विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bharti Singh Second Pregnancy: क्या एक बार फिर भारती सिंह हैं प्रेग्नेंट? जैस्मीन भसीन ने कही ऐसी बात

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Wed, 23 Aug 2023 05:05 PM (IST)

Bharti Singh Second Child भारती सिंह ने बीते साल बेटे गोला (लक्ष्य) को जन्म दिया था। जो अब डेढ़ साल ...और पढ़ें

Bharti Singh Second Pregnancy Photo Credit Instagarm
Bharti Singh Second Pregnancy Photo Credit Instagarm

 नई दिल्ली, जेएनएन। Bharti Singh Second Child: कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया टीवी इंडस्ट्री का फेमस कपल्स  में से एक  हैं। ये कपल बीते साल बेटे गोला (लक्ष्य) के पेरेंट्स बने थे। जो अब डेढ़ साल का हो चुका है। पहली बार मां बनने के बाद भारती सिंह ने कई बार मीडिया में कहा है कि वह दूसरी बार भी मां बनने चाहती है।  

हालांकि ये खुलासा नहीं किया की कब वह अपना दूसरा बेबी प्लान करेंगी। अब हाल ही  में भारती सिंह को लेकर एक्ट्रेस जैस्मिन ने कुछ ऐसा कह दिया, जिससे रूमर्स शुरू हो गए कि भारती सिंह के घर दूसरी बार किलकारी गूंजने वाली है।

क्या एक बार फिर भारती सिंह हैं प्रेग्नेंट?

सबी जानते हैं कि भारती सिंह कॉमेडियन होने के साथ-साथ अपना यूट्यूब चैनल लाइफ ऑफ लिंबाचिया भी चलाती है। इसकी शुरुआत उन्होंने कुछ साल पहले ही की है। इस चैनल पर वह अपने लाइफ रूटीन को लेकर वीडियो साझा करती है। हाल ही में उन्होंने अपना नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी सबसे अच्छी दोस्त और टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन भी नजर आ रही है।

जैस्मीन भसीन ने वीडियो में कर दिया ये इशारा

इस वीडियो में भारती एक जगह जैस्मीन से कहती हैं, "जैस्मीन जल्दी शादी करले यार" इस पर जैस्मीन जवाब देती है, "यार भारती आप पहले दूसरा बेबी करो, गोले के लिए छोटी बहन या भाई लाओ। जैस्मीन का ये स्टेटमेंट अब काफी वायरल हो रहा है। भारती के फैंस अब कयास लगा रहे है कि क्या जैस्मीन ने इशारा किया है कि भारती और हर्ष सच में ही अब दूसरे बच्चे के लिए प्लान कर रहे हैं।

‘व्हाट वीमेन वांट’ में भारती कही थी दिल की बात

भारती ने करीना कपूर के फेमस टॉक शो ‘व्हाट वीमेन वांट’ में पहुंची थी। जहां उन्होंने दोबारा मां बनने की इच्छा जाहिर की थी। भारती ने इस चैट शो में कहा था‘मैं दोबारा मां बनना चाहती हूं। मैं लाइफ के इस फेज को काफी एंजॉय कर रही हूं। मुझे सच में काफी मजा आ रहा है।

मैं अपने बेटे के साथ खूब खेलती हूं और उसके साथ काफी मस्ती भी करती हूं। बता दें, भारती सिंह ने स्क्रीन राइटर और टीवी होस्ट हर्ष लिंबाचिया के साथ साल 2017 में गोवा में शादी की थी। शादी के 4 साल बाद कपल पहली बार माता-पिता बने थे। इनकी पहली मुलाकात रियलिटी शो 'कॉमेडी सर्कस' में हुई थी, जहां भारती कंटेस्टेंट थीं, जबकि हर्ष लिम्बचिया एक स्क्रिप्ट राइटर थे।