Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Bharti Singh ने मुंबई में खरीदा नया घर, बोलीं- ससुराल और मायका एक बिल्डिंग में हो गया

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Mon, 06 Nov 2023 11:10 PM (IST)

    Bharti Singh Rent New Apartment भारती सिंह ने अपनी लाइफ में काफी स्ट्रगल किया है। भारती का बचपन बेहद गरीबी में बीता था। अक्सर लाफ्टर क्वीन ने बताया है कि उन्होंने अपने बचपन में मुश्किल हालातों को देखकर खुद की खुशियां दबानी पड़ती थीं लेकिन भारती ने मुंबई आकर खुद अपनी किस्मत बदली और आज वह आलीशान घर में रहती हैं।

    Hero Image
    भारती सिंह ने लिया नया घर (Photo X)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bharti Singh Rent New Apartment: भारती सिंह (Bharti Singh) कॉमेडी के साथ-साथ यूट्यूबर भी बन चुकी है और अपने रोजाना व्लॉग्स शेयर करती हैं। अब हाल ही के एक व्लॉग में भारती ने खुलासा किया है कि उन्होंने नया घर लिया है, जिसमें उनकी मां और बहन रहने वाली हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारती सिंह का नया घर

    सभी जानते है कि भारती सिंह ने अपनी लाइफ में काफी स्ट्रगल किया है। भारती का बचपन बेहद गरीब में बीता है। अक्सर लाफ्टर क्वीन ने बताया है कि उन्होंने अपने बचपन में मुश्किल हालातों को देखकर खुद की खुशियां दबानी पड़ती थीं, लेकिन भारती ने मुंबई आकर खुद अपनी किस्मत बदली और आज वह आलीशान घर में रहती हैं। अब अदाकारा ने एक और घर लिया है। हालांकि, ये घर उन्होंने कियार पर खरीदा है, जिसमें उनकी मां और बहन रहने वाली हैं।

    यह भी पढ़ें- Bharti Singh Fees Deduction: ‘मैं 1 लाख लेती थी पर अब 50 हजार ले रही हूं’, फीस कटौती पर बोली भारती सिंह

    भारती का ससुराल और मायका एक ही बिल्डिंग में

    भारती सिंह ने अपने व्लॉग में बताया कि, उनकी मां लगातार ट्रैवलिंग के कारण अक्सर बीमार हो जाती थीं, जिसके चलते उनकी सास ने उन्हें सलाह दी कि वह मैं हमारी सोसायटी में ही एक अपार्टमेंट किराए पर ले। इसलिए मैंने नया अपार्टमेंट मां, बहन और भतीजी के लिए किराए पर ले लिया।

    मैं हमेशा से ही ससुराल और मायका एक ही बिल्डिंग में चाहती थी और आखिरकार सपना पूरा हो गया। आज मैं उनके इस घर में शिफ्ट होने से पहले कलश और एक छोटी पूजा रखूंगी। मेरी मां पंजाब में रहती थी जो अब वापस आ गई है।

    भारती सिंह का करियर

    यह भी पढ़ें- Bharti Singh Second Pregnancy: क्या एक बार फिर भारती सिंह हैं प्रेग्नेंट? जैस्मीन भसीन ने कही ऐसी बात

    भारती के करियर की बात करे तो उन्होंने शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' से शुरुआत की थी। वह इस शो में सेकंड रनर अप रही थीं। इसके बाद भारती ने कई सारे कॉमेडी शो में हिस्सा लिया। कॉमेडी की दुनिया में नाम हुआ तो फिल्मों में भी अपना किस्मत आजमाई। भारती हिंदी, पंजाबी और कन्नड़ फिल्म में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा कई शो होस्ट भी कर चुकी है।