यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 16: अब्दु राजिक ने चप्पलों से की मान्या सिंह की धुनाई, वीडियो देख आंखों पर नहीं होगा यकीन
Abdu Rozik beats Manya Singh with his slippers in Bigg Boss 16 बिग बॉस 16 में रोज कोई न कोई ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Abdu Rozik beats Manya Singh with his slippers in Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में आए दिन कुछ न कुछ अतरंगी होता रहता है। शो को शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए है, लेकिन अब तक कई सेलेब्स के बीच जमकर लड़ाई-झगड़ा हो चुका है। चावल और अंडे के लिए लड़ने वाले इन स्टार्स के लिए एक घर में महीनों तक बंद रहना जेल की सजा से कम नहीं है। अब बिग बॉस 16 से एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें तजाकिस्तान के सिंगर अब्दु राजिक कारनामा करते हुए दिख रहे हैं। नन्हें अब्दु रोजिक ने लंबी-चौड़ी मान्या सिंह की चप्पलों से पिटाई कर दी है।
यह भी पढ़ें- Vaishali Takkar: दिसंबर में उठने वाली थी वैशाली की डोली, मौत के एक दिन पहले दोस्त संग की थी शॉपिंग की प्लानिंग
नन्हे अब्दु ने की मान्या की कंबल कुटाई
सलमान खान के इस शो में बात अक्सर बहसबाजी और गाली- गलौच से शुरू होकर हाथापाई तक पहुंच जाती है। हालांकि, शो के कॉन्सेप्ट के हिसाब से यह सब नॉर्मल है। बिग बॉस हाउस से अब जो वीडियो सामने आया है, उसमें अब्दु अपनी साथी कंटेस्टेंट की पिटाई तो कर रहे हैं, लेकिन ये कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं है, बल्कि अब्दु और मान्या सिर्फ मस्ती कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में अब्दु पहले मान्या को उनके कंबल में लपेटते हैं और फिर चप्पलों से उनकी पिटाई कर देते हैं। दोनों का यह वीडियो इतना क्यूट है कि देखते ही हंसी आ जाए। यहां देखें वीडियो,
#AbduRozik 🤣🤣🔥#biggboss16 #bb16 pic.twitter.com/gVZLYtwMD5
— 𝓝𝓓 | ✪ (@NdSPov) October 16, 2022
जल्द सलमान खान के साथ आएंगे नजर
बता दें कि 18 साल के अब्दु राजिक का दावा है कि वह दुनिया के सबसे छोटे सिंगर हैं, बचपन में वह रिकेट्स से पीड़ित थे और उनके परिवार की माली हालत इतनी अच्छी नहीं थी कि वह उनका इलाज करा सकें, इस स्थिति में उनका शारीरिक विकास रुक गया। अब्दु जल्द सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में भी नजर आएंगे। मान्या सिंह की बात करें तो वह उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं और फेमिना मिस इंडिया 2020 की रनरअप रह चुकी हैं, मान्या एक पॉपुलर मॉडल भी हैं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16 की ये कंटेस्टेंट दो साल से है बेरोजगार, मिस इंडिया होने के बाद भी रंग की वजह से कोई नहीं देता काम
