विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss के बाद भी नहीं सुधरे शालीन भनोट, सरेआम पार्टी में सौंदर्या से पूछा ऐसा सवाल कि एक्ट्रेस हुईं शर्मसार

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Fri, 24 Feb 2023 05:47 PM (IST)

Shalin Bhanot बिग बॉस सीजन 16 के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट में से एक रहे हैं। शो में उन पर कई ...और पढ़ें

Bigg Boss 16 Contestant Shalin Bhanot Asks Soundarya Sharma and Sajid Khan About Dating Each Other/Instagram
Bigg Boss 16 Contestant Shalin Bhanot Asks Soundarya Sharma and Sajid Khan About Dating Each Other/Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Shalin Bhanot And Soundarya Sharma: शालीन भनोट बिग बॉस के एक ऐसे कंटेस्टेंट हैं, जिन्होंने अपने सवालों और उटपटांग हरकतों से सभी घरवालों को काफी एंटरटेन और इरिटेट किया। घर में उन्हें सदस्यों ने कभी ओवर एक्टर का टैग दिया, तो कभी उन्हें झूठा ठहरा दिया।

बिग बॉस 16 में शालीन भनोट पर कई बार ये आरोप लगा कि वह फीमेल कंटेस्टेंट को लेकर उल्टी-सीधी बातें करते हैं। हालांकि, बिग बॉस से निकलने के बाद भी शालीन भनोट में बिल्कुल भी बदलाव नहीं आया और उन्होंने हाल ही में अपनी को-कंटेस्टेंट सौंदर्या शर्मा से भरी पार्टी में ऐसा सवाल पूछा जिसे सुनकर एक्ट्रेस हैरान रह गईं।

शालीन भनोट ने सौंदर्या से पूछा ये सवाल

फराह खान के बाद शेखर सुमन ने अपने घर में बिग बॉस सीजन 16 के कंटेस्टेंट्स के लिए एक पार्टी आयोजित की थी । इस पार्टी में प्रियंका चहर चौधरी से लेकर सौंदर्या शर्मा, शालीन भनोट, अर्चना गौतम, मान्या सिंह सहित कई सितारे शामिल हुए थे।

रिपोर्ट्स की मानें तो इस पार्टी में शालीन भनोट ने काफी मस्ती की, लेकिन मजाक में एक्टर ने साजिद-सौंदर्या से ऐसा सवाल पूछा जिसे सुनकर वह बिल्कुल हैरान रह गए। बेकाबू एक्टर ने उनसे पूछा कि क्या वह दोनों सच में एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। शालीन भनोट ने ये सवाल भले ही मजाक में पूछा हो, लेकिन सोशल मीडिया पर ये वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो गया।

शालीन के जवाब का सौंदर्या ने दिया ऐसे जवाब

इस वीडियो में शालीन के इस सवाल का जवाब सौंदर्या शर्मा ने 'चुप रहो' कहकर दिया। इंटरनेट पर वायरल हो रही इस वीडियो पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'ये बंदा नहीं रुकेगा, बाहर भी भरपूर कंटेंट दे रहा है। सौंदर्या भी बहुत ही चालाक है, उन्होंने ये वीडियो पोस्ट कर दिया'।

दूसरे यूजर ने लिखा, 'भाई साहब इस आदमी में बहुत गट्स हैं, सीधी बात नो बकवास'। एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'अरे शालीन भाई यहां भी आप ही कंटेंट दे रहे हो'। फैंस भी शालीन के इस सवाल पर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर सौंदर्या शर्मा और साजिद खान का नाम जोड़ा जा रहा था, जिस पर हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी सफाई दी। एक्ट्रेस ने साजिद खान को डेट करने की खबरों का खंडन किया है।

यह भी पढ़ें: Shalin Bhanot: बिग बॉस से निकलने के बाद भी शालीन के अंदर नहीं खत्म हुआ सलमान का खौफ! वीडियो कर देगा हैरान

यह भी पढ़ें: Shalin Bhanot: शालीन भनोट ने शो से निकलते ही बताई टीना-सुम्बुल की सच्चाई, बोले- 'बहुत ही भद्दे...'