यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 16 Archana Gautam Fees: अर्चना को निमृत-प्रियंका से मत समझना कम, बिग बॉस से वसूली है इतनी तगड़ी रकम
Bigg Boss 16 Finale बिग बॉस सीजन 16 अपने आखिरी हफ्ते में पहुंच चुका है। सलमान खान के शो में ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16 Archana Gautam Fees: बिग बॉस सीजन 16 के ग्रैंड फिनाले का आखिरी हफ्ता बचा हुआ है। इस आखिरी हफ्ते में छह कंटेस्टेंट ने अपनी जगह बनाई है। अर्चना गौतम इस सीजन की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट में से एक रही हैं।
उन्होंने कभी लड़ाई से, तो कभी अपनी कॉमेडी से ऑडियंस का दिल जीता है। अगर आप ये सोच रहे हैं कि सिर्फ प्रियंका-निमृत और सुम्बुल जैसे कंटेस्टेंट्स ने बिग बॉस के घर में मोटी फीस ली है। अर्चना गौतम भी इस लिस्ट में शुमार हैं, जिन्होंने साढ़े चार महीने में बिग बॉस से अच्छी-खासी फीस वसूली है।
हर हफ्ते अर्चना गौतम ने कमाए इतने करोड़
बिग बॉस के घर में हमेशा अकेले खेलने वालीं अर्चना टॉप 6 कंटेस्टेंट में शुमार हैं। अर्चना जब बिग बॉस के घर में आई थीं, तो शायद ही उन्हें कोई जानता था, लेकिन अब वह देशभर के लोगों की जिंदगी का एक हिस्सा बन चुकी हैं। अर्चना गौतम को बिग बॉस हाउस में हफ्ते तीन लाख रुपए मिले हैं, जोकि अब्दु रोजिक और सौंदर्या शर्मा की पर वीक की इनकम के बराबर हैं।
तीन महीने चलने वाला बिग बॉस इस साल बढ़ती लोकप्रियता के कारण एक्सटेंट किया गया। इस एक्सटेंशन के बाद कुछ कंटेस्टेंट की फीस में भी बढ़ोतरी हुई। फिनाले के आखिरी हफ्ते तक अर्चना गौतम बिग बॉस में लगभग 50 लाख से ज्यादा की कमाई कर चुकी हैं।

सलमान खान से लग चुकी है फटकार
अर्चना गौतम बिग बॉस की ऐसी कंटेस्टेंट हैं, जो अपनी कॉमेडी से तो लोगों को हंसाती हैं। हालांकि, कभी-कभी वह इतना ज्यादा कह जाती हैं, जिसकी वजह से घर के कंटेस्टेंट के साथ ही उनकी भिडंत नहीं होती, बल्कि सलमान खान से भी उन्हें फटकार पड़ चुकी है।
बीते हफ्ते जब बिग बॉस हाउस में प्राइज मनी टास्क खेला गया, तो उस दौरान उन्होंने शिव, एमसी स्टैन और निमृत की आंखों में हल्दी और साफ डाला, जिसके लिए उन्हें शुक्रवार के वार में करण ने खूब खरी खोटी सुनाई। हालांकि, उन्होंने बाद में अपनी गलती का प्रायश्चित भी किया।

टॉप 6 में हैं ये कंटेस्टेंट
अर्चना गौतम के अलावा प्रियंका चहर चौधरी, निमृत कौर अहलूवालिया, शालीन भनोट, शिव ठाकरे और एमसी स्टैन ने टॉप 6 में अपनी जगह बनाई है।
रिपोर्ट्स की मानें तो इस लास्ट वीक में मिड वीक एविक्शन के दौरान निमृत कौर अहलूवालिया इस शो को अलविदा कह देंगी और साथ ही शालीन भनोट ब्रीफकेस के साथ टॉप फाइव में से आउट हो जाएंगे।
