अब कुछ ऐसा होने वाला है जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। इस बार वीकेंड का वार में दुश्मन दोस्त नहीं बनने वाले, बल्कि शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वो भी कौन? नाम सुनकर आप भी शॉक्ड रह जाएंगे। बिग बॉस 16 में वो होने वाला है जो आज तक सिर्फ एक बार ही हुआ है, वो है कंटेस्टेंट की शादी।

प्रियंका-शिव करेंगे शादी?

प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे के बीच पहले दिन से दुश्मनी है। अब वीकेंड का वार में एक सिचुएशन दी गई कि अगर बिग बॉस ऐसे ही 40 साल तक चलता रहा तो क्या-क्या हो सकता है। तो 40 साल बाद शिव और प्रियंका शादी कर चुके होंगे, दोनों की शादी को 25 साल हो जाएंगे। अर्चना तब भी एमसी स्टैन से किचन को लेकर लड़ाई कर रही होंगी। सुम्बुल के पापा उन्हें तब भी सीखा रहे होंगे। 

शॉक्ड कर देगा इस बार वीकेंड का वार

इस सिचुएशन में घरवालों ने काफी मजे लिए। सब मिलकर प्रियंका और शिव को चिढ़ा रहे थे। एमसी स्टैन और अर्चना भी इसपर खुलकर हंसते हुए नजर आए। बता दें कि इस हफ्ते सुम्बुल घर से बेघर हो चुकी हैं और इस तरह से मंडली में खलबली मच गई है। 12 फरवरी को होने वाले फिनाले से पहले घर में सिर्फ 6 सदस्य बचे हैं जिसमें शिव, एससी स्टैन, निमृत कौर, अर्चना गौतम, शालीन भनोट और प्रियंका शामिल हैं।

करण जौहर ने लगाई अर्चना की क्लास

इस बार वीकेंड का वार, करण जौहर लेकर आएंगे और उन्होंने अर्चना गौतम की जमकर क्लास लगा दी। उन्होंने अर्चना को फटकार लगाई कि वो जानबूझकर निमृत की आंखों में मिर्ची डाल रही थीं। और तो और उन्होंने घर का काफी सारा खान भी बर्बाद किया। टॉर्चर टास्क में हुए हंगामे को लेकर करण काफी सीरियस नजर आए। उन्होंने प्रियंका से भी इसे लेकर सवाल पूछा। करण जौहर ने प्रैंक करते हुए पहले शिव ठाकरे को घर से बाहर कर दिया था फिर उन्होंने सुम्बुल का नाम लिया। 

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 16 Elimination: सुम्बुल के एलिमिनेट होते ही मंडली पर फूटा लोगों का गुस्सा, बोले- पहले इस निमृत को...

ये भी पढ़ें: Pathaan Box Office Collection Day 9: रुक नहीं रही 'पठान' की सुनामी, शाह रुख की फिल्म ने अब तक कमाए इतने करोड़